Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

4.12.11

कांग्रेस में भूरिया को बदलने के मिले संकेत, ज्योतिरादित्य सिंधिया हो सकते हैं प्रदेशअध्यक्ष



ग्वालियर 4 दिसंबर। प्रदेश में भाजपा की सरकार के आठ वर्ष एवं शिवराज सिंह चौहान के छह वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। २०१३ में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, लेकिन प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस कहीं से कहीं तक मैदान में नहीं दिखाई दे रही है। आठ वर्ष पूर्व दिग्गी सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद से अभी तक प्रदेश कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। सुभाष यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया तीनों ही प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति में सुधार नहीं कर पाए हैं। कांतिलाल भूरिया के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की तर्ज पर धीरे-धीरे मध्यप्रदेश में भी भाजपा की स्थिति काफी मजबूत होती जा रही है। भाजपा कांग्रेस के मुस्लिम वोट बैंक में भी सेंध लगाने में सफल रही है। मध्यप्रदेश की स्थिति पर कांग्रेस आलाकमान सतत नजर रखे हुए है। कुछ विश्वसनीय राजनीतिक सूत्रों से पता चला है कि आने वाले वर्ष में प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। आलाकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के अभी तक के कार्य से संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। भूरिया को पुन: मंत्रिमंडल में भेजकर प्रदेश की बागडोर युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के.......पूरी खबर के लिए क्लिक करें.
www.chhayabazar.com

No comments: