उदयपुर में नन्द चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान
23.4.23
नन्द बाबू के कथेतर में स्थानीय रंग - पल्लव
Posted by
yashwant
0
comments
शशिभूषण प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान से नवाजे जाएंगे पत्रकार : आईपीसी
नई दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण प्रसाद सिंह की जयंती समारोह के मौके पर अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद् के द्वारा पत्रकार सम्मान की बात आज बैठक के दौरान कही गई । बताते चले कि शशिभूषण प्रसाद सिंह बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले थे । जिन्होंने हिंदुस्थान समाचार की नींव बिहार में स्थापित की व कई वर्षों तक संपादन का कार्य किया । इसके अलावा उन्होंने हिंदी दैनिक समाचार पत्र प्लीज की स्थापना की व संपादन करते रहे । 2021 में 71 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से वे पत्रकारिता जगत को अलविदा कह चले ।
Posted by
yashwant
0
comments
भारतीय साहित्य सिद्धांत और नए विमर्शों के समायोजन को लेकर दो दिन चली बहस
(‘हिंदी साहित्य पर पश्चिमी प्रभाव और देशज प्रतिमान’ पर गोष्ठी)
-शशांक कुमार
28-29 मार्च, 2023 को ‘हिंदी साहित्य पर पश्चिमी प्रभाव और देशज प्रतिमान’ विषय पर दो दिन की विचार गोष्ठी का आयोजन दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की एनेक्सी में किया गया। आयोजन डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली की साहित्य अध्ययन पीठ के देशिक अभिलेख-अनुसंधान केंद्र (सीआए-आईआईएलकेएस) ने किया।
Posted by
yashwant
0
comments
फ्रांस की मशहूर मैगजीन में लखनऊ के इस पत्रकार को दो पेज पर छाप दिया
लखनऊ। भारत के पत्रकार विदेशी अखबारों की सुर्खियों में आने लगे हैं। हाल ही में फ्रांस की मशहूर मैगजीन "LE FIGARO" ने लखनऊ मूल के पत्रकार सत्य प्रकाश भारती को दो पेजों पर छाप दिया है। यह मैगजीन अब फ्रांस में चर्चा का विषय बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद से बढ़े जातीय और धार्मिक भेदभाव की खबरे सोशल मीडिया के माध्यम तक विदेशों में पहुंच रही है। इन्हीं खबरों को फोलो करते हुए फ्रांस के दो पत्रकार उत्तर प्रदेश पहुंच गए। बहुजन मीडिया में छाए हुए मीडिया प्लैटफॉर्म "द मूकनायक" के पत्रकार सत्य प्रकाश भारती इस दौरान विदेशी पत्रकारों के साथ रहे और काम किया।
Posted by
yashwant
0
comments
रामनगरी अयोध्या का आधुनिकीकरण में मिटता अस्तित्व
Posted by
yashwant
0
comments
महोबा में ABP GANGA के पत्रकार के ऊपर डॉक्टर से अवैध वसूली के लगे आरोप
अधिकारियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले महोबा जिले में अब पत्रकार भी कम नही,जिला अस्पताल में तैनात डॉ आरपी सिंह ने abp गंगा इमरान और तीन अन्य वहीद,शारिक और अपसार के ऊपर गाली गलौज और जबरन वसूली के आरोप लगाए है।
Posted by
yashwant
0
comments
सेवा में श्रीमान संपादक भडास 4 मीडिया... पत्रकार उत्पीड़न का मामला है... कृपया देख लें
AFSAR AHMAD-
सेवा में
श्रीमान संपादक
भडास 4 मीडिया
विषय: जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर आरपी सिंह द्वारा बरती जा रही अनिमित्ताओं की खबर चलाये जाने पर साजिशन झूठी शिकायतें, फर्जी मुकदमा लिखाये जाने की साजिश और मान सम्मान को ठेस पहुंचाए जाने और छवि धूमिल करने के सम्बन्ध में..
Posted by
yashwant
0
comments
पूरनपुर में मेडिकल एजेंसी स्वामी से पत्रकार द्वारा फ्री में दवाएं और रंगदारी मांगने के गंभीर आरोप
Posted by
yashwant
0
comments
प्यार में लुटे मायूसों को चाय में छूट
लीजिए साहब ,अब प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डोबी ,गया ,बिहार उच्च पथ पर स्थित "बेवफा चाय वाले " ने प्यार में लुटे हुए मायूसों के लिए 34 प्रतिशत छूट के साथ चाय का लुत्फ़ उठाने की योजना के मार्फ़त "पुण्य" कमाने की योजना शुरू की है। प्यार में लुटे हुए आशिकों के लिए चाय मात्र 10 रुपये में ,जबकि प्रेमी युगलों के लिए प्रति कप चाय की कीमत 15 रुपये है।
तो देर ,किस बात की है ,कीजिये "भरपाई"।
* विजय सिंह
Posted by
yashwant
0
comments
21.4.23
अनुभवी वीडियो एडिटर चाहिए
आवश्यकता है उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से संचालित हापुड़ हलचल न्यूज़ यूट्यूब चैनल को एक अनुभवी वीडियो एडिटर की, वेतन कार्य और अनुभव के अनुसार दिया जाएगा
Posted by
yashwant
0
comments
12.4.23
केपीएस के अत्रि भारद्वाज व वीपीसी के अरुण मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित
काशी पत्रकार संघ का द्विवार्षिक चुनाव सकुशल संपंन
प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के लिए अरुण मिश्रा निर्विरोध चुने गए, विनय शंकर मंत्री व संदीप कोषाध्यक्ष निर्वाचित
सभी विजेता प्रत्याशियों को देर रात बधाई देने वालों का चला दौर
सुरेश गांधी
वाराणसी। काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2023-2025) के लिए अध्यक्ष पद पर अत्रि भारद्वाज, महामंत्री पद पर अखिलेश मिश्र व कोषाध्यक्ष के लिए पंकज त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किये गये। जबकि संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के भी द्विवार्षिक चुनाव में अरुण मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि मंत्री पद पर विनय शंकर सिंह ने जीत दर्ज की।
Posted by
yashwant
1 comments
Voice of People न्यूज़ चैनल (डिजिटल) में वैकेंसी
Posted by
yashwant
0
comments
9.4.23
नए आईटी नियमों में सट्टेबाजी और खबरों पर नकेल कसने की कवायद
सरकार ने खुला, सुरक्षित और विश्वसनीय और जवाबदेह इंटरनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमावली, 2021 में संशोधन अधिसूचित किए. ये संशोधन ऑनलाइन गेमिंग इको-सिस्टम के लिए एक व्यापक रूपरेखा निर्धारित करते हैं और सरकार के बारे में ऑनलाइन सामग्री से जुड़े तथ्य की पड़ताल से भी संबंधित हैं. ये नियम ऑनलाइन गेमिंग इनोवेशन को उत्प्रेरित और विस्तारित करने की दोहरी चुनौतियों का समाधान करते हैं और साथ ही नागरिकों को अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन दांव लगाने से बचाते हैं। खेल और सट्टेबाजी के परिणाम पर दांव लगाने पर प्रतिबंध लगाने/निषेध करने के दौरान, नवाचार के विस्तार के लिए नियम उत्प्रेरक होंगे.
Posted by
yashwant
0
comments
1.4.23
समाचार न्यूज़ इंडिया को आवश्यकता है...
SNI- समाचार न्यूज़ इंडिया ला रहा है खबरों का एक हिंदी डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म जहां उत्तरप्रदेश समेत भारत के कई राज्यों की खबर और सूचना को जनहित में जनता और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। समाचार न्यूज़ इंडिया को आवश्यकता है उत्तर प्रदेश के हर जिलों से ब्यूरो और करेस्पॉन्डेंस की। इसके साथ ही गोरखपुर ऑफिस पर कई पदों पर नियुक्ति होनी है। अपना रिज्यूम hr.samacharnewsindia@gmail.com पर भेजे या फिर 9336264623 पर व्हाट्सएप करें।
Posted by
yashwant
0
comments
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विनियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
लखनऊ 01 अप्रैल ,
Posted by
yashwant
0
comments
31.3.23
यूं ही नहीं हुई सहारा में क्रांति!
चरण सिंह राजपूत-
सहारा नोएडा परिसर से उठी बगावत की चिंगारी अब पूरे देश में आग का रूप ले चुकी है। यह वही संस्था है जिसमें डंडे के जोर पर कर्मचारियों से जहां चाहे हस्ताक्षर करा लिए जाते रहे हैं। चाटुकारिता की सभी हदें पार की जाती रही हैं। हक की आवाज को दमन के बल पर दबा दिया जाता रहा है। चेयरमैन (सुब्रत राय) को भगवान की तरह पूजा जाता रहा है। राजनेताओं, नौकरशाह, बाहुबलियों, बालीवुड और खेल हस्तियों तक पकड़ दिखाकर कर्मचारियों और निवेशकों को डराया जाता रहा है। मालिकानों और अधिकारियों ने तो जमकर अय्याशी की पर कर्मचारियों का बस शोषण और दमन ही किया गया। इस संस्था में अन्याय के खिलाफ ऐसा बिगुल बजा कि आंदोलन ने क्रांति कर रूप ले लिया। जिस मीडिया के बल पर गलत को सही कराते थे उसी मीडिया हाउस में टैंट गाड़ दिया गया था। तिहाड़ जेल में बंद चेयरमैन को जाकर खरी-खोटी सुनाई गई। ललकार दिया गया। सहारा के दमन, काले कारनामों और अन्याय के खिलाफ छिड़े इस आंदोलन को सही शब्दों में उतार दिया जाए तो बालीवुड के लिए एक बढ़िया क्रांतिकारी फिल्म बन जाए।
Posted by
yashwant
0
comments
मुलायम राज में अपहरण, माया काल में केस, योगी सरकार में सजा
अजय कुमार, लखनऊ
पूर्वांचल का खूंखार गुण्डा अतीक अहमद जो राजनैतिक संरक्षण में खूब
फलाफूला था, आज उसके कर्मो का हिसाब हो गया। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट
ने अतीक अहमद सहित उसके दो साथियों दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को उम्र
कैद की सजा सुनाई। अतीक का भाई अशरफ और अन्य सात आरोपी जरूर बरी हो
गये।इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि भले ही सौ मुकदमों में उसके खौफ के
चलते कोई गवाह सामने नहीं आया था,लेकिन एक मामला उस पर भारी पड़ा,जिसमें उसे
उम्र कैद हो गई, जबकि हकीकत यह थी कि अतीक अहमद के काले कारनामों और जघन्य
अपराधों की लम्बी लिस्ट थी और उसकी यह कू्ररता कई लोगों ने अपनी आंखों से
देखी थी,लेकिन अतीक का खौफ ही ऐसा था कि कोई गवाह देने की हिम्मत नहीं कर
पाता था,जिसने हिम्मत की तो उसे साम-दाम-दंड से ‘तोड़’ दिया गया। न जाने
कितने गवाह ऐन मौके पर गवाही से मुकर गए,लेकिन कहते हैं कर्मो का हिसाब तो
होता ही है, इसी लिए 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में
गवाही देने जब उमेश पाल नाम का एक शख्स सामने आता है तो अतीक और उसके
गुर्गे उसको सबक सिखाने के लिए उसका अपहरण कर लेते हैं और उसे गवाही न देने
की धमकी देते हुए मरणासन कर छोड़ देते हैं,लेकिन उमेश पाल बच जाता
है,ेलेकिन पूरे मामले में मुलायम सरकार सोती रहती है।क्योंकि उसका हाथ अतीक
के साथ था। सपा नेतृत्व अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गंुडों के सहारे
मुस्लिम वोट बैंक पर अपनी नजर जमाए रखता था।सपा के लिए यह गुंडे नहीं वोट
बैंक के सौदागर थे। आज भी कहीं न कहीं अखिलेश यादव और उनकी पार्टी अतीक के
पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। वैसे बसपा भी समय-समय पर अतीक और मुख्तार का
साथ लेती रही है। कुछ समय पूर्व ही बसपा ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को
पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।शाइस्ता को बसपा ने नगर निकाय चुनाव में
प्रयागराज से मेयर पद का चुनाव लड़ाने का भी फैसला लिया था।
Posted by
yashwant
0
comments
योगी जी, सरकार में बैठे माफियाओ को भी देखें
मैं पत्रकारिता के बाद किसान के तौर बेहतर खेती कर रहा हू। मेरे खेत के पास एलएमसी की जमीन थी। जिसको गांव सभा ने लेकर उसमें बारातघर का निर्माण करा दिया। उस जमीन के बीच में से 11 हजार की बिजली लाईन जा रही थी। जिसको विजली विभाग के अफसरों ने चुपके से हटाकर मेरे खेत में लगे ईंजन और बोरिंग के उपर से बिजली लाईन बना (खींच) दी। मै दो बार मुख्यमंत्री को मेल के जरिए पत्र भेज चुका हू। पांच बार बिजली विभाग में सचिव लखनऊ , दो बार चैयरमेंन कारपोरेशन लखनऊ, अधिशासी अभियंता दादरी और एसडीओ दादरी से शिकायत कर चुका हूं। अभी तक किसी भी अफसर के कान पर जूं नी रेंगी है।
Posted by
yashwant
0
comments
नेत्रहीन छात्र ने मांगा प्रधानमंत्री से न्याय
भाष्कर गुहा नियोगी-
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि संकाय के नेत्रहीन छात्र संतोष त्रिपाठी ने शहर के सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय मांगा है। पत्र में लिखा है कि संकाय प्रमुख प्रो. अजय कुमार छात्रों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हैं। सारे नियमों के परे जाकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय की बेटी श्रद्धा राय की उपस्थिति को मैनेज कर उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देते हैं इसके विरोध में जब संकाय के छात्र- छात्राएं आंदोलन करते हैं तो उन्हें धमकाते हैं। मुझे और मेरे साथ के छात्र विवेक कुमार तिवारी को निलंबित कर देते है। लेकिन निलंबन का कोई ठोस कारण मुझे बताते हैं।
Posted by
yashwant
0
comments
News18 Rajasthan honours brave warriors of the state at ‘Shoorveer Samman’
Jaipur, 30th March 2023: News18, India’s No. 1 network, successfully hosted Shoorveer Samman, an award ceremony honouring the brave hearts who have shown extraordinary courage and resilience in the face of adversity for the safety of our nation. Held on 28th March at Hilton, Jaipur, the event was attended by several renowned dignitaries, army personnel of Rajasthan, and their families.
Posted by
yashwant
0
comments
Urgent Requirement for Voice Over
Amit Kumar-
प्रतिदिन 5 से 7 वॉयस ऑवर वर्क फ्रॉम होम हेतु एक लो बजट फीमेल आर्टिस्ट की तलाश है। ऐसी कोई भी फीमेल साथी संपर्क कर सकता है जो टेंशन फ्री घर से हमे 5 से 7 वॉयस ऑवर करके भेज सके। कृपया मेल आर्टिस्ट संपर्क ना करें, एक अनुभवी मेल आर्टिस्ट/साथी की सेवा हम पहले से ही ले रहे हैं।
Posted by
yashwant
0
comments
मेवाड़ विश्वविद्यालय के बप्पा बर्मन ने बैंकॉक में लहराया योग का परचम
-अंतर्राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक
गाजियाबाद। मेवाड़ विश्वविद्यालय में योग संकाय के छात्र बप्पा बर्मन ने थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आयोजित चार दिवसीय आठवीं अंतर्राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप-2023 में बेहतरीन योग प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर गेम्स की ओर से यह चैंपियनशिप आयोजित की गई। चैंपियनशिप में 23 देशों के चुने हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। बप्पा ने यह पदक नेपाल, भारत और थाईलैंड के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर हासिल किया है।
Posted by
yashwant
0
comments
digital awareness on Artificial Intelligence (AI)
ABP Majha to telecast "Majha Maharashtra Digital Maharashtra - 2023" to promote digital awareness on Artificial Intelligence (AI)
Mumbai, March 31, 2023:
ABP Majha, Maharashtra’s leading Marathi news channel, recently hosted 'Majha Maharashtra, Digital Maharashtra – 2023,
a conclave to bridge the gap between emerging technology and the public
with a focus on Artificial Intelligence (AI). The event
will be aired from Friday, March 31 to Monday, April 3, 2023, at 4.30
pm. A special session will also be aired at 9.30 pm on Sunday, April 2.
Posted by
yashwant
0
comments
A News Today में नौकरी के अवसर
Posted by
yashwant
0
comments
Maharashtra On My Lips
Maharashtra On My Lips: Directorate of Tourism, Government of Maharashtra, and TV18 Broadcast Limited Successfully Commence a Series on Maharashtra
31st March, Mumbai, Maharashtra – The Directorate of Tourism, Government of Maharashtra, and TV18 Broadcast Limited have announced the successful launch of a new travelog series titled "Maharashtra On My Lips." This six-part series showcases the diverse culture, heritage, food, and hidden aspects of six locations in Maharashtra, namely Kolhapur, Vengurla, Tharkarli, Nashik, Amravati, and Nagpur. The series features popular actors Sonalee Kulkarni and Kunal Vijaykar.
Posted by
yashwant
0
comments
20.3.23
कविता क्या है
Posted by
yashwant
0
comments
9.3.23
नगर आयुक्त ने पत्रकारों को किया मिलन समारोह से दूर
Posted by
yashwant
0
comments
6.3.23
Save Journalism Day
Hyderabad/Chandigarh, 6 March 2023: Indian Journalists Union (IJU) calls on all journalists, journalist groups, all media organisations and all those who cherish the values of democracy to observe March 23, the day of matedom of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh, a committed and multi lingual journalist, besides being a venerated freedom fighter, as ‘Save Journalism Day’.
Posted by
yashwant
0
comments
Vastu Housing Finance Rolls Out Menstruation Leave for Women Employees
Mumbai, March 06, 2023: Vastu Housing Finance Corporation Limited, a digital-first housing finance company, has introduced a menstruation leave policy effective March 2023. The women employees can avail one full-day wellness leave, or two half-day wellness leaves every month, to prioritise their well-being.
Posted by
yashwant
0
comments
2.3.23
दुनिया को देखने का नजरिया सिखाती है फोटोग्राफी : प्रो. द्विवेदी
आईआईएमसी के अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने किया फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन
नई दिल्ली, 28 फरवरी। भारतीय जन संचार संस्थान के अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने कहा कि फोटोग्राफी दुनिया को देखने का नजरिया सिखाती है। उन्होंने कहा कि कैमरा वह इंस्ट्रूमेंट है, जो सिखाता है कि कैसे बिना कैमरे के देखा जाए। इस अवसर पर डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह, अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. संगीता प्रणवेन्द्र, प्रो. राकेश गोस्वामी एवं वरिष्ठ फोटो पत्रकार श्री भागीरथ बासनेत सहित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि बहुत से फोटोग्राफर सोचते हैं कि वे अच्छा कैमरा खरीदकर अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं। लेकिन कैमरा कितना भी बढ़िया हो, वह कुछ नहीं कर सकता, यदि आपके दिमाग और दिल में कुछ न हो। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी तस्वीरें वे होती हैं, जो अपनी ताकत और अपना असर वर्षों तक कायम रखती हैं, चाहे उन्हें जितनी भी बार देखा जाए।
इस अवसर पर अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. संगीता प्रणवेन्द्र ने कहा कि फोटोग्राफी से संबंधित तकनीकी बारीकियों का ज्ञान मिलने से विद्यार्थियों को अपने प्रोफेशन के साथ-साथ एक नई विधा को जानने और समझने का अवसर मिला है।
वरिष्ठ फोटो पत्रकार श्री भागीरथ बासनेत द्वारा तीन दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला के बाद अंग्रेजी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया। श्री भागीरथ ने अपनी कार्यशाला में छात्रों को फोटोग्राफी की बारीकियां और उससे जुड़ी तकनीक सिखाई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने फोटोवॉक के माध्यम से दिल्ली के अनेक रंगों को अपने कैमरे में कैद किया।
विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
फोटोग्राफी प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा क्लिक की गई 150 से अधिक तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा खींची गई तस्वीरों में से सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को पुरस्कृत भी किया गया। ओपन कैटेगरी में पहला स्थान जीशान अंजुम, दूसरा स्थान ज्योर्तिमय हलदर एवं तीसरा स्थान अनुग्रह प्रवीण को मिला। आकृति भंडारी को स्पेशल मेंशन का अवॉर्ड दिया गया।
Posted by
yashwant
0
comments
आखिर हिन्दू राष्ट्र से फायदा किसको....!
आजकल देश में एक नया मुद्दा जोर-शोर से उछाला जा रहा है। ऐसा लगता है, जैसे बोतल से फिर एक जिन्न बाहर आने को आमादा हो रहा है। मुद्दे को जिन्न के नाम की संज्ञा दी है। तो स्वाभाविक है, वह अच्छे के लिए तो होगा नहीं। हां जो इसे बोतल से बाहर निकाल रहा है, वह इससे अपने हित साधेगा ही। इसमें कोई शक भी नहीं होना चाहिए। जिन्न तो जिन्न है, वह यह थोड़े ही देखेगा कि निर्दोष को नुकसान न पहुंचाया जाए। वह तो ’जो हुक्म मेरे आका’ की भांति चलाएमान रहेगा। यहां जिस नए मुद्दे की बात यहां की जा रही है, वह है हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा। वर्ष 2024 के आम चुनाव की बिछाई जा रही बिसात में एक मुद्दा यह भी शामिल होने जा रहा है। इससे पहले राम मंदिर निर्माण पूर्ण करना और उसे दर्शनों के लिए खोलना तो है ही।
Posted by
yashwant
0
comments
शराब के नशे में नवभारत कर्मचारियों का प्रेस क्लब में हंगामा
Unmesh Gujarathi
Posted by
yashwant
0
comments
जनतंत्र टीवी ने खाया मेरा हक
जब मैंने जनतंत्र टीवी जॉइन किया तो बड़ी उम्मीदें थी। कुछ अच्छा करने और कुछ रोचक करने का मन लेकर सेक्टर 4 स्तिथ जनतंत्र टीवी के ऑफिस पहुँचा लेकिन यहां पहुँचकर पता चला कि मैं एक जाल में फंस गया हूँ। क्योकि यहां 2 माह बाद यहां सैलरी मिलती थी कभी कभी दो बार मे मिलती है इससे पहले की कुछ समझ पाता मैंने निर्णय लिया कि यहां 6 माह नोकरी करूँगा और इस बीच दूसरी जगह नोकरी की तलाश करता रहूंगा।
Posted by
yashwant
0
comments
प्रेस क्लब बुलंदशहर का होली मिलन समारोह
पीएमसी के होली मिलन समारोह में जमकर थिरके लोग, फूलों की होली ने बांधा समां
बुलंदशहर। पीएमसी की ओर से निकुंज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीडीओ कुलदीप मीना, एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी क्राइम कमलेश बहादुर, सीएमओ डा. वीके सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने शिरकत की। निकुंज हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
Posted by
yashwant
0
comments
27.2.23
लचर क़ानून व्यवस्था का प्रमाण है अपराध
डॉ. शंकर सुवन सिंह
भारत जैसे देश में आए दिन अपराध जैसे हत्या,लूट,छिनैती,बलात्कार,धार्मिक उन्माद आदि होते रहते हैं। अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश भी शिखर पर है। प्रयागराज के नैनी स्थित हुक्का बार में 14 फरवरी 2023 को एक बालू कारोबारी की हत्या कर दी जाती है। अभी हाल ही में 24 फरवरी 2023 को राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल को दिनदहाड़े सरेआम गोलियाँ और बम से भून दिया जाता है। इस हत्याकांड में उमेश पाल के गनर को भी अपराधी दौड़ाकर गोलियों से भून देते हैं। इस घटना से उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रशासन और क़ानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठना स्वाभाविक है। इस घटना का मुख्य कारण न्याय मिलने में विलम्ब होना और क़ानून व्यवस्था का लचर होना है। उधर पंजाब में भारत के अमृतकाल के लिए अमृतपाल कहर बनता जा रहा है। पंजाब में खालिस्तानी संगठन (वारिस पंजाब दे) का मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके गुंडों ने अमृतसर के अजनाला थाने को घेर कर अपने कब्जे में कर लिया था। अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के एस एस पी (जेष्ठ पुलिस अधीक्षक) को भी धमकी दे डाली " हिम्मत हो तो गिरफ्तार करके दिखाओ"। वो दिन दूर नहीं जब भारत की क़ानून व्यवस्था अपराधियों की गुलाम हो जाएगी। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारे लगते है तो वहीं पंजाब में खालिस्तानियों के सामने पुलिस आत्मसमर्पण कर देती है। इधर उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम सीमा पर है। इस प्रकार की घटनाएं प्रत्येक दिन भारत के प्रत्येक राज्य से सुनने को मिल जाती है। अपराध पर अनियंत्रण पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह उठता है। पुलिस की अकर्मण्यता से अपराध का जन्म होता है। न्याय विभाग द्वारा ऐसे दोषी पुलिस कर्मियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। दुनिया में सबसे अधिक अपराध दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में होता है। अपराध के मामलों में भारत विश्व में 68 वें नम्बर पर आता है। भारत की आबादी लगभग 140 करोड़ पहुँच गई है। जिन अपराधों के केस दर्ज होते हैं वे आंकड़े बन जाते हैं और जो दर्ज नहीं होते वो आंकड़ों से बहार हो जाते हैं। न्याय, पीड़ित व्यक्ति को बल प्रदान करता है। वहीं देश विरोधी ताकतों के सामने पुलिस नतमस्तक है। पीड़ित व्यक्ति न्याय व्यवस्था का लाभ लेने के लिए दर दर की ठोकरें खाता है। वहीं गुंडे मवाली थानों का घेराव करके पुलिस को अपने पक्ष में कर लेते हैं। यहां न्याय अनीति से चल रहा है जबकि न्याय नीति से चलता है। न्यायिक प्रक्रिया सुगम और सरल होनी चाहिए। न्यायिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वो न्याय को सुगम और सरल बनाएं। प्रदेश की लचर कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। अतएव हम कह सकते हैं कि अपराध लचर क़ानून व्यवस्था प्रमाण है।
लेखक
डॉ. शंकर सुवन सिंह
वरिष्ठ स्तम्भकार एवं शिक्षाविद
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
Posted by
yashwant
1 comments
सुशासन बाबू के गृह जिले के रिश्वतखोर अफसरों पर लगाम लगाए कौन?
Posted by
yashwant
0
comments
मंजरी फाउंडेशन के संजय कुमार सम्मानित
मुंबई में बीती रात सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए CSR JOURNAL EXCELLENCE AWARDS 2022 दिए गए. एक भव्य कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.
Posted by
yashwant
0
comments
19.2.23
हुक्का बार की आड़ में अपराध
डॉ. शंकर सुवन सिंह
हीनता दरिद्रता को जन्म देती है और दरिद्रता अपराध को। हीन भावनाओं से ग्रसित व्यक्ति कभी आनंदित नहीं हो सकता। आत्मीयता आनंद की जननी है। आत्मीय सुख ही असली आनंद देता है। अकेलापन ही आनंद देता है। भीड़ भ्रमित करती है। आनंद का सम्बन्ध भीड़ से नहीं है। अकेलापन व्यक्ति के आत्म साक्षात्कार का स्रोत है। आत्म साक्षात्कार ही हमको प्रकृति से जोड़ती है। हवा पानी आकाश पृथ्वी और अग्नि हमको जीवन देती हैं जो कि प्रकृति का हिस्सा हैं। इन्ही पांच तत्वों से मिलकर शरीर भी बना है। यही जीवन दायनी तत्व हमको असली आंनद देते हैं।
Posted by
yashwant
0
comments
13.2.23
विवाद की दिवार कब टूटेगी ?
'भईयां यह दीवार टूटती क्यों नहीं ' ? ‘’टूटेगी भला कैसे अंबुजा सीमेंट से जो बनी है’’ हम में से बहुत लोगों ने टीवी पर अंबुजा सीमेंट का यह विज्ञापन बचपन में देखा होगा जहां दो भाई अलग होने के बाद घर के बीच एक दीवार बना देते हैं और बाद में उसे तोड़ने का प्रयास करते हैं I कुछ ऐसी ही दीवार इस वक्त हिमाचल प्रदेश प्रदेश में खड़ी हो गई है जहाँ एक और अडानी व्यापार समूह और दूसरी ओर स्थानीय ट्रक यूनियन खड़े हैं I हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के दाड़लाघाट एसीसी और बिलासपुर के बरमाणा में बने अम्बुजा सीमेंट सयंत्र की बात हो रही हैं I झगड़े की जड़ माल भाड़ा है, ट्रक यूनियन 10. 58 रूपए प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं और दूसरी तरफ अडानी समूह 6 रूपए प्रतिकिलोमीटर प्रति क्विंटल देने को तैयार है I ट्रक यूनियनो का कहना कि वर्तमान परिदृश्य के हिसाब से जिसमें प्रदेश की भौगोलिक स्थितियाँ ,पेट्रोल की बढ़ती कीमतें , ट्रक चालको की तन्ख्वाह, ट्रकों का रखरखाव को ध्यान में रखकर ही उन्होंने यह मांग की हैं और समूह द्वारा दिया जा रहा किराया कम है I
Posted by
yashwant
0
comments
69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग की 19000 सीटों पर हुआ आरक्षण घोटाला...
rajeshk.com143@gmail.com
आज 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित ओबीसी तथा एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय कब इस हेस्टैक के साथ अभियान चलाया तथा अपने ट्विटर अभियान में बीजेपी के नेताओं को टैग कर मांग की कि उन्हें इस भर्ती में संविधान द्वारा दिया गया पूरा आरक्षण नहीं दिया गया है यह देकर न्याय दिया जाए l
Posted by
yashwant
0
comments
राम सरूप अणखी : भारतीय साहित्य की 'अणख'
अमरीक-
गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी, नानक सिंह, जसवंत सिंह कंवल के बाद राम सरूप अणखी पंजाबी और पंजाब के ऐसे लेखक थे जिन्हें सबसे ज्यादा पढ़ा गया। उनके विशाल पाठक वर्ग का दायरा आज भी निरंतर विस्तार ले रहा है। जबकि जिस्मानी तौर पर उन्हें विदा हुए आज पूरे तेरह साल हो गए हैं। पंजाबी के हिंदी तथा दूसरी भाषाओं में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले साहित्यकारों में उनका नाम शिखर पर है। निसंदेह वह अपनी मिट्टी के ऐसे घने वृक्ष थे जो आज भी घनी छांह दे रहा है। पंजाब (खासकर मालवा) का ग्रामीण समाज और किसानी जनजीवन उनके कथा साहित्य की आधारभूमि रहा है। पंजाब की किसानी और ग्रामीण लोकाचार को साहित्य के जरिए जानने के लिए राम सरूप अणखी के बेमिसाल उपन्यास और कहानियां अपरिहार्य हैं। मालवा के केंद्र में बसा कदरन छोटा-सा कस्बेनुमा शहर बरनाला (जो अब जिला है) 'अणखी के शहर' के नाम से भी जाना जाता है। युवावस्था में पुश्तैनी गांव धौला से वह यहां आकर बस गए थे लेकिन मुड़-मुड़कर अपने गांव की मिट्टी की ओर जाते थे। प्रति सप्ताह गांव धौला जाना उन्होंने ताउम्र जारी रखा। मौसम, हालात और सेहत जैसी भी हो... यह अनवरत सिलसिला नहीं टूटा। धौला और उसके इर्द-गिर्द के गांव-कस्बे और वहां के बाशिंदे उनके हर उपन्यास-कहानी में मिलेंगे। गांव और ग्रामीण उनकी माशूक थे। मिट्टी से इतनी बेइंतहा मोहब्बत करने वाले लेखक बहुत कम हैं और अणखी सरीखे तो और भी कम। उनकी अस्थियां भी, वसीयत और आखिरी इच्छा के मुताबिक इन्हीं खेतों और जमीन को सींचने वालीं (खेतों के किनारे बहतीं) नहरों में विसर्जित की गईं थीं।
Posted by
yashwant
0
comments
9.2.23
अपनी कुंठाओं की पूर्ति के लिए निर्दोषों को फँसाती है गोरखपुर की शाहपुर पुलिस
सत्येंद्र कुमार-
satyendragudiya@gmail.com
गोरखपुर : जिस तरह यह बात सच है कि सभी पुलिस वाले बेईमान और भ्रष्ट नही होते ठीक उसी तरह यह बात भी सच है कि यदि पुलिस अपना काम ईमानदारी से करती तो योगी आदित्यनाथ के रामराज्य का स्वप्न कब का पूरा हो जाता । ऐसी रिपोटर्स आती रही है कि लगभग 75 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को पुलिस पर भरोसा ही नही है । कुछ भ्रष्ट और बेईमान पुलिस वालों की वजह से आज भारत एक ऐसा देश बन चुका है जहाँ पुलिस को देखकर लोग सेफ फील करने की बजाय डरते हैं । एक 15 साल के बच्चे को पता होता है कि आई पी एल में सट्टा लगाने के लिए किसके पास जाना है लेकिन हमारी पुलिस को पता नहीं होता । हर एक चरसिये से लेकर हर एक स्मैकिए को पता है कि किस दरवाजे पर उनका माल मिलेगा लेकिन हमारी पुलिस को पता नही होता । गोरखपुर शहर के थाना शाहपुर की पुलिस ने भी अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है । इनका जोर भले अपराधियों पर न चलता हो लेकिन सामान्य व्यक्ति को अपराधी बनाने में ये कोई कसर नही छोड़ते हैं ।
Posted by
yashwant
0
comments
1.2.23
दैनिक पंजाब केसरी कानपुर मण्डल के मैनेजर व डैस्क इंचार्ज रामु मिश्रा मनमानी पर उतारू हैं
Posted by
yashwant
1 comments
स्टूडियो में बैठे एंकर हमारे कानों में विष घोल रहे हैं...
हरीश मिश्र
किसी जानकारी को अधिक से अधिक प्रसारित करने के साथ साथ जब यह भी प्रयत्न हो कि जनता प्रसारित संदेश को न केवल स्वीकार करें अपितु उसके अनुरूप कोई कदम भी उठाएं या करवाई भी करें तो यह प्रक्रिया सूचना या प्रकाशन से एक कदम आगे प्रचार या प्रोपेगेंडा कहलाती है। जब किसी सूचना का प्रचार प्रसार किसी साज़िश या फिर अति से ज्यादा हो जाये तो सम्प्रचार या प्रोपेगेंडा कहा जा सकता है।
Posted by
yashwant
0
comments
इनको देखा तो ख्याल आया.... हम इन म्यूजियमों को क्यों देखें?
भाष्कर गुहा नियोगी, हैदराबाद से
म्यूजियम बीते समय यानी इतिहास के ध्वंसाशेष के अलावा क्या है? खासकर राजा - महाराजाओं, नवाबों, बादशाहों की उस शानोशौकत को संजोकर रखे गए इन म्यूजियमों को हम क्यों देखें ? वो जो साधारण लोग है। वो जो मिट्टी से महल बनाने की प्रक्रिया में हिस्सेदार रहे है। जिन्होंने इन बड़े- बड़े महलों, किलाओं की ऊंची - ऊंची प्राचीरो की नींवें खोदी इन्हें गगनचुंबी बुलंदी दी जिनके हाथों ने महलों की दीवारों पर खुबसूरती नक्काशी की , जिन्होंने इन्हें सजाया - संवारा। वो जो दुनिया को शून्य से शिखर तक ले कर आए है। उनके श्रम शक्ति के जज्बातों उनके हुनर के कमालों की कथा कहने वाला उन्हें संजोकर दिखाने वाला म्यूजियम कहीं है क्या?
Posted by
yashwant
0
comments
31.1.23
केरल में सामाजिक आंदोलन और दलित साहित्य किताब सम्मानित
राजस्थान,चित्तौड़गढ़। 'स्वतंत्रता सेनानी रामचन्द्र नंदवाना सम्मान' 2021 के लिए बजरंगबिहारी तिवारी लिखित पुस्तक 'केरल में सामाजिक आंदोलन और दलित साहित्य' (नवारुण प्रकाशन, ग़ाज़ियाबाद) का चयन निर्णायक मंडल के तीन सदस्यों- वरिष्ठ कथाकार काशीनाथ सिंह, कवि-चिंतक राजेश जोशी तथा आलोचक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने किया। कुल 26 अध्यायों में लिखित इस किताब में पहली बार हिंदी में केरल के कम्युनिस्ट आंदोलन का इतिहास प्रस्तुत किया गया है। किताब सिलसिलेवार ढंग से इस मॉडल स्टेट के निर्माण की व्याख्या करती है। 1850 तक इस राज्य में गुलामी प्रथा क़ायम थी।
Posted by
yashwant
0
comments
News18 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड का गालीबाज रिपोर्टर
सब कहते है कि पत्रकार को शालीन और मर्यादित शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन News 18 उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड का बुलंदशहर का रिपोर्टर तो गालीबाज निकला. अपना रुतबा दिखाने के लिए फोन पर ही बुलंदशहर के एक रिपोर्टर को जमकर गरिया लगा.
Posted by
yashwant
0
comments
सब परिंदे उड़ गए ,धीरे धीरे छोड़कर, बाग़बान अब अकेला है, उम्र के इस मोड़ पर !
सत्येंद्र कुमार-
आज जब मोबाइल स्विच ऑन किया तो गणतंत्र दिवस पर औपचारिकता वश दी जाने वाली बधाईयों से व्हाट्सएप्प पटा पड़ा मिला । मन हुआ की पूछ लूँ इन भेड़ चाल वालों से की भाई ये कैसी है बधाई, जब आज तक गणतंत्र की बात ही तुम्हे समझ नही आई !
Posted by
yashwant
0
comments
न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल के नाम पर वसूली गैंग चला रहा है पर्ल्स न्यूज़ २४, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय (By mail)
अलीगढ
विषय: न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल के नाम पर बसूली गैंग चला रहा है पर्ल्स न्यूज़ २४, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाये
महोदय,
डिजिटल मीडिया के दुरुपयोग की कड़ी में नया मामला अलीगढ में सामने आया है| यहाँ पर्ल्स न्यूज़ २४ नाम ने एक पोर्टल में बसूली गैंग बना रखा है| एक न्यूज़ पोर्टल ने अपने यूट्यूब चैनल के नाम पर कुकरमुत्तों की तरह लोगो की भर्ती कर ली है| अपने तथाकथित रिपोर्टरों को एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल की मायिक आईडी से मिलती जुलती आईडी डिजाइन कराकर उनको थमां दी है| अब यह तथाकथित रिपोर्टर लोगो से खुलेआम खबर चलाने और बनाने के नाम पर खुलकर बसूली करते है| यह तथाकथित लोग एक झुण्ड में कबरेज के लिए जाते है और गुडागर्दी करते है| इतना ही नहीं कोई इनसे टोकाटोकी करता है तो इस गैंग में शामिल महिलाओ को आगे करके फ़साने की धमकी दी जाती है| बाक्यात इस प्रकार है-
Posted by
yashwant
0
comments
पत्रकार विजय कुमार राय की दादी श्रीमती शांति राय का निधन
Posted by
yashwant
0
comments
मौर्य के बयान पर अखिलेश के रूख से धर्म संकट में फस सकती है भाजपा
KP Singh-
स्वामी प्रसाद मौर्य के मुददे पर मनोज पाण्डेय एण्ड कम्पनी के दबाव को नकारकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें पार्टी से बाहर करने की बजाय उनके साथ खडे हो गये हैं। यहां तक कि अपने चाचा शिवपाल यादव की राय को भी उन्होने दरकिनार कर दिया है। शनिवार को स्वामी प्रसाद से मुलाकात के बाद ही उन्होंने इसे जाहिर कर दिया था, एक दिन बाद तो उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का कद पार्टी में बढाकर उन्हें इनाम दे डाला है जो पुनरूत्थानवादियों को चिढाने जैसा है।
Posted by
yashwant
0
comments
28.1.23
बिल्डर-गुंडों की यारी कानून पर भारी, अदालत से स्टे के बावजूद रात अंधेरे में तोड़वाने लगे कटरा
भाष्कर गुहा नियोगी-
वाराणसी। ताकत और अवैध पैसों का साथ यानी बिल्डर और गुंडों का गठजोड़ कानून पर भारी पड़ता दिख रहा है। नहीं तो बीते 24 जनवरी दालमंडी घुंघरानी गली स्थित एक कटरे की दुकानों को रात में जिस तरह से ढहाने की कोशिश की गई वो बताने के लिए काफी है कि बिल्डर - गुंडा गठजोड़ किसी हद तक जा सकता है। खासकर दालमंडी सहित आसपास के इलाकों में इनका वर्चस्व कायम है। यहां कई गुंडे खुद बिल्डर बन चुके है। धमकी, मारपीट और जरूरत पड़ने पर किसी को जान से मार देना इनके लिए बड़ी बात नहीं है।
Posted by
yashwant
0
comments
ABP Majha honours unsung heroes of Maharashtra at its annual event ‘Shourya Puraskar’
Mumbai, January 27, 2023: ABP Majha, Maharashtra’s leading news channel, hosted its annual event 'Shourya Puraskar' at BKC Trident in Mumbai on 24th January 2023. This event is an initiative by the channel to recognize and celebrate the courage and heroism of common people across the Maharashtra region. Dedicated to celebrating the bravery of the common people, the event was aired on the occasion of Republic Day today.
Posted by
yashwant
0
comments
ABP Majha’s ‘Majha Maharashtra Majha Vision’ sheds light on state matters
Mumbai, January 27, 2023: ABP Majha, Maharashtra’s leading news channel, successfully concluded its highly anticipated event, Majha Maharashtra Majha Vision, at BKC Trident, Mumbai. This one-of-a-kind event saw eminent leaders of Maharashtra present their vision for the state. It was an insightful platform to understand Maharashtra’s potential and the way forward.
Posted by
yashwant
0
comments
24.1.23
पंजाब की आप सरकार और अफसरशाही में फिर ठन गई
अमरीक-
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और अफसरशाही में एकबारगी फिर जबरदस्त ढंग से ठन गई है। इस बार भी वजह 'दिल्ली वाले' हैं। इस बार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आला अफसरों के इसलिए आनन-फानन में तबादले कर दिए कि उन्होंने विभागीय राशि को 'प्रचार' के लिए इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया और सरकार को कतिपय ईमानदार अफसरों का यह रवैया पसंद नहीं आया। दो दिन के भीतर हुए कुछ तबादले बेहद चर्चा में हैं। इनमें से तो एक रविवार यानी छुट्टी के दिन किया गया। अफसरशाही में जबरदस्त खलबली है और सुगबुगाहट है कि मुख्यमंत्री ने 'ऊपर' के इशारे से मुख्य सचिव को मौखिक आदेश दिए जो मुख्य सचिव की मेज पर पहुंचते ही लिखित में बदल गए। पूरा घटनाक्रम बताता है कि अब राज्य सरकार को तर्क करने वाले और ईमानदारी के साथ फर्ज निभाने वाले आला अधिकारी रत्ती भर भी पसंद नहीं। नीचे के अफसरों को भी रोज ताश के पत्तों की मानिंद फेंटा जा रहा है। सरकार के पक्षधर अधिकारी इसे अपरिहार्य सख्ती बताते हैं, जबकि 'पीड़ित' अफसरों के हमदर्द (सूबे में जो कुछ इन दिनों हो रहा है) इसे अपने किस्म का सरकारी भ्रष्टाचार! चंद दिन पहले ही पीसीएस और आईएएस अफसरों तथा सरकार के बीच तनातनी बढ़ी थी और मुख्यमंत्री के संवैधानिक दबाव में आकर अफसर झुक गए थे। इसकी एक वजह और भी थी कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और उनके किचन कैबिनेट के सदस्य मीडिया तथा अन्य मंचों से प्रचार करने लगे थे कि सरकार से नाराज हुए अफसर दरअसल दागी अधिकारियों को बचाना चाहते हैं और खुद भी बचना चाहते हैं। लेकिन इस बार मामला दूसरा है। तब जिला स्तरीय अधिकारियों में अपने एक साथी की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर रोष था और वे पांच दिन की सामूहिक हड़ताल पर चले गए थे लेकिन सरकार के दबाव का डंडा उन पर चल पड़ गया और वे काम पर लौट आए। मुख्यमंत्री ने खुद सामने आकर उन्हें नियमानुसार निलंबित करने की धमकी दी थी।
फोटो परिचय: मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ, आईएएस अधिकारी अजोय शर्मा और वीरेंद कुमार शर्मा।
Posted by
yashwant
0
comments












.jpg)
.jpg)
.jpg)
























