Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

18.7.20

तारिका विचार मंच प्रयाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले नामित सम्मान घोषित

डॉ अशोक गुलशन  को मैथिली शरण गुप्त स्मृति सम्मान अशोक कुमार स्नेही को सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान कौशल पांडे को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति सम्मान दिया गया

तुलसी देवी तिवारी  को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान नीलम त्रिवेदी को सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान निक्की शर्मा रश्मि को शकुंतला सिरोठिया स्मृति सम्मान से नवाजा गया 

कुल 30  नामित सम्मान इस वर्ष दिए गए


प्रयागराज  : उत्तर भारत की सुपरिचित साहित्यिक संस्था तारिका विचार मंच प्रयाग 1983 से  अब तक निरंतर अपने स्थापना  दिवस पर प्रत्येक  वर्ष   साहित्यकारों कवियों और लेखकों   को उनकी कृतियों पर नामित सम्मान प्रदान करती रही है  एवं अपनी सहयोगी संस्थाओं के आयोजनों में भी संस्था राष्ट्रीय प्रतिभाओं का  सम्मान करती आ रही है यह सम्मान प्रतिवर्ष संस्था के स्थापना दिवस पर भव्य समारोह करके दिए जाते रहे हैं किंतु इस बार ऐसा नहीं हो पाया 

इस वर्ष सभी नामित सम्मान ऑनलाइन दिए गए  . तारिका विचार मंच प्रयाग  के  अड़तीसवें  स्थापना दिवस के अवसर पर 15 जुलाई 2020 को आयोजित सम्मान समारोह  में आमंत्रित  की गई   प्रविष्टि  के  आधार पर  चयनित पुस्तकों  में कुल  तीस साहित्यकारों की  पुस्तकें सम्मानित की  गई.

उपरोक्त जानकारी देते हुए तारिका विचार मंच प्रयाग के संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष  प्राप्त कुल 52 प्रविष्टियों में 3 0  पुस्तकें चयनित की गई  इस वर्ष  दिए जाने वाले सम्मान के अंतर्गत...

 --  संत कबीर दास स्मृति   सम्मान   सुधा कांत मिश्र बेलाला की पुस्तक भला बतावा का करी  पर दिया गया  .

 --  महाकवि सूरदास  स्मृति सम्मान   बाबा कल्पनेश की काव्य कृति आत्मकथा है  पर 

 -  गोस्वामी तुलसीदास स्मृति सम्मान देवीचरण पांडे चरण की पुस्तक नमामि गंगे पर 

भारतेंदु हरिश्चंद्र स्मृति सम्मान डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल की पुस्तक नैवेद्य पर

पंडित राम नरेश त्रिपाठी स्मृति सम्मान ईश्वर शरण शुक्ल की पुस्तक काव्य कुंभम्  पर 

भक्त मीराबाई स्मृति सम्मान डॉ प्रीति प्रसाद  की पुस्तक लक्ष्य अनुभूति पर

 हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मृति सम्मान देवेंद्र कुमार मिश्रा  की पुस्तक चिड़िया अब नहीं आती पर

 महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति  सम्मान शोभनाथ शुक्ल की पुस्तक    अनाम के प्रति  एक शोकगीत  पर

 जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान विजय शंकर पांडे  की पुस्तक सहज गीता पर 

मैथिलीशरण गुप्त स्मृति सम्मान डॉ अशोक गुलशन  की पुस्तक मैं वही हूं पर दिया गया

 इसी क्रम में सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान अशोक कुमार स्नेही की पुस्तक इन्हीं कविताओं से पर

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला स्मृति सम्मान राजेंद्र शुक्ल की पुस्तक द्रोपदी का मनस्ताप  पर 

महादेवी वर्मा स्मृति  सम्मान तुलसी देवी तिवारी   की पुस्तक आना मेरे घर पर

डॉ रामकुमार वर्मा स्मृति सम्मान श्रीनिवास कंडाल की पुस्तक अपना भरोसा तीन परोसा पर

 मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान डॉ अनीता सिंह की पुस्तक प्रेरक सत्य कथाएं पर 

चंद्रधर शर्मा गुलेरी स्मृति सम्मान ओजेंद्र तिवारी की पुस्तक  काश पर 

पंडित बालकृष्ण भट्ट   स्मृति सम्मान आनंद नारायण शुक्ल की पुस्तक लॉकडाउन   पर 

दुष्यंत कुमार स्मृति सम्मान  विपिन कुमार सोनी की पुस्तक मिट्टी हमारे देश की पर

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति सम्मान कौशल पांडे की पुस्तक संवाद जारी है पर 

गोपालदास नीरज स्मृति सम्मान डॉ अनिल शर्मा अनिल की पुस्तक जिंदगी गीत हो जाएगी पर 

 रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान अनिल कुमार पांडे की पुस्तक इधर कई दिनों से पर

 फणीश्वर नाथ रेणु स्मृति सम्मान श्यामेन्द्र श्याम की पुस्तक सप्त शाखाएं पर

 हरिवंश राय बच्चन स्मृति सम्मान मनोरमा अग्रवाल की पुस्तक जीवन सुरभि पर 

सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान नीलम त्रिवेदी की पुस्तक रघुवंश महाकाव्य पर

शकुंतला सिरोठिया स्मृति सम्मान निक्की  शर्मा रश्मि की पुस्तक एहसास पर

सोहनलाल द्विवेदी स्मृति सम्मान आनंद नारायण पाठक अभिनव की पुस्तक अतृप्त अभिलाषा पर

 जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान निगम प्रकाश कश्यप की पुस्तक मुझे बचा लो पर प्रदान किया गया

इसी क्रम में बाल गोविंद अग्रवाल की पुस्तक रामायण के चर्चित पात्र पर साहित्य मानस सम्मान

राम लखन गुप्त की पुस्तक ढाई आखर पर साहित्य सारथी सम्मान

 डॉ  हरिकृष्ण पाण्डेय   / शोभा पाण्डेय   की पुस्तक हनुमत संकलन  पर साहित्य केसरी  सम्मान 
सादर प्रदान किया गया

जिन 22 और साहित्यकारों की कृतियां प्राप्त हुई थी उन्हें गत वर्षों में सम्मानित किया जा चुका है इसलिए उनसे विनम्र भाव से क्षमा याचना के साथ उपरोक्त 30 साहित्यकारों को विशेष अभिनंदन एवं बधाई  दी गई और संस्था द्वारा उनके निरंतर साहित्य साधना के प्रति  शुभकामना  व्यक्त की गई
सम्मानित  प्रतिभागी लेखकों की चयनित पुस्तकों पर  सभी सम्मान  अड़तीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए   . 
ऑनलाइन संपन्न  हुए इस राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान  में सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही अति शीघ्र  भेजे जाएंगे.

No comments: