Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

27.2.21

राजस्थान पत्रिका अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा,

 

श्रम अधिकारी ने कहा अंतिम पेशी में अनुपस्थित रहने पर होगी एकपक्षीय कार्रवाई

 

जगदलपुर. राजस्थान पत्रिका प्रबंधन कोरोना लॉकडाउन में निकाले गए कर्मचारियों को मजीठिया वेजबोर्ड का लाभ देने में अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में श्रम विभाग में लगाए गए परिवाद पर सुनवाई में जानबूझकर उपस्थित नहीं होकर मामले को लंबित कर रहा है। राज्य के भिलाई, बिलासपुर, रायपुर सहित अन्य संस्करणों के कर्मचारियों का मजीठिया वेजबोर्ड को लेकर विभिन्न जिलों के श्रम विभाग में मामला चल रहा है।     

न्यूनतम समर्थन मूल्य को और व्यवहारिक बनायें

डा. राधेश्याम द्विवेदी-

कृषि उपज (जैसे गेहूँ, धान आदि) का न्यूनतम समर्थन मूल्य वह मूल्य है जिससे कम मूल्य देकर किसान से सीधे वह उपज नहीं खरीदी जा सकता हो। न्यूनतम समर्थन मूल्य, भारत सरकार तय करती है। उदाहरण के लिए, यदि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2000 रूपए प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है तो कोई व्यापारी किसी किसान से 2100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद सकता है किन्तु 1975 रूपए प्रति कुन्तल की दर से नहीं खरीद सकता। यह तो रहा कानूनी रुप जो होना चाहिए पर होता नहीं है।

26.2.21

दो-दो आर.एन.आई. वाला अनोखा अखबार

पत्रकारिता में हो चली फर्जीवाड़े की इंतेहा....

 



 
सिवनी। चिर परिचित नामों से साम्यता बनाने एकाध मात्रा था अव्यव-प्रत्यय (आगे पीछे लगने वाले उपसर्ग) में हेर-फेर कर फर्जी लाभ कमाने का सिलसिला काफी पुराना है। अब यह फर्जीवाड़ा मीडिया के दायरे में भी अपनी पैठ बनाने लगा हैं। नामों के मिलते-जुलते संस्करण अखबारों के नाम जिसे पत्रकारिता की भाषा में च्मास्ट-हेडज् कहा जाता है, आमतौर पर पेपर का टाईटिल। इसी को लेकर अनेक पत्रकार जो जनसंपर्क यानी पत्रकारिता के शासकीय विभाग के नियमों के तहत अपात्र की श्रेणी में आते है बेखौफ हो स्थापित पत्रों के नाम पर शोषण को अंजाम दे रहे हैं। अनेक शिकायतों के बाद भी जिला जनसंपर्क विभाग जो संचालनालय यानी डायरेक्ट्रेड स्तर का है कि चुप्पी सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

PPFA demands unconditional apology from GPC

NJ THAKURIA
 
Guwahati: Patriotic People’s Front Assam (PPFA), a forum of
nationalist citizens in northeast India, while expressing serious
concern over a declared media interaction with a separatist militant
leader who continues to threaten the seventy and integrity of India at
Guwahati Press Club (GPC) recently, demanded an unconditional apology
from the press club committee.

औपनिवेशिक शोषण जैसी नीतियों से बाज आये सरकार

Krishan pal Singh-
    
पेट्रोल की कीमतों के शतक पार करने के साथ ही एक इतिहास रच गया है। भारत में बुलेट टेªन के इस जमाने में मंहगाई भी बुलट रफ्तार से लोगो की जिन्दगी कुचलने के लिये दौड पडी है। यह कुछ ही महीनों मंे पेट्रो पदार्थो की कीमतों में भारी उछाल में निहित झलक है। इस बीच किसान अपनी अस्तित्व चिन्ता में व्याकुलता की चरम सीमा तक जा पहुंचे है जिसकी छाप उनके अनंतकालीन हो रहे धरने में दिखाई दे रही है। नये कृषि कानूनों को अपने ऊपर सबसे बडी मार के रूप में संज्ञान लेकर वे इन्हें वापिस कराने के मुददे पर जीने मरने की लडाई लडने के लिये कूद पडे है जबकि इस युद्धघोष के शोर में डीजल की दरों में हुयी बडी बढोत्तरी से खेती के भविष्य पर जो प्रश्नचिन्ह लगा है उसे लेकर किसान सचेत नहीं हो पा रहा है। खेती की लागत लगातार बढाकर भी सरकार किसानों की आमदनी दुगुनी करने का जो दावा ठोक रही है उससे बडी लफ्फाजी दूसरी कोई नहीं हो सकती है।

25.2.21

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रणनीतिक निवेश के लिहाज से अनएकेडमी के साथ मिलाया हाथ

· समग्र शिक्षा के प्रसार की दृष्टि से अनएकेडमी ने की सचिन तेंदुलकर के साथ रणनीतिक साझेदारी

·  सचिन तेंदुलकर करेंगे लाइव इंटरएक्टिव कक्षाओं की एक सीरीज का संचालन, जो अनएकेडमी के लर्नर्स के लिए होगी निशुल्क उपलब्ध

· अनएकेडमी सचिन के साथ सामग्री आधारित एक गहरी साझेदारी विकसित करने पर कर रही है काम, अगले कुछ महीनों में होगा इसका खुलासा

· अनएकेडमी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सचिन तेंदुलकर की एंट्री।


 देश के सबसे बड़े शिक्षण मंच अनएकेडमी ने आज दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ रणनीतिक साझेदारी करने का एलान किया। इस साझेदारी का उद्देश्य अनएकेडमी के लर्नर्स को संपूर्ण शिक्षण प्रदान करना है। इस साझेदारी के तहत सचिन तेंदुलकर लाइव इंटरएक्टिव कक्षाओं की एक सीरीज का संचालन करेंगे, जो लर्नर्स के लिए अनएकेडमी के प्लेटफाॅर्म पर निशुल्क उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अनएकेडमी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सचिन तेंदुलकर की एंट्री हो गई है।

निजी क्षेत्र को खुश करने की परंपरा बंद होनी चाहिए

संजय रोकड़े-

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के अजंड़े को लागू करने का बिड़ा अब दमखम के साथ उठा लिया है। आरएसएस का एकमात्र और सीधा सा सूत्र है कि देश के तमाम संसाधन चंद लोगों के हाथों में आकर सीमित हो जाए और उसके बाद अधिकांश जनता इन चंद लोगों की तरफ हसरत भरी निगाहों से देखती रहे।

24.2.21

जागरण के संपादक अब खबर नहीं करा रहे विज्ञापन

vinod singh-
   

जागरण के संपादक अब खबर नहीं, करा रहे विज्ञापन... देश का नंबर वन अखबार अब धीरे-धीरे गर्त की ओर जा रहा है। संपादकीय की जिम्मेदारी जहां खबरों की होती थी। अब संपादकीय टीम विज्ञापन में जुट गई है।

महाभारत के सबसे प्रसिद्ध पात्र कर्ण के ऊपर बन रही फ़िल्म “सूर्यपुत्र महावीर कर्ण”

महाभारत के सबसे प्रसिद्ध पात्र कर्ण के ऊपर बन रही फ़िल्म “सूर्यपुत्र महावीर कर्ण” का टेलर लॉंच होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फ़िल्म का ट्रेलर लॉंच होने के कुछ मिनट के भीतर ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर को फ़िल्म जगत की कई सिलेब्रिटीज़ ने भी रीट्वीट किया है।

23.2.21

सूचना कानून का अनुपालन कराने वाला आयोग ही कर रहा है कानून का उल्लंघन

pardeep shukal-

सूचना आयोग के ही चिट्ठी से हुआ खुलासा... आरटीआई एक्ट के क्रियान्वयन  के लिए राज्य स्तर की सर्वोच्च  संवैधानिक  संस्था  उत्तर प्रदेश सूचना आयोग कि अपनी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही के प्रति ढुलमुल रवैया के  बीच शिकायतें तो लगातार चर्चा में तो बनी ही रहती है। इस बीच आयोग के जन सूचना अधिकारी कार्यालय से आरटीआई कार्यकर्ता प्रदीप शुक्ला को प्रेषित एक पत्र ने  तो आयोग की पूरी पोल ही खोल दी है। पत्र ने कई तरफ इशारा करते हुए सबसे गंभीर सवाल यह खड़ा कर दिया है कि जब आरटीआई एक्ट का अनुपालन करने में आयोग ही नाकाम है तो वह प्रदेश के अलग-अलग विभागों में आरटीआई  का अनुपालन कैसे करा पाएगा। 



 

19.2.21

मथुरा के सर्राफ से करोड़ों की ठगी करने वाले लुधियाना निवासी योगेश्वर सूद को न्यायालय ने जेल भेजा भाई फरार

मथुरा :- मथुरा की पुलिस ने पंजाब के लुधियाना निवासी शुद्ध को गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जज ने उसकी जमानत खारिज कर जेल भेज दिया है अभी इस मामले में उसका भाई फरार है पुलिस उसे भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की प्रसिद्ध फर्म कान्हा जेम्स एंड आर्ट गैलरी जीएम सराफ होली गेट से भगवान बद्रीनाथ के लिए बेशकीमती हीरा पन्ना जडित छत्र बनवाने के बाद रुपए न देने वाले एक शातिर जालसाज को मथुरा पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस गुरुवार देर रात उसे मथुरा ले आयी और कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, वहां से योगेश्वर सूद को जेल भेज दिया। 

कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर जालसाज योगेश्वर सूद को गिरफ्तार किया है जबकि धोखाधड़ी के मामले में नामजद उसका बड़ा भाई ज्ञानेश्वर सूद अभी फरार चल रहा है।

जिसमे मथुरा कोतवाली में 648/19 मुकदमा  पंजीकृत हुआ पंजाब के लुधियाना निवासी ज्ञानेश्वर सूद और योगेश्वर सूद ने भगवान बद्री विशाल के लिए मथुरा की प्रसिद्ध फर्म पीके ज्वेलर्स से हीरा जड़ित छत्र जिसकी कीमत 1करोड़ 31 लाख थी ऑर्डर देकर बनवाया था। छत्र लेने के दौरान दोनों भाइयों ने जल्दी ही रुपए देने का वादा किया था।

फर्म के स्वामी सरार्फ प्रवीण अग्रवाल प्रभात अग्रवाल से सूद बंधुओं द्वारा श्रीबद्रीनाथ धाम में अर्पित करने के लिए साढे 3 किलो सोने से बना हीरा पन्ना माणिक जड़ित बद्री विशाल का छत्र सूद बंधुओं को विश्वास में दे दिया गया। काफी समय बीत जाने पर भी बार-बार छत्र की कीमत मांगने पर सूद बंधुओं द्वारा रुपए नहीं दिए गए और उल्टे फोन पर गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जाती रही।

जिस पर दोनों भाइयों के खिलाफ कोतवाली मथुरा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस द्वारा चार्ज शीट लगाने के उपरांत गैर जमानती वारंट एसीजेएम प्रथम द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ जारी किए गए जिसके आधार पर पुलिस ने एक नामजद को लुधियाना से गिरफ्तार किया था।



18.2.21

अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित हुए मंदसौर विश्वविद्यालय के डॉ. शेखर जैन

 इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्गनाइज्ड रिसर्च द्वारा दिया गया अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

बायो टेक्नोलॉजी  व माइक्रोबायोलॉजी में हैं कैरियर की अपार  संभावनाएं : डॉ शेखर जैन

 

मंदसौर । 18 फरवरी 2021  । मंदसौर विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष  डॉ. शेखर जैन को इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्गनाइज्ड रिसर्च  द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार २०२०-२१  से सम्मानित किया गया । डॉ. शेखर जैन मालवा क्षेत्र की प्रमुख फसलों जिनमें सोयाबीन, गेंहू आदि की उपज और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तथा इन फसलों को मिट्टी में उपस्थित फफूंद से होने वाली बीमारियो से नियंत्रण में सूक्ष्मजीवो के उपयोग पर शोध कार्य कर रहे है । उन्हें इस क्षेत्र मे प्रतिष्ठित संस्थानों भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली, एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में शोध कार्य करने के साथ ही १०  वर्षों से अधिक समय का अनुभव है । अब तक उनके  ३०  से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है । Elsevier, Springer, MDPI, Current Science, Wiley आदि शोध पत्रिकाओं में डॉ शेखर के शोध पत्र प्रकाशित   हो चुके हैं तथा कई प्रतिष्ठित संस्थाओ जैसे कि माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ़ मिक्रोबिओलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया, इंडियन फ़ायटोफथोलोजिकल सोसाइटी, एशियन पीजीपीआर  सोसाइटी, इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्गनाइज्ड रिसर्च के सक्रिय  मेंबर भी हैं।

17.2.21

क्रिएटिविटी के नाम पर बीजेपी की चापलूसी में लगे सुधीर चौधरी और ZEE NEWS

Himanshu Sharan-

कहने को तो ज़ी न्यूज़ के वरिष्ठ एंकर सुधीर चौधरी दावा करते हैं कि वो निष्पक्ष होकर पत्रकारिता कर रहे हैं लेकिन हकीकत देखी जाए तो सुधीर चौधरी सत्ताधारियों की गोद में बैठकर अपनी पत्रकारिता की दुकान चला रहे हैं…जिसका जीता जागता सबूत एक बार फिर सुधीर चौधरी के चैनल ने जनता के सामने पेश कर दिया…

'भारत में मीडिया शिक्षा के सौ वर्ष' विषय पर सम्पन्न हुआ राष्ट्रीय वेबिनार

देश के दिग्गज मीडिया शिक्षकों ने रखी बात

जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग , मंदसौर विश्वविद्यालय तथा कम्यूनिकेशन टुडे जर्नल के संयुक्त तत्तावधान में आयोजित हुआ वेबिनार

ज़िम्मेदार पत्रकार, शोधार्थी और नागरिक बनाने का ज़िम्मा लें मीडिया संस्थान- प्रोफ़ेसर के वी नागराज

नए अवसर और रोज़गार सृजन पर भी ध्यान देना होगा : प्रोफ़ेसर संजीव भानावत

आइआइएमसी, राजस्थान विश्वविद्यालय, गुआहाटी, असम और बीबीएयू लखनऊ से जुड़े वक़्ता  

Global media corona casualties reach 800, India at 55

NJ THAKURIA-
    
 
PEC lauds New Delhi’s gesture to victim families

Geneva/ Guwahati, 17 February 2021: Press Emblem Campaign (PEC), a
Switzerland based media watchdog, has lauded the Indian Union
government in New Delhi for exercising a massive corona-vaccination
program and also extending financial aids to the bereaved families of
media corona warriors. The acclaimed forum urges other nations to
follow the example and go for an early vaccination for journalists.

ऐसे में मोदी सरकार के साथ ही योगी सरकार से कैसे निपटेंगे भटकते समाजवादी?

CHARAN SINGH RAJPUT-
    
मैंने समाजवाद और प्रख्यात समाजवादियों के संघर्ष पर काफी अध्ययन किया है समझने का प्रयास किया है। मेरा मानना है कि सच्चे समाजवादी ही मोदी और योगी सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध कर सकते हैं। बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मेरा आकलन यह है आज के स्थापित समाजवादियों के बस की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से निपटना नहीं है। इसका बड़ा कारण संघर्ष का अभाव और संगठन चलाने के रणकौशल में आई स्थिलता है। आज के समाजवादी बिल्ली के भाग से छींका टूटने की आस में बैठे हैं। अगले साल चुनाव हैं पर न देश और न ही किसी प्रदेश में कोई बड़ा राजनीतिक आंदोलन चल रहा है। वह भी तब जब महंगाई आसमान छू रही है। नये किसान कानून और श्रम कानून में संशोधन बड़ा मुद्दा राजनीतिक दलों के पास है। विपक्ष की बड़ी कमी वंशवाद के बल पर स्थापित नेतृत्व भी है।

16.2.21

आओ! थोड़ा बसंत हो जाएं ...

-प्रभुनाथ शुक्ल 

माघ अलविदा हो चला है। मौसम का मिजाज फागुनी हो चला है। जवान ठंड अब बुढ़ी हो गई है। हल्की पछुवा की  गलन सुबह – शाम जिस्म में चुभन और सिहरन पैदा करती है। गुनगुनी धूप थोड़ा तीखी हो गई है। घास पर पड़ी मोतियों सरीखी ओस की बूँदें सूर्य की किरणों से जल्द सिमटने लगी हैं। प्रकृति के इस बदलाव के साथ फागुन ने आहिस्ता- आहिस्ता क़दम बढ़ा दिया है। फसलों की रंगत बदल गई है।  गाँवों में रंग रंगीली होली के दिन करीब आने वाले हैं।  लेकिन होली की कोई आहट नहीँ दिखती।  प्रकृति तो हमें वसंत का भरपूर ऐहसास दिलाती दिखती है। सिवान की मेंडों से गुजरते वक्त फसलें उसी सिद्दत से पछुवा हवाओं के साथ झूम कर आलिंगन करती हैं। गदराई सरसों के खेत पीले- पीले फूलों और हरी फलियों से झुक गए हैं। अलसी और तीसी के नीले फूल झूम- झूम कर वसंत के स्वागत में लगे हैं। जौ की सुनहली बालियां बौराई सी झूम रहीं हैं। मटर फूल और फली से लद गई है। टेंशू , गेंदा और गुलाब फागुन की मस्ती में खिलखिला रहे हैं। अमराइयों में आम में लगे बौरों की मादकता अजीब गंध फैला रहीं है। भौंरे कलियों का रसपान कर वसंत के गीत गुनगुना रहे हैं। पेड़ों से पत्ते रिश्ते तोड़ वसंत के स्वागत में धरती पर बिछ जाने को आतुर हैं। प्रकृति और उसका ऐहसास फागुन के होने की दस्तक देता है। भौजाई की ठिठोली और मसखरी जाने कहां खो गई। फागुन के गीतों पर ढोल- मंजीरे की थाप सुनाई नहीँ देती है। पूर्वांचल में फागुन के गीत को फगुवा के नाम से पुकारा जाता है। लेकिन अब यह गीत और उसे गाने वाले लोग गायब हैं। 

बच्चे मन के सच्चे

अंजु पांडे-

कोरोना काल में जब सारे स्कूल बंद हो गए, एवं बच्चों को घर से बाहर जाकर खेलने की अनुमति भी नहीं मिली, तब मोबाइल पर बैठकर व्यर्थ समय गंवाने के बजाय  दिल्ली के कुछ बच्चों ने अपने समय का सदुपयोग की जो राह निकाली, उसने उन्हें आजीवन एक अनोखे बंधन में बांध दिया। लॉकडाउन के समय शुरू हुए दिल्ली सेवा भारती के “ईच वन टीच वन\" कार्यक्रम से जोड़कर डीपीएस, जीडी गोयंका, मॉडर्न स्कूल जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों के 12 सौ से अधिक बच्चों ने अंबेडकर बस्ती, बाल्मीकि बस्ती, रविदास कैंप, कालकाजी संजय कैंप बस्ती, के बच्चों  को ऑनलाइन पढ़ाया , सुंदर-सुंदर कहानियां सुनाई, नृत्य सिखाया, आर्ट एंड क्राफ्ट में पेपर मेड गुलदस्ते, पेन स्टैंड,जैसी कई खूबसूरत चीजें बनाना भी सिखाई। यह सेवा यात्रा थी, संभ्रांत परिवारों के सर्व सुविधा संपन्न बच्चों की झोपड़ी में रहने वाले अभावग्रस्त बालकों से जोड़ने की। जिसने इनके बीच की दूरी को तय कर, दोनों ही के जीवन को अद्भुत दिशा दी। दिल्ली सेवा भारती के प्रांत प्रचार मंत्री, भूपेंद्र जी बताते हैं कोरोना काल बीतने के बाद “ईच वन टीच वन\" कार्यक्रम ने अब “टीन  सेवा\" का रूप धारण कर लिया है, जिसमें अब सेवा के बाद राष्ट्र भाव भी जुड़ चुका है।

अपने बुने जाल में खुद ही फंसते जा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, बड़ी चुनौती बने राकेश टिकैत

CHARAN SINGH RAJPUT-
    
किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री के आंदोलनकारियों को आंदोलनजीवी और परजीवी कहने को किसान आंदोलन से जोड़ा है। देश में बड़े किसान नेता के रूप में उभरे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। अब वह अक्टूबर तक किसान आंदोलन चलाने की बात कर रहे हैं। मतलब दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर वह देश में ऐसा कुछ करने जा रहे हैं जो न केवल मोदी सरकार बल्कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के लिए भी भारी पडऩे वाला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा के साथ ही दूसरे राज्यों में किसान आंदोलन के समर्थन में हो रहीर महापंचायतें और इनमें राकेश टिकैत का प्रमुखता से पहुंचना मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। गाजीपुर बार्डर लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में साधु संतों के साथ ही विभिन्न वर्ग और धर्मों के लोगों का पहुंचना जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्मिलों और जाटों में बढ़ी दूरी का कम होना अगले साल उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। महात्मा गांधी की पोती तारा गांधी ने भी आंदोलन में पहुंचकर किसान नेताओं को पूरा समर्थन दिया है।

PEC expresses concern over complete internet shut down in Myanmar

Geneva/Guwahati, 15 February 2021: After the military coup in Myanmar on 1 February, the junta has now cut down internet services across the south-east Asian country from Monday seemingly to start an aggressive military action against millions of pro-democracy Burmese protesters and thus put their securities in danger, said Press Emblem Campaign (PEC), a Switzerland based media watchdog.

ABP Network-CNX conducts Opinion Poll for West Bengal Assembly Elections 2021

 

ABP Network-CNX conducts Opinion Poll for West Bengal Assembly Elections 2021

Noida, 15th February 2021: India’s leading media conglomerate, ABP Network has revealed the findings of its Opinion Poll Survey for West Bengal Assembly Elections 2021. Conducted with research partner, CNX - the opinion poll survey provides a clearer picture of how the ballot game stands in West Bengal. 

उत्तराखंड सीएम हेल्प लाइन का हाल-बेहाल

arun srivastava-
    





बात न किसी घपले-घोटाले की है और न वित्तीय अनियमितता की। फिलहाल  बात "उत्तराखंड सीएम हेल्प लाइन" की है। पता नहीं कहां से मैंने सुन रखा था कि, सीएम हेल्प लाइन काफी कारगर होती है, इसकी निरंतर समीक्षा होती है। यहां से शिकायत आने आने पर अधिकारियों की पुलपुली (कहां होती है पता नहीं) कांप जाती है। मैंने भी सोचा चलो क्यों न देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के सीएम हेल्प लाइन की शरण ली जाए। मैंने 18 सितंबर 2020 को श्रम विभाग से संबंधित एक शिकायत 1905 के माध्यम से दर्ज कराई जो 106393 के क्रम में पंजीकृत हुई। पर आज की तारीख तक नतीज़ा " ढाक के तीन पात" रहा। मामला पत्रकारों/गैर पत्रकारों के लिए गठित मजीठिया वेजबोर्ड की संस्तुतियों के आधार पर वेतन एवं अन्य पर परिलाभ के लिए था। श्रम विभाग में (01/2016) दायर किया गया था। किंतु सीए की  वजह से पदनाम गलत हो गया। महीनों की लंबी लिखा-पढ़ी के बाद भी पद नाम में विभाग ने सुधार नहीं किया। 

Sanjaya Baru at Kalinga Literary Festival

New Delhi: Eminent author Sanjaya Baru joined KLF Bhava Samvad with journalist Pallavi Rebbapragada to converse about his latest book 'Beyond Covid Shadow'.

He began with saying, "Privatizing is not the easy way out. Somehow assuming privatizing is the easier option is not correct. It has its own difficulties as we've seen in the different parts of the country. But Delhi is a very peculiar and high income market and a very pampered market.

ABP News reveals it all in its new FPC

 New offerings and new timings to add depth to the channel’s content portfolio 

Noida, 16th February, 2021: India’s leading Hindi News Channel, ABP News has revealed certain key changes in its fixed point chart, adding much more diversity, depth, and strength to its content portfolio. 

14.2.21

ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति तक की शैक्षिक योग्यता तय हो

chandra prakash gautam-

आजादी और हम... आज मौजूदा देश की हालात देखते हुए यह लिखना पड़ रहा है कि ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति तक की शैक्षिक योग्यता तय होना चाहिए । आम जनता राजनेताओं द्वारा जिस तरह से विकास के नाम पर ठगी  जा रही  है। देश की अर्थव्यवस्था जिस तरह से गर्त में जा रही है । उससे यह साफ  मालूम पड़ रहा है कि उन राजनेताओं में देश संचालन की योग्यता ही नहीं है । जैसा कि आप सब जानते हैं कि भारत गाँवों  में बसता है जब गाँव  के प्रधान की योग्यता तय होगी तभी गाँव के मूर्खतापूर्ण राजनीति में सुधार होगा मेरा तो मानना है कि ग्राम प्रधान की कम से कम योग्यता स्नातक होना चाहिए ।  स्नातक के नीचे जो भी शिक्षा ग्रहण किया हो वह प्रधान पद के लिए अमान्य होना चाहिए । ऐसे ही प्रधानमंत्री राष्ट्रपति शिक्षा मंत्री आदि सभी की शैक्षिक योग्यता  परास्नातक व पीएचडी होना चाहिए ।

11.2.21

पत्रकार की बेवा की दर्द भरी दास्तान

जिसकी सब सुनते थे उसकी बीवी की अब कोई सुनने को तैयार नहीं, प्रशासन ने दिखा दिया घर के बाहर का रास्ता

बिल्हौर। वह एक पत्रकार था। दूसरों की अंगुलियां थाम कर आगे बढ़ा था। अपनी कलम के जरिए लोगों के हक की खातिर लड़ता था। और लोगों के हक की यह लड़ाई इतनी लंबी हो गई। कुछ लोगों से अदावत इतनी बढ़ गई कि गोली मारकर उसे रास्ते से हटा दिया गया। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई बल्कि सही मायने में बात की शुरुआत ही यहीं से हुई। पति नवीन गुप्ता की मौत होते ही भाई की नजर लाखों की दौलत पर पड़ गई। पति के द्वारा अपनी मेहनत से खड़ी की गई लाखों की दौलत की असली वारिस उसकी पत्नी किरन गुप्ता बनी। पत्रकार की बेवा से लाखों की चल अचल संपत्ति कैसे हड़पी जाए। इसके लिए घर के लोग ही इकट्ठा हो गए। सास ससुर ने अपने दूसरे बेटे को मजबूत करने के लिए मजबूर होकर उपजिलाधिकारी के कोर्ट में वरिष्ठ नागरिक का हवाला देते हुए गलत चाल चलन वाली बहू से  अपनी जान को खतरा बता दिया।  

अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सरकारी हमले के खिलाफ़ संयुक्त बयान

अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सरकारी हमले के खिलाफ़ दलित लेखक संघ, प्रगतिशील लेखक संघ, जन संस्कृति मंच, इप्टा, प्रतिरोध का सिनेमा, न्यू सोशलिस्ट इनीशिएटिव और जनवादी लेखक संघ का संयुक्त बयान:

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 09/02/2021 को स्वतंत्र मीडिया पोर्टल ‘न्यूज़क्लिक’ के दफ़्तर पर तथा उसके स्वत्वाधिकारी, निदेशकों और सम्बद्ध पत्रकारों के घरों पर छापे डालना बेबाक पत्रकारिता का दमन करने की कोशिशों की सबसे ताज़ा कड़ी है। मोदी सरकार शुरुआत से ही सच का साथ देनेवाले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को निशाने पर लेती आई है। प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, पुलिस—इन सभी महकमों का इस्तेमाल निडर मीडिया को डराने-धमकाने और ग़लत मामलों में फँसाने में किया जाता रहा है। सीएए विरोधी आंदोलन और किसान आंदोलन के साथ इस तरह की दमनकारी हरकतों में और तेज़ी आई है। ज़्यादा दिन नहीं हुए, अपनी आलोचनात्मक धार के लिए सुपरिचित छह पत्रकारों पर राष्ट्रद्रोह के आरोप के साथ एफआईआर दर्ज की गई थी। सिंघू बॉर्डर से पत्रकारों की गिरफ़्तारियाँ भी हुईं। कश्मीर में पत्रकारों का उत्पीड़न लगातार जारी है और उत्तर प्रदेश में हाथरस मामले की रिपोर्टिंग करते पत्रकारों को फ़र्ज़ी आरोपों के तहत गिरफ़्तार किए जाने की घटना भी अभी पुरानी नहीं पड़ी है।

पीयू रजिस्ट्रार के फैसले से मुसीबत में फसे सूचना अधिकारी


नियुक्तियां हुई, लेकिन दस्तावेज गायब ?

 Rajinder K. Singla-

पंजाब यूनिवर्सिटी के अपीलीय अधिकारी व वर्तमान रजिस्ट्रार विक्रम नय्यर ने हाल ही में किए अपने एक फैसले में स्पष्ट किया है कि पीयू एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच के डिप्टी रजिस्ट्रार तथा बलाचौर स्थित कंस्टिचुएंट कॉलेज के प्रिंसिपल यूनिवर्सिटी द्वारा की गई कुछ असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियों के दस्तावेज नहीं दिखा पा रहे, जिनके चलते  उन्हें 15 दिन के भीतर यह दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्रकार ने आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी अनन्तदेव, सीओ गीतांजलि, एसओ मनोज रघुवंशी पर लगाए गंभीर आरोप

नजीराबाद में दर्ज दो मुकदमे की जांच करने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम पहुंची कानपुर

थाना नजीरबाद में दर्ज दो मुकदमे की जांच करने कल सुबह बुधवार को टीम पहुँची कानपुर

सैफई के सुघर सिंह पत्रकार ने नजीरबाद पुलिस पर फर्जी फँसाये जाने का लगाया था आरोप


कानपुर नगर । सैफई के वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह को थाना नजीराबाद कानपुर नगर पुलिस द्वारा दो मुकदमे लगाकर जेल भेजे जाने की जांच करने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम दिल्ली से कानपुर आ चुकी है।

सुघर सिंह पत्रकार ने आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी अनन्तदेव, सीओ गीतांजलि, एसओ मनोज रघुवंशी, पर फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे द्वारा कानपुर के थाना फजलगंज, थाना पीजीआई लखनऊ, थाना पीपरपुर अमेठी, थाना सैफई जिला इटावा, थाना करहल जिला मैनपुरी में जो मुकदमे दर्ज कराए गए थे उनमें दो में चार्जसीट जा चुकी है उनमें समझौता करने का दबाब बनाने के लिए उक्त फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए है। 

ओला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की अपनी मेगा-फैक्‍ट्री में करेगा एबीबी रोबोटिक्‍स एवं ऑटोमेशन समाधानों का उपयोग

 एबीबी की रिमोट डिजिटल कनेक्टिविटी और मॉनिटरिंग टेक्‍नोलॉजी का ओला के प्रोप्रायटरी एआई इंजन और टेक स्‍टैक पर होगा उपयोग

भारत, 11 फरवरी, 2021:  भारत की अग्रणी वैश्विक मोबिलिटी कंपनी, ओला ने आज घोषणा की कि इसने भारत में अपने मेगा-फैक्‍ट्री के लिए रोबोटिक्‍स एवं ऑटोमेशन समाधानों हेतु एबीबी का अपने एक प्रमुख पार्टनर के रूप में चुनाव किया है। ओला की इस मेगा फैक्‍ट्री से बहु-प्रतीक्षित ओला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर तैयार होंगे। ओला की स्‍कूटर मेगा फैक्‍ट्री, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी स्‍कूटर फैक्‍ट्री होने का दावा है, को आने वाले महीनों में तैयार होकर चालू हो जाने का अनुमान है।

भारतीय मुसलमान सर्वश्रेष्ठ

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद की संसद से बिदाई अपने आप में एक अपूर्व घटना बन गई। पिछले साठ—सत्तर साल में किसी अन्य सांसद की ऐसी भावुक विदाई हुई हो, ऐसा मुझे याद नहीं पड़ता। इस विदाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के एक अज्ञात आयाम को उजागर किया। गुजराती पर्यटकों के शहीद होने की घटना का जिक्र करते ही उनकी आंखों से आंसू आने लगे। लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह हुई कि गुलाम नबी आजाद ने अपनी जीवन-यात्रा का जिक्र करते हुए ऐसी बात कह दी, जो सिर्फ भारतीय मुसलमानों के लिए ही नहीं, प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं एक हिंदुस्तानी मुसलमान हूँ। यही बात अब से 10-11 साल पहले मेरे मुँह से अचानक दुबई में निकल गई थी। 

"हिंदी एकमात्र भाषा है जिसमें दुनिया की कोई भी भाषा लिखी जा सकती हैं"

 रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रसिद्ध रेडियो एनाउंसर कमल शर्मा ने चौथे दिन कहा-

रेडियो में पहला श्रोता माइक्रोफॉन होता है- श्री कमल शर्मा



मन्दसौर। हमारे देश में श्रुति परम्परा रही है और रेडियो भी इसी परम्परा का हिस्सा है। एक प्रसारणकर्ता के लिए आवाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। एक वक्ता को भाषा का अनुशासन पालन करना अनिवार्य है। हिंदी एकमात्र भाषा है जिसमें दुनिया की किसी भाषा को लिखा जा सकता है। गलत उच्चारण से शब्दों के मायने बदल जाते हैं, अर्थ के अनर्थ हो जाते हैं। उक्त उद्गार प्रसिद्ध रेडियो एनाउंसर कमल शर्मा ने कहे। वे मन्दसौर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित रेडियो पर छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन वॉइस ऑवर विषय पर छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए बोल रहे थे।

9.2.21

बंगाल के मिठास के आगे हारेगी कड़वाहट की राजनीति

-भास्कर गुहा नियोगी

कोलकाता  : सुर और स्वाद में मिठास की जमीन है बंगाल। चाहे वो गुरूदेव के गीत और कविताएं हो, हवा सी मुक्त बाउल गीत हो या फिर संथाली गीत-संगीत सारे के सारे जीवन में मिठास घोलते है। इनके छंद-बंद में चाहे जितनी विभिन्नताएं हो पर इनके मूल में मानव प्रेम और मुक्ति की कामना है मुक्ति घृणा, नफरत और वैमनस्य से। सती प्रथा के नाम पर आग में जबरन झोंक दिए गए बाल विधवाओं की चीखों के खिलाफ राजा राममोहन राय खड़े ही नहीं हुए तत्कालीन पाखंडी समाज के तीव्र विरोध के बावजूद कानून लाकर उसे बंद करवाया। विधवा विवाह और स्त्री शिक्षा को लेकर विद्यासागर की लड़ाई को कोई कैसे नजर अंदाज कर सकता है जिसने स्त्री मुक्ति के लिए रुढ़ियों के बंद दरवाजों को ढहा दिया या फिर भक्ति आंदोलन के अग्रणी दूत चैतन्य महाप्रभु को जिन्होंने सामंती समाज के साये में पल रहे जातिप्रथा को नकार हर एक को गले लगाकर प्रेम करने की तहरीक चलायी कुल मिलाकर बंगाल की सरजमीं की मिजाज को अगर हम पढ़ने और समझने की कोशिश करें तो जो बात समझ में आती है वो ये कि कड़वाहट पर यहां की मिठास हमेशा भारी पड़ी है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में भर्ती घोटाला

Amitesh Agnihotri-
 

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में भर्ती के नाम नाम पर बड़ा खेल हुआ है और कुलपति ने अपने चहेते  लोगों को जगह देने के लिए यूजीसी के सारे नियम कानूनों को ताक पर रख दिए गए। इसके तहत न केवल आरक्षण के नियमों को ताक पर रख दिया गया बल्कि मनमाने तरीके से भर्तियों में खेल किया गया। कुलपति की तानाशाही रवैये का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि विश्वविद्यालय ने सूचना के अधिकार के तहत इस विषय में जानकारी देने से यह कहते हुए इंकार कर दिया है कि यह विषय बेहद गोपनीय है इसलिए यह सूचना नही दी जा सकती।

7.2.21

किसान आंदोलन से लौटा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भाईचारा

CHARAN SINGH RAJPUT-

सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही विपक्ष की सपा, बसपा व रालोद के लिए चुनौती बनकर उभर रहे हैं राकेश टिकैत

किसान आंदोलन ने जहां किसान की ताकत का अहसास मोदी सरकार को कराया है वहीं पश्चिमी उत्तर के बिगड़े भाईचारे का फिर से लौटा दिया है। जिस मुजफ्फरनगर के दंगे के नाम पर भाजपा ने 2014 में न केवल केंद्र की सत्ता हथियाई थी बल्कि 2017 में देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश पर भी फतह हासिल की थी। उसी मुजफ्फरनगर के किसान नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन से ऐसा माहौल बना दिया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए मुस्लिम-हिन्दूओं में पैदा की गई नफरत भाईचारे में बदल रही है। किसान आंदोलन में जहां जाटों के साथ विभिन्न वर्गों के जुड़े किसान भारी संख्या में भागीदारी कर रहे हेैं वहीं जाटों से दूरी बनाकर चल रहे मुस्लिम भी आंदोलन में आ डटे हैं।

पत्रकारिता करने वाले हर एक छात्र को मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है...

पत्रकारिता करने वाले हर एक छात्र को मीडिया इडस्ट्री मेे कदम रखने से पहले उसे यह जाना बहुत जरूरी है कि वह किस न्यूज़ चैनल में अपने सपनों को लेकर पहला कदम रखने जा रहा है क्योंकि इस समय कोरोना महामारी ने हर इंडस्ट्री पर अपना प्रभाव छोड़ा है 

2.2.21

Union Budget cannot Fulfil the Expectation of Children

 RTE Forum's Statement on Union Budget 2021-22
 
‘Union Budget 2021-22 cannot Fulfil the Expectation of Right to Education of Children and Address the Challenges posed by COVID-19 Pandemic as Allocations are Highly Inadequate Reducing Total Education Budget by 6% from Previous Year (BE)

આજ રોજ કેન્દ્ર સરકાર દ્વારા રજુ કરવામાં આવેલ બજેટ લઘુમતી સમુદાય માટે નિરાશાજનક

આજે કેન્દ્ર સરકાર દ્વારા સંસદમાં ૨૦૨૧-૨૨ નું બજેટ વિત્ત મંત્રી નિર્મળા સીતારમણ દ્વારા રજુ કરવામાં આવેલ, આ બજેટમાં લઘુમતી કાર્યમંત્રાલય નું બજેટ ઘટાવી દેવામાં આવેલ છે. પાછલા વર્ષ ૨૦૨૦-૨૧ નું બજેટ ૫૦૨૯ કરોડ હતું જયારે આ વર્ષ ૨૦૨૧-૨૨ માટે ૪૮૧૦.૭૭ કરોડ રૂપિયા પ્રસ્તાવિત કરવામાં આવેલ છે, પાછલા વર્ષની તુલનામાં આ વર્ષે ૨૧૮.૨૩ કરોડની કમી કરવામાં આવેલ છે.

शुभम तिवारी निर्मित फिल्म 'दुलार' की टीज़र लॉन्च

Report : Sanjana Singh
 
अभिनेता गौरव गिरी की टेली फिल्म 'दुलार' की टीज़र 1 फरवरी लॉन्च कर दी गयी है। शुभम तिवारी फिल्मस के बैनर तले बनी इस टेली फिल्म  को मुज़फ़्फ़रपुर में शूट किया गया है । फिल्म के निर्माता शुभम तिवारी हैं जबकि निर्देशक आजाद खान है। 


ऑफिस से घर जाते समय गुरुग्राम बस अड्डा पर अमर उजाला ब्यूरो चीफ की हुई पिटाई

25 जनवरी की शाम ऑफिस का कार्य खत्म करने के बाद जब गुरुग्राम अमर उजाला के ब्यूरो प्रभारी विनोद डबास अपने घर के लिए रवाना हुए तो, बस अड्डे कर पास कुछ लोगों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। विनोद डबास रोज गुरुग्राम से दिल्ली घर के लिए बस से निकलते हैं। इस बारे में उन्होंने गुरुग्राम रीजनल हेड कमल शर्मा को जानकारी दी कि वह अब गुरुग्राम में आकर काम नहीं करेंगे क्योंकि कई लोग उनसे दुश्मनी निकाल रहे हैं।

गुमशुदा बेटी की तलाश के लिए विकलांग माँ ने पुलिस को रिश्वत देने के लिए भीख मांगा, देखें वीडियो

    
कानपुर – भगवान बचाये कानपुर की ऐसी पुलिस से, गुमशुदा बेटी की तलाश के लिए विकलांग माँ ने पुलिस को तेल डलवाने को दिया भीख मांग कर रुपया

तारिक आज़मी

कानपुर। पुलिस के मानवीय चेहरे को वैसे तो उत्तर प्रदेश पुलिस बड़े शान से अपने ट्वीटर पर तारीफ के पुल बांधते हुवे जगजाहिर करती है। मगर कई मामले ऐसे भी सामने आये है जिसमे पुलिस का वो चेहरा दिखाई दिया है जिसको कोई भी सभ्य समाज नही देखना चाहेगा। ऐसा ही एक मामला कानपुर का सामने आया है जहा एक विकलाग बुज़ुर्ग माँ का आरोप है कि उसकी गुमशुदा बेटी की तलाश के लिए उसने भीख मांग मांग कर पुलिस को गाडी में तेल डलवाने के लिए पैसे दिए है। मगर आज भी उसकी बेटी नही मिल सकी है।

1.2.21

KABAAD- THE COIN SET TO RELEASE.


Director-Varadraj Swami, who has penned the critically acclaimed film Manjhi the mountain man, is all set to treat the audience with his next film “KABAAD- THE COIN”.   

अभी भी मोदी सरकार का खेल न पहचाने तो खुद अपने बच्चों की बर्बादी अपनी आंखों से देखना

-CHARAN SINGH RAJPUT-
    
गजब स्थिति है देश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर हिंसा फैलाने वाला और लालकिला पर एक विशेष धर्म का झंडा फहराने वाला भाजपा का करीबी है। गणतंत्र दिवस के दिन मोदी सरकार किसान के भेष में आये उपद्रवियों से देश के प्रतीक लालकिला और उसके प्राचीर पर लगे तिरंगा को नहीं बचा पाई। अभी तक दीप सिद्धु को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरएसएस व तमाम भगवा संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय भाजपा सांसद व विधायकों के कार्यकर्ता आज सुबह से ही सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, ग़ाज़ीपुर बॉर्डर, शाहजहांपुर बॉर्डर पर  पहुंचकर उत्पात मचाते रहे नारेबाजी कर रहे। योगेंद्र यादव के दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मकान पर गाली गलौज व पत्थर फेंके गए। गाजीपुर बॉर्डर पर एक सत्तारूढ़ विधायक के साथ 500 लोग उत्पात करते रहे। नांगलोई के पास भी एक सांसद के  करीबी आपराधिक तत्व टीकरी बॉर्डर से आंदोलन उखाड़ने पहुंच गए। फिर भी किसान देशद्रोही है। क्या लालकिला और तिरंगे की रक्षा न् कर पाने की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए।

30.1.21

एसिड अटैक ‘आख़िर कब तक’ नाटक को खूब मिली वाहवाही




वाराणासी: (30/01/2021) एसिड अटैक पीड़िता की हिम्मत और हौसले की कहानी ‘आख़िर कब तक ?’ देख दर्शक भावों से भर गए। महिलाओं को लेकर समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेड ब्रिगेड ट्रस्ट और आक्सफैम इंडिया आगे आया है। ट्रस्ट की लड़कियों ने मिलकर महिला अधिकार और हिंसा के ख़िलाफ़ ‘ग्लोबल एक्शन वीक’ के तहत कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत शनिवार को अस्सी घाट पर नुक्कड़ नाटक किया गया।

कला और साहित्य को समझने के लिए गहरी अंतर्दृष्टि जरूरी

नई दिल्ली/उदयपुर।  कला और साहित्य दो भिन्न क्षेत्र नहीं हैं, बल्कि एक - दूसरे से गहरे स्तर तक जुड़े हुए हैं। ऐसी कोई भी महीन या बारीक रेखा नहीं है,जो इन्हें अलगाती हो।  कला और साहित्य की अंतःसूत्रता को समझने के लिए, दोनों का  सूक्ष्म निरीक्षण बेहद जरूरी है। गहरी अंतर्दृष्टि के संभव होने पर ही कला और साहित्य का वास्तविक रसास्वादन करने की अर्हता अर्जित की जा सकती है।

सतयुग फिल्म सिटी में समाने वाला है!

SANJEEV SHRIVASTAVA-
    
 
श्रीमान सत्यवादी!

एक सत्यवादी रिपोर्टर ने सेनापति की तरह सीना तानकर पूछा - टिकैत एक बात पर टिकते क्यों नहीं?

एक सत्यवादी एंकर गुरुभक्त आरुणि की तरह स्क्रीन पर ही लेट गया और  टिप्पणी की - टिकैत आखिर चाहते हैं?

एक सत्यवादी नेता मामा शकुनि की तरह बोल बैठा - टिकैत को कोई भड़का रहा है।

गोयाकि पहली बार किसी इंसान को भाप का इंजन बनते देखा, जिसमें कोई कोयला डाल कर शोला भड़का रहा था!

29.1.21

बेदर्द हाकिम से फरियाद क्या करना

Rajanish Pandey
 
जहां बेदर्द हाकिम हों वहां फरियाद क्या करना...?

सत्ता का मूल चरित्र होता है..दमन करना.. चाहे राजशाही सत्ता हो या तानाशाही सत्ता या यह कह सकते है..जिस पर आप दम्भ भरते है..लोकतांत्रिक सत्ता..जिसे आप चुनते है या बनाते है या बिगाड़ते है.

'जनसंचार' नहीं, 'जनसंवाद' में भरोसा करते थे गांधी : बनवारी

नई दिल्ली, 29 जनवरी। "अगर हमें महात्मा गांधी जैसा संचारक बनना है, तो आज हम तकनीक का सहारा लेंगे। लेकिन हमें यह समझना होगा कि आज की तकनीक जनसंचार पर आधारित है, जबकि गांधी जी जनसंवाद पर भरोसा करते थे।" यह विचार वरिष्ठ पत्रकार एवं गांधीवादी चिंतक श्री बनवारी ने शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' में व्यक्त किए।

किसान आंदोलन पूरी तरह से सियासी आंदोलन बन गया है

अजय कुमार, लखनऊ                      

देश से ऊपर कोई नहीं हो सकता है। चाहें आम हो या फिर कोई खास शख्स। अगर कोई यह मुगालता पालता है कि देश उसके बिना चल-बढ़ नहीं सकता है या फिर कोई दहशतगर्दी के बल पर देश की अखंडता अथवा उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ कर सकता है। 26 जनवरी जैसे पावन राष्ट्रीय पर्व पर जिस तरह से नया कृषि कानून वापस लेने की आड़ में मुठ््ठी भर अराजक तत्वों ने देश को शर्मसार किया वह किसी माॅफी के काबिल नहीं है। इससे खतरनाक स्थिति यह है कि मोदी विरोधी खेमा अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए देश की अस्मिता को चुनौती देने वाले किसानों की हठधर्मी को अनदेखा करके अपनी सियासी रोटियां सेंकने में लग गई हैं। यह वह नेता हैं जो अपने बल पर मोदी से मुकाबला नहीं कर पाते हैं इसलिए कभी यह एनआरसी की आड़ में मुसलमानों को भड़काते हैं तो कभी किसानों को उकसाते हैं। इसी तरह यह लोग मोदी को पटकनी देने के लिए एवार्ड वापसी गैंग का साथ देते हैं तो कभी उन लोगों के साथ खड़े हो जाते हैं जो यह कहते घूमते रहते हैं कि देश अब रहने लायक नहीं रह गया है। यहां रहने में डर लगता है। कुल मिलाकर जिन नेताओं को मोदी के विकल्प के रूप में जनता ने पूरी तरह से ठुकरा दिया है, वह अराजक तत्वों के साथ तक खड़े हो जाने से परहेज नहीं करते हैं,बल्कि उन्हें उकसाने का भी काम करते हैं। ताकि मोदी सरकार की राह में रोड़े खड़े किए जा सकें। यह सिलसिला मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद शुरू हुआ था जो उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद आज तक जारी है। मोदी विरोधी इन नेताओं पर न तो तिरंगे के अपमान का असर पड़ता है, न देश की अखंडता को चुनौती देने वालों से इन्हें किसी तरह का कोई गुरेज रहता है,क्योंकि इनका एजेंडा अपनी सियासत चमकाने तक ही सीमित रहता है। यह दुखद है कि एक तरफ किसान, आंदोलन के नाम पर जगह-जगह हाई-वे जाम करके बैठ गए है दूसरी तरह हाई-वे अवरूद्ध होने के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का काम धंधा ठप हो गया है। लोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं, लेकिन इसकी किसी नेता को चिंता नहीं हैं।  

28.1.21

सभी किसान नेता बनेंगे बलि का बकरा..

26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई किसान नेताओं पर केस दर्ज किए है.जिन किसान नेताओं ने रैली करने की शांतिपूर्ण जिमेदारी लेते हुए दिल्ली पुलिस के साथ एनओसी पर साइन किए थे. वह सभी किसान नेता बलि का बकरा बनेंगे. देखा जाए तो सभी किसान नेताओ पर एनओसी तोड़ने के आरोप में केस दर्ज कर लिए गए हैं.क्योंकि सभी किसान नेताओं ने एनओसी पर साइन किए थे.

दीप सिद्धू तो सरकार का ही मोहरा है किसानों के ख़िलाफ़ ...

 Dharam Veer-
    
 कोई भी ऐसा आंदोलनकारी हिंसा नहीं चाहता जो अपनी माँगें लोकतंत्र के रास्ते से मनवाना चाहता है । हिंसा के रास्ते से सरकार को कदम पीछे खींचने के लिए मज़बूर करना किसी भी देश में मुश्किल होता है और भारत जैसे बहुलतावादी देश में तो यह मुश्किल ही  नही नामुमकिन है । हिंसा फैल जाने का अर्थ ही है आंदोलन का सरकार के पक्ष में चले जाना इसीलिए हर सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन को ख़त्म करवाने के लिए अंतिम रास्ता हिंसा को बनाती है ।

25.1.21

अफसर नहीं, कम्युनिकेटर बनिए : जयदीप भटनागर

नई दिल्ली, 25 जनवरी। ''अगर आप एक काबिल अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आपको प्रशासन से जुड़े सभी नियमों को सीखना चाहिए तथा एक अफसर की तरह नहीं, बल्कि एक कम्युनिकेटर की तरह लोगों से संवाद करना चाहिए।'' यह विचार ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग के प्रधान महानिदेशक श्री जयदीप भटनागर ने भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में भारतीय सूचना सेवा, ग्रुप ‘ए’ के प्रशिक्षु अधिकारियों के नए बैच के स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, दूरदर्शन न्यूज़ के महानिदेशक श्री मयंक कुमार अग्रवाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की महानिदेशक सुश्री मोनी दीपा मुखर्जी एवं पत्र सूचना कार्यालय में महानिदेशक श्रीमती वसुधा गुप्ता तथा श्री राजेश मल्होत्रा भी मौजूद थे।

दौसा में होगा देशभर के पत्रकारों का महाकुंभ

 आराध्यदेव श्री नीलकंठ महादेव की देवनगरी, दौसा में होगा देशभर के पत्रकारों का महाकुंभ 13 व 14 मार्च को,  नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, (एनयूजेआई)  का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, (एनयूजेआई) सम्बद्ध - इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स, ब्रुसेल्स, बेल्जियम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे नजदीकी जिला होने का गौरव प्राप्त "दौसा" में होगा।

69000 शिक्षक भर्ती घोटाला : कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

सौरभ सिंह सोमवंशी
प्रयागराज


 
69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कतिपय गंभीर अनियमितताओं के मद्देनज़र आईपीएस अफसर और वर्तमान में आई जी सिविल डिफेंस अमिताभ ठाकुर द्वारा मुक़दमा दर्ज करने हेतु प्रस्तुत प्रार्थनापत्र पर स्पेशल सीजेएम कोर्ट, प्रयागराज ने एसपी क्राइम प्रयागराज को जांच कर 10 फरवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

24.1.21

ईस्ट इंडिया कम्पनी की दत्तक पुत्री भाजपा सरकार



सत्य पारीक


अपनी नीतियों के चलते भाजपा सरकार को ईस्ट इंडिया कम्पनी की दत्तक पुत्री की उपाधि से नवाजा जाना चाहिए जो उसकी चाल चरित्र चेहरे को दर्शाती है , जैसे संयुक्त भारत पर राज करने का अधिकार ईस्ट इंडिया कम्पनी ने " फुट डालो राज करो " की नीति से किया उसी तर्ज पर भाजपा ने हिन्दू-मुस्लिम का साम्प्रदायिक कार्ड खेल कर देश की सत्ता सम्भाली जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत थी , जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाया गया मग़र इस पद पर दावेदारी वर्षों से लालकृष्ण आडवाणी की थी , मोदी ने अपने शासन के पहले पांच साल के कार्यकाल में विदेशों की सैर सपाटे कर भारत को विश्व गुरु बनाने व स्वंय को विश्व स्तरीय नेता बनाने के लिए अरबों रुपए फूंक डाले व विदेश मंत्री के होते हुए भी उनके अधिकारों पर अतिक्रमण किये रखा ।

अंजुम ग़ाज़ीपुरी का निधन





टी-सीरिज में थी अंजुम ग़ाज़ीपुरी की ख़ास जगह
 

दिलदारनगर (ग़ाज़ीपुर) । अंजुम ग़ाज़ीपुरी के निधन हो जाने पर साहित्यिक संस्था
‘गुफ़्तगू’ की तरफ से बहुअरा गांव में शोक प्रकट किया गया। गुफ्तगू के
अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि बहुअरा गांव के रहने वाले अंजुम
ग़ाज़ीपुरी ने गुलशन कुमार की टी-सीरिज की बनने वाले आडियो कैसेट के लिए
बहुत सारे गीत, ग़ज़ल, नात आदि लिखे। इनके लिखे गीत को तस्लीम आरिफ़, तृप्ति
शाक्या, बरखा रानी आदि ने आवाज़ दी। अस्सी और नब्बे के दशक में ‘ख़्वाजा का
दर नूरानी’, ‘रमजान की बातें’, ‘टाइम बम है तेरी जवानी’ समेत दो दर्जन से
अधिक बने आडियो कैसेट के लिए अंजुम ग़ाज़ीपुरी ने गीत लिखे। उस दौर में इन
आडियो कैसेट की खूब बिक्री हुई, अपनी ख़ास किस्म की शायरी की वजह से
गुलशन कुमार के करीबी लोगों में शामिल हो गए थे अंजुम ग़ाज़ीपुरी।

22.1.21

नेताजी के 'एक्शन' में था उनके 'कम्युनिकेशन' का राज : रेणुका मालाकर

आईआईएमसी में आयोजित हुआ 'शुक्रवार संवाद' कार्यक्रम

नई दिल्ली, 22 जनवरी। "नेताजी सुभाष चंद्र बोस बोलने से ज्यादा काम करने में विश्वास रखते थे। असल में उनके 'एक्शन' यानी कार्य करने की भावना में ही उनके 'कम्युनिकेशन' का राज छिपा हुआ था।" यह विचार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री एवं नेताजी सुभाष बोस-आईएनए ट्रस्ट की महासचिव सुश्री रेणुका मालाकर जी ने शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' में व्यक्त किए। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी एवं अपर महानिदेशक श्री के. सतीश नंबूदिरीपाद भी मौजूद थे।

17.1.21

अब भिखमंगा बनने के​ लिए भी होगी परीक्षा!

आपने अब तक आईएएस, कांस्टेबल, कंपाउंडर, फौजी, पटवारी बनने के लिए परीक्षाएं होते देखी होंगी, जिनके लिए देश के नौजवान किताबें घोटते रहते हैं। लेकिन क्या अब भिखमंगा बनने के लिए भी परीक्षा लगेगी?!

16.1.21

नाटक की सार्थकता उसके पढ़े जाने में नहीं, उसके देखे जाने में : असग़र वजाहत

हिन्दू कालेज में वेबिनार

दिल्ली। नाटक पढ़ने की चीज नहीं है, वह देखे जाने की चीज है। नाटक की सार्थकता उसके मंचन किये जाने में होती है। नाटक में निहित अथाह संभावनाओं के कारण इसमें लोगों की रुचि बनी रहती है, क्योंकि नाटक के भीतर विश्लेषण की, नए आयाम खोजे जाने की बहुत संभावनाएं होती हैं। सुप्रसिद्ध साहित्यकार और नाटककार असग़र वजाहत ने हिन्दू कालेज की हिंदी नाट्य संस्था 'अभिरंग' के सत्रारम्भ समारोह में उक्त विचार व्यक्त किए। प्रो. वजाहत ने ‘‘नाटक : लेखन से मंचन तक’’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार में कहा कि नाटक को जितने भी लोग पढ़ते हैं, जरूरी नहीं कि सभी के भीतर उस नाटक की एक ही जैसी छवि बने। उन्होंने कहा कि लेखक से लेकर निर्देशक तक, सभी अपने कल्पनाशीलता के अनुसार अपने अपने मन में उस नाटक उसकी छवि बनाते हैं। नाटक के मंच तक पहुंचने तक के सफ़र में वो अनेक विभागों से हो कर गुजरती है और इस प्रक्रिया में उसका स्वरूप हर पायदान पर निखरता जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कैमरा मैन, लाइटिंग विभाग, संगीत, कॉस्टयूम, मंच सज्जा आदि सभी विभाग नाटक के मूल स्वरूप में अपना अपना योगदान देते जाते हैं, उसमें अपना कुछ जोड़ते जाते हैं, और इन पायदानों से गुजरने और निखरने के बाद नाटक का मूल टेक्स्ट मंच पर प्रस्तुत किया जाता है। व्याख्यान का समाहार में प्रो. वजाहत ने कहा कि नाटक एक कलात्मक विधा है, मंच इसकी जरूरतों को पूरा करता है; मंच का अपना कोई अस्तित्व नहीं होता, नाटक लेखन उसे सार्थकता देती है।

12.1.21

झारखंड में जारी है अर्द्धसैनिक बलों की गुंडागर्दी

रूपेश कुमार सिंह
स्वतंत्र पत्रकार

गिरिडीह जिला के ढोलकट्टा गांव में सीआरपीएफ ने अंत्येष्टि में जुटे ग्रामीणों को पीटा

झारखंड में सरकार बदल गयी है, लेकिन अर्द्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ) की गुंडागर्दी जारी है। सीआरपीएफ जब भाकपा (माओवादी) के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जंगलों में जाती है, तो वहाँ ग्रामीणों को भी बेवजह पीटने व गाली-गलौज करने से बाज नहीं आती है।

Shashi Tharoor should be projected by Congress as party’s choice for CM in Kerala

 Press Release

Former Congress Spokesperson and Author Sanjay Jha joined KLF Bhava Samvad to discuss his book, The Great Unravelling: India After 2014 (Westland, 2021). The session was moderated by Senior Journalist and Political Analyst Rasheed Kidwai. Mr Kidwai is also known to be the foremost chronicler of Congress party, he is the author of books like Sonia: A Biography and 24 Akbar Road. Talking about his book, Jha mentioned, "I got very concerned about the country at one point. I feel India is an incredible country, great democracy. But it isn't just the ruling government that will have a stake in India's future and so does the opposition. Every individual voice matters.”

11.1.21

रिपोर्टर के साथ हो रही बदसलूकी, खुद जिम्मेदार

राहुल शुक्ला की कलम से

किसान प्रर्दशन के दौरान न्यूज़ चैनल और फिल्ड रिपोर्टरों के साथ हो रही बदसलूकी, जिम्मेदार है ये लोग
 
इस साल सितम्बर माह में केंद्र सरकार नें 3 नये कृषि कानून बनाए हैं। जिसको लेकर देशभर के किसान संगठन इस कानून के लागू होने के बाद से लगातार खूद को असुरक्षित महसूस कर रहे है, किसानों का मानना है कि सरकार उनकी कृषिमंडियों को छीनकर कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपना चाहती है। इसलिये अब देशभर के किसान संगठन आर-पार के मूड में है। किसान अब बिना किसी मध्यस्था के सीधे सरकार से 121 करना चाहते है। इनका कहना है कि सरकार की नियत साफ नही है, लिहाजा किसानों का सरकार से विश्वास उठ गया है। इसी बीच अगर सरकार के अलावा किसी ने देश के आमजन से अपना विश्वास खोया है, तो वो है देश की मिडिया। जिसका परिणाम अब किसान प्रर्दशन के दौरान देखने को मिल रहा है। न्यूज चैनलो के फिल्ड रिपोर्टर की रीपोर्टींग के दौरान  किसान गोदी मिडिया हाय-हाय के नारे लगा रहा है।  
 

बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर कनपुरिया पत्रकारों ने किया बवाल



कानपुर. कल्‍यानपुर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में बुद्धवार की रात में डीजे बजाने को लेकर कुछ स्‍थानीय पत्रकारों का एक रेस्‍टोरेन्‍ट मालिक से विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि वहां जमकर लात घूंसे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए बताये जाते हैं।

9.1.21

धार्मिक अतिक्रमण के चंगुल में हांफता सरकारी सिस्टम


अजय कुमार, लखनऊ


लखनऊ। इतिहास कभी छूट नहीं बोलता है। बशर्ते लिखने वाले की नियत साफ रही हो। वह किसी एक खास विचारधारा से प्रभावित न हो। पिछली कई सदियों में क्या हुआ ? कैसे हुआ ? किसने किया ? कब किया ? क्यों किया? यह सब इतिहास के पन्नों में दर्ज है। जिसे हम कभी इतिहास तो कभी बेहद गर्व के साथ अपनी संस्कृति का हिस्सा बताते हैं। भारत में कब-कब किन-किन ‘हस्तियों’ ने जन्म लिया। यह भी इतिहास के पन्नों से ही पता चलता है। इन महान हस्तियों के नाम पर कई शहरों, गांव-देहातों, संस्थाओं, सड़कों, स्टेशनों, भवनों आदि का नाम रखा गया है। तमाम धर्मो के इन महान विभूतियों का देश तो सम्मान करता ही है इसके साथ-साथ जिस कुल में इन हस्तियों ने जन्म लिया, वह कुल भी इन महान हस्तियों के  साथ अपने आप को जोड़कर गौरवान्वित महसूस करता है,लेकिन सिक्के का एक पहलू और भी है। समाज में एक ऐसा तबका भी मौजूद है जिसके लिए किसी पीर बाबा की मजार, कब्रिस्तान-शमशान घाट, धार्मिक स्थल आदि  आस्था के स्थल इबादत/पूजापाठ की बजाए अतिक्रमण करके कमाई का जरिया बन गए हैं। इनको न सरकार का डर रहता है, न ही जनता की परेशानियों से इनका वास्ता है। यह ऐसे रंगे सियार होते हैं जिनके ऊपर हाथ डालने से शासन-प्रशासन ही नहीं सरकार तक डरती है।  

5.1.21

टकराव की ओर जा रहा है किसान आंदोलन

CHARAN SINGH RAJPUT-

भले ही 8 तारीख को लोग किसानों और सरकार की वार्ता से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हों पर मुझे नहीं लगता है कि अब कोई बात बनेगी। इसके पीछे सरकार की बदनीयत है। सरकार ने जिस तरह से पूंजीपतियों के दबाव में ये तीन नए कानून बनाये हैं। सरकार किसी भी सूरत में कानून वापस लेती नहीं दिखाई दे रही है। एमएसपी पर भी लिखित में आश्वासन की बात तो की जा रही है पर कानून लाने की पर सरकार राजी नहीं है। किसान कानूनों के वापस लिए बिना मानने वाले नहीं हैं। किसानों ने कानून वापस कराकर ही वापस जाने किस एलान कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होने की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है।

गांवों की हवा भी जहरीली हो गई!

 PRADEEP SHUKLA-

मानक से 5 गुना उपर पहुंचा इंडेक्स ,सांस लेना दूभर ,एक सप्ताह में पीएम 2.5  हुआ खतरनाक की स्थिति में        





प्रदेश के अति प्रदूषित महानगर वाराणसी एवं औद्योगिक परिक्षेत्र सिंगरौली में वायु प्रदूषण के बढ़ते तेवर के बीच  मिर्जापुर जिला भी कदम ताल मिला रहा है। बीते 24 घंटे में  चुनार क्षेत्र के  बरेवा गांव का एयर क्वालिटी इंडेक्स  सबसे ज्यादा 250  से 350 के  मध्य दर्ज किया गया। नगरों महानगरों में प्रदूषण के स्तर पर हाय तोबा मचती है किंतु इस गांव के हालात पर  मंत्री विधायक अधिकारियों से लेकर लोकतंत्रर की आवाज  मीडिया की भी आवाज नहीं निकल रही है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण एवं धुंध में ग्रामीणों का सांस लेना दूभर होता जा रहा है।  सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि इस गांव की निर्मलता का आकलन करा कर महामहिम राष्ट्रपतिि जी इस गांव को राष्ट्रीय निर्मल गांव का भी खिताब दे चुके हैं।।   

3.1.21

भास्कर को कोटा में फिर मिली करारी हार

 जस्टिस मजिठिया वेज बोर्ड की सिफारिश लागू कराने की मांग के बाद कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के मामले में राजस्थान के कोटा से दैनिक भास्कर को  एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा।यहाँ बाकी बचे भास्कर कर्मचारियों के पक्ष में  श्रम न्यायालय कोटा द्वारा अवार्ड जारी किया गया। यानी कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया गया है।

ठाकुर प्रसाद सिंह मूलतः पत्रकार ही रहे

९६वीं जयन्ती, दीपदान तथा ‘सोच विचार’ के विशेषांक का लोकार्पण


ठाकुर प्रसाद सिंह ने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया और साहित्य में अपनी कृतियों के जरिए अवदान किया लेकिन वे मूलतः पत्रकार ही रहे।  ठाकुर प्रसाद सिंह की ९६वीं जयन्ती पर साहित्यिक संघ और ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य संस्थान द्वारा मंगलवार को वाराणसी के नाटी इमली चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपदान तथा मासिक पत्रिका ‘सोच विचार’ के ठाकुर प्रसाद सिंह विशेषांक का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। समारोह में ये विचार वक्ताओं ने व्यक्त किए।

बदलते परिवेश में बदलती नजर आ रही है पत्रकारिता

-पत्रकार सत्येन्द्र सिंह राजपुरोहित


कल देश गुलाम था पत्रकार आजाद, लेकिन आज देश आजाद है और पत्रकार गुलाम। देश में गुलामी जब कानून था तो पत्रकारिता की शुरुआत कर लोगों के अंदर क्रांति को पैदा करने का काम हुआ। आज जब हमारा देश आजाद है तो हमारे शब्द गुलाम हो गए हैं। कल जब एक पत्रकार लिखने बैठता था तो कलम रुकती ही नहीं थी, लेकिन आज पत्रकार लिखते-लिखते स्वयं रुक जाता है, क्योंकि जितना डर पत्रकारों को बीते समय में परायों से नहीं था, उससे ज्यादा भय आज अपनों से है।

2.1.21

सरकार को मेरी लाश दे देना, वो मेरे अंगों को बेचकर पैसे कमा लेगी!

असित नाथ तिवारी-

सब तरफ खामोशी है। सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी इस देश के लिए बहुत बड़ी घटना थी। किसान की खुदकुशी तो जैसे कोई घटना ही नहीं है। इसी से पता चलता है कि इस दौर में भीड़ की प्राथमिकता क्या है। आप भेंड़ बनाए जा चुके हैं। कोई है जो आपको भेंड़ की तरह हांकता जा रहा है और आप भेंड़चाल  चलते जा रहे हैं। आपके विवेक पर नियंत्रण कर वो आपको बता रहा है कि भेंड़चाल ही राष्ट्रवाद है। 

29.12.20

अपने मन की बात की जगह किसानों के मन की बात सुनें मोदी

 बहरे कानों को सुनाने के लिए बजाई ताली थाली

आंदोलन को बदनाम करने में लगी सरकार हो रही किसानों से अलग-थलग


लखनऊ : अन्नदाता किसानों को अपमानित करने, आंदोलन पर दमन करने और आंदोलन के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए रोज राष्ट्र को सम्बोधित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी को अपने मन की बात करने की जगह भीषण ठंड में एक माह से दिल्ली के बाहर बैठे किसानों के मन की बात सुननी चाहिए। उन्हें किसानों की कानूनों की वापसी, एमएसपी पर कानून बनाने, विद्युत संशोधन विधेयक रद्द करने और पराली कानून से किसानों को राहत देने की मांग पूरी कर भीषण ठंड में जान गंवाते अन्नदाता की जान बचाने की पहल करनी चाहिए। यह बात किसान आंदोलन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम का विरोध करते हुए कही। आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के गांवों में बहरे कानों को सुनाने के लिए मन की बात कार्यक्रम के दौरान ताली, थाली और सुपा बजाया गया। यह जानकारी एआईपीएफ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस. आर. दारापुरी व मजदूर किसान मंच के महासचिव डा. बृज बिहारी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में दी। आज सुबह ही सोनभद्र के एआईपीएफ के जिला संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कोल को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर घोरावल के कई गांव के एआईपीएफ कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों के नरसंहार के लिए चर्चित उभ्भा गांव में स्थित पुलिस चौकी का घेराव कर लिया।  

भारतीय डाक विभाग की गौरवशाली परम्परा पर मंडराता संकट


नरेंद्र तिवारी
सेंधवा, मप्र

यह सुनकर बेहद अफसोस हुआ की उत्तरप्रदेश में कानपुर डाक विभाग द्वारा माफिया सरगना छोटा राजन ओर बागपत जेल में मारे गए शार्प शूटर अपराधी मुन्ना बजरंगी के फोटो वाले डाक टिकिट जारी कर दिए।यह बड़ी भूल कैसे हुई, क्यो हुई? यह जांच का विषय है।कानपुर डाक विभाग की इस घटना ने भारतीय डाक विभाग की गौरवशाली परंपरा पर प्रश्न चिन्ह अंकित करते हुए यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि समय के साथ आर्थिक दिक्कतों से विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था भी जूझ रही है।भारतीय डाक प्रणाली का अपना गौरवशाली ओर समृद्ध इतिहास है। इतिहास डाक टिकटों का भी है जिसे आम भारतीय जनमानस श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखता है।इसे संग्रहित कर रखता है किंतु आय बढ़ाने की धुन में भारत सरकार द्वारा माई स्टाम्प योजना लागू की जिसमे निर्धारित राशि जमाकर कोई भी व्यक्ति या कम्पनी अपनी पसन्द के चित्र के साथ डाक टिकिट जारी करवा सकता है।

28.12.20

उपज का सही दाम न मिलने के कारण किसान आत्महत्या करते हैं : अन्ना हजारे


किसानों को खर्चें पर आधारित सही दाम ना मिलने का क्या कारण है?

हर राज्य में कृषि मूल्य आयोग होता हैं। इस कृषि मूल्य आयोग में, राज्य के सभी कृषि विद्यापीठ के विभिन्न कृषि उपज के वैज्ञानिक खेती की जुताई, बुवाई, बीज, उर्वरक, पानी, फसल कटाई, उत्पादन के लिए मजदुरी का दाम, बैल तथा कृषि यांत्रिक मुआवजा और कृषिउपज को मंडी तक ले जाने का खर्चा ऐसा कूल मिल कर लागत की रिपोर्ट बना कर राज्य कृषिआयोग द्वारा केंद्रीय कृषि आयोग को भेजा जाता हैं। केंद्रिय कृषि मूल्य आयोग केंद्रीय कृषि मंत्री के दायरे में कार्य करता है। इसलिए केंद्रिय कृषि मंत्री के प्रभाव में केंद्रिय कृषि आयोग राज्य कृषि मूल्य आयोग की रिपोर्ट में दिए हुए दाम में बिना वजह 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कटौती कर देता है। परिणास्वरुप, किसानों को खर्चे पर आधारित सही दाम नहीं मिलता। एक तरफ किसानों के जीवनावश्यक जरुरतों में कपड़ा, बर्तन जैसे आवश्यक वस्तुओं के दाम बढते जा रहे है। और कृषि उपज से मिल रहें दाम बहुत ही कम मिल रहें हैं। इस कारण किसान मुसिबत में हैं।

26.12.20

एक नहीं, अनेक प्रकार की होनी चाहिए पुलिस!

गोविंद गोयल
वरिष्ठ पत्रकार, श्रीगंगानगर (राजस्थान)
 

एक पुलिस, हजार झंझट! लावारिस लाश मिली। पुलिस बुलाओ। कचरे मेँ भ्रूण पड़ा है। पुलिस उठाएगी/उठवाएगी। सड़क दुर्घटना। पुलिस के बिना कुछ नहीं। लावारिस डैड बॉडी का संस्कार भी पुलिस की सिरदर्दी। आग लगी तो पुलिस। झगड़ा हुआ तो पुलिस। कोई नेता आया तो पुलिस। आंदोलन तो पुलिस। कलक्टर के खिलाफ नारेबाजी तो पुलिस और मिलने जाओ तो पुलिस। सड़कों से सामान हटवाए, पुलिस। चालान काटे पुलिस। धार्मिक शोभायात्रा के आगे पुलिस। पीछे पुलिस।

25.12.20

फ़ारूक़ी साहब की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता !!




‘गुफ़्तगू’ ने पेश किया ‘खिराज-ए-अक़ीदत

प्रयागराज। मशहूर उर्दू आलोचक शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी के निधन पर साहित्यक
संस्था गुफ़्तगू’ की तरफ से हरवारा, धूमनगंज स्थित गुफ़्तगू कार्यालय में
उन्हें खिराज-ए-अक़ीदत पेश किया गया। अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा
कि पाकिस्तान के ‘निशान-ए-इम्तियाज़’ एवार्ड से लेकर पद्मश्री और सरस्वती
सम्मान तक का सफ़र तय करने वाले शम्सुरर्हमान फ़ारूक़ी ने निधन से पूरी
दुनिया में उर्दू अदब का जो नुकसान हुआ है,  उसकी भरपाई कभी नहीं की जा
सकती। मीर तक़ी मीर की शायरी पर लिखी उनकी किताब पूरे उर्दू अदब के इतिहास
में अद्वितीय है।  उनके सारे का रेखांकन और मूल्याकंन पूरी तरह इमानदारी
करना भी आसान नहीं होगा। श्री ग़ाज़ी ने कहा कि फ़ारूक़ी साहब ने उर्दू की
सेवा के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, रूस, हालैंड, न्यूजीलैंड,
थाईलैंड, बेल्जियम, कनाडा, तुर्की, पश्चिमी यूरोप,सउदी अरब और कतर आदि
देशों का दौरा किया था। अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड के कई
विश्वविद्यालयों में कई बार लेक्चर दिया था।

24.12.20

अपनी ही छपी हिंदी का खंडन करा रहा है जागरण

दैनिक जागरण ख़बरों में हिंदी को लेकर खुद ही भ्रमित है. हिंदी के शब्दों और इसकी  शुद्धता को लेकर पाठक भी नहीं समझ पा रहे हैं कि क्या सही है और क्या गलत? हर शनिवार को इस अख़बार में सप्तरंग परिशिष्ठ प्रकाशित होता है. इसमें एक कॉलम होता है "हिंदी हैं हम". इसे आचार्य पंडित पृथ्वी नाथ पांडेय लिखते हैं. वह खुद को भाषाविद बताते हैं. पहले डॉ पृथ्वी नाथ पांडेय नाम से लिखते थे...अब डॉ के बजाय आचार्य पंडित ....लिखने लगे हैं.

पत्रकारों के सवाल उठाने पर हमले क्यों?

बिना मांगे कृषि कानून लाने वाली सरकार पत्रकार सुरक्षा  की मांग पर मौन क्यों? लोकतंत्र बचाने के लिए डब्ल्यूजेआई ने अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की

नई दिल्ली : पत्रकारिता के गढ़ दिल्ली और संपूर्ण क्रांति का सूत्र स्थल पटना ने सरकार के सामने यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है. वह है किसान कल्याण का हित और लोकतंत्र व पत्रकारिता की रक्षा का।

सत्ता के दम पर किसान से किसान को भिड़वा रही भाजपा!

CHARAN SINGH RAJPUT-

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैदा हो रही खूनी संघर्ष की आशंका


इसे भाजपा की बेशर्मी ही कहा जाएगा कि जब किसान आंदोलन को खालिस्तान के नाम पर बदनाम न किया जा सका। टोपी के नाम पर बदनाम न किया जा सका। नकली किसान के नाम पर बदनाम न किया जा सका, विपक्ष के नेताओं के बरगलाने के नाम पर बदनाम न किया जा सका। जब अपने लोगों को आंदोलन में भेज माहौल खराब न किया जा सका तो अब किसान को किसान से ही लड़ाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया। अब मोदी सरकार के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के नेता शासन और प्रशासन के दम पर किसानों को आंदोलन के विरोध में तैयार कर रहे हैं। दबाव बनाकर कानूनों का समर्थन करा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर में कुछ भाजपा नेताओं ने किसान संघर्ष समिति के कुछ नेताओं को विश्वास में लेकर किसान कानूनों के पक्ष में समर्थन दिलवा दिया दिया। भाजपा नेताओं का ऐसा करने से समिति में शामिल सपा नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पत्रकारिता के आदर्श पुरुष थे मालवीय और वाजपेयी : राम बहादुर राय

पंडित मदन मोहन मालवीय एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। ''पत्रकारिता के क्षेत्र में पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और उनका आचरण पत्रकारों के लिए आदर्श हैं। इन दोनों राष्ट्रनायकों ने हमें यह सिखाया कि पत्रकारिता का पहला कर्तव्य समाज को जागृत करना है।'' यह विचार पद्यश्री से अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय ने गुरुवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'योद्धा पत्रकार : पुण्य स्मरण' में व्यक्त किए। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित इस समारोह में प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तत्कालीन मीडिया सलाहाकार श्री अशोक टंडन, आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, अपर महानिदेशक श्री के. सतीश नंबूदिरीपाड एवं अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती ममता वर्मा भी मौजूद थीं।

इफ्को दुर्घटना का सच सामने लाए प्रबंधन

 मृत व घायल कर्मियों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

लखनऊ 24 दिसम्बर 2020, इलाहाबाद के फूलपुर स्थित खाद के इफ्को कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव के कारण मृत हुए दो कर्मियों वी. पी. सिंह और अभय नंदन और घायल हुए अन्य कर्मियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रेस को जारी अपने बयान में वर्कर्स फ्रंट के अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि इफ्को के प्रबंधन को इस दुर्घटना के कारणों की सच्चाई जनता के सामने लानी चाहिए और इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।

23.12.20

वोराजी, जिन्होंने सत्ता को पत्रकारिता का रसूख बताया!


    -जयराम शुक्ल

मार्च 1985 के दूसरे हफ्ते जब मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री के तौरपर शपथ ली तो दूसरे दिन अखबार की सुर्खियों में उनकी योग्यता व कर्मठता के बखान की जगह परिस्थितिजन्य खड़ाऊँ मुख्यमंत्री का विशेषण मिला। बात स्वाभाविक भी लगती थी। 11मार्च को अर्जुन सिंह ने दूसरी बार शपथ ली, लेकिन राजीव गांधी को क्या सूझा कि उन्हें दूसरे दिन ही चंडीगढ़ के राजभवन में बतौर राज्यपाल शपथ लेने का हुक्म जारी कर दिया।

22.12.20

कोविड -19 की वैक्सीन : दावे हैं दावों का क्या ?

- शैलेन्द्र चौहान

कम से कम पिछले छह महीनों से बहुत बेसब्री से दुनिया को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है. कब वैक्सीन आए और कब कोरोना विदा हो. लेकिन आपात् स्थिति में त्वरित गति से विकसित वैक्सीन की विश्वसनीयता और उसके प्रभाव को लेकर कुछ चिंता भी है कि आखिर यह वैक्सीन कितनी सुरक्षित है. अब कई कंपनियों की वैक्सीन के उपयोग की अनुमति कुछ देशों में मिल गई है. यूं दावा तो सभी कंपनियां यही कर रही हैं कि उनकी वैक्सीन प्रभावी और सुरक्षित है पर इसके प्रभाव और परिणाम की अभी प्रतीक्षा है. जहाँ ब्रिटेन में फाइजर, मॉडर्ना सहित लगातार उनके उपयोग को अप्रूवल मिल रहा है वहीं भारत में सीरम इंस्टीट्यूटऔर भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के आवेदनों को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक कमेटी द्वारा मंजूरी नहीं मिल सकी. दोनों ही कंपनियों से अगली बैठक में और डाटा देने को कहा गया है. हालांकि बैठक की तारीख अभी तय नहीं है. वैक्सीन की उपयुक्तता पर अंतिम निर्णय ड्रग कंट्रोलर आफ इंडिया उर्फ डीजीसीआई द्वारा लिया जाएगा.

घुमक्कड़ी : कसौली - एक अलहदा संसार...

सक्षम द्विवेदी-

पर्वतों में हमेशा ही एक अलहदा आकर्षण होता है। यहाँ पर प्रकाश परावर्तन, बादल व छाया इतने खूबसूरत बिंब उत्पन्न करते हैं कि ये तय कर पाना मुश्किल हो  जाता है कि किस ओर नेत्रों को केंद्रित किया जाए ? कसौली की विशिष्टता यहाँ का धार्मिक सद्भाव व हर ओर फैले हुए रंग-बिरंगे फूल हैं। यहाँ के कुछ फूलों की सुगंध इतनी विशिष्ट है कि वे सीधे गले में जाकर टकराती है।

21.12.20

वरिष्ठ पत्रकार ने पत्र लिखकर पूछा- कृषि संशोधन कानून की जरूरत क्यों पड़ी?

 श्रीमान नरेन्द्रसिंह तोमर

कृषि मंत्री भारत सरकार

 नई दिल्ली

विषय:- कृषि संशोधन कानून की जरूरत क्यों पड़ी?

श्रीमान ,
 
मुझे ये तो पता नहीं आपका खेती बाड़ी से कोई सम्बन्ध है या नहीं लेकिन खाते तो आनाज फल या मेवे ही होंगे जो खेती की उपज है फिर भी आप व्यक्ति गत रूप से तो दुखी होंगे कि आपकी सरकार अन्नदाता से सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है ? आपकी सरकार ने खेतों की उपज पर जीवन यापन करने वाले किसानों से बार बार वायदा किया है कि उनकी फसल आय दोगुनी कर देंगे , उस वायदे की पूर्ति के लिए महामारी से पीड़ित देश में आपका विभाग एक एक करके तीन कृषि संशोधन अध्यादेश महामहिम राष्ट्रपति से जारी कराए जो आपकी सरकार की मंशा पर स्वंय शक की सुई इंगित करती है जिसे और मजबूत करने के लिए आपकी सरकार ने कोरोना काल में प्रतिपक्ष के साथ संसदीय परम्पराओं को तक में रख कर पहले लोकसभा में फिर राज्यसभा में ध्वनि मत से पारित कराया जो शतप्रतिशत आपकी सरकार की नियत पर सवालिया निशान लगाती है आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी ? भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपने बहुमत का दुरुपयोग किया ? ये पूरा कार्यक्रम पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के घोर खिलाफ है जबकि आपकी पार्टी स्वच्छ लोकतंत्र की पैरोकार रही है तोमर जी आप भली भांति जानतें हैं कि आपकी पार्टी ने देश के मुसलमानों के बाद दूसरी बड़ी बिरादरी किसानों को रुष्ट किया है एक को संघ के कारण तो दूसरी को उधोगपतियों को दोनों बिरादरी जनाधार वाली हैं ये जानते हुए भी आपकी सरकार बड़े वोट बैंक को नाराज कर किसे खुश करना चाहती है जिसे देश की जनता तो जान चुकी है लेकिन आप दबाए बैठें हैं ।

19.12.20

काकोरी काण्ड बलिदान दिवस की 93वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, वीर रस कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन

 



क्रांतिकारी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां,  ठाकुर रौशन सिंह  व पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल की शहादत को यूँ ही नहीं भुलाया जा सकता है । खाली हाथ कोई जंग नहीं जीती जा सकती ।अंग्रेजी हुकूमत को कांटे की टक्कर देने के लिए जरूरी था हथियारों से लैस होना और उसके लिए चाहिए पैसा । जी हां क्रांतिकारियों को हथियार खरीदने के लिए पैसे कहाँ से आते । सो क्रांतिकारियों को जो रास्ता समझ में आया सो उन्होंने अपनाया और दे डाला ट्रेन डकैती को अंजाम । जो आगे चलकर काकोरी कांड के नाम से मशहूर हुआ । खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत सच साबित हुई । ट्रेन डकैती में मिली छोटी सी धनराशि मगर जिसकी वजह से मौत को गले लगाना पड़ा । क्रमशः 17 व 19 दिसम्बर,  1927 को इन चारों आजादी के परवानों को अलग अलग जेलों में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था । जिनकी कहानी सुनकर रगों में खून उबाल मारने लगता है ऐसे अमर सपूतों को  नमन करते हुए   काकोरी स्थित शहीद मंदिर में मार्तण्ड साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वारा पण्डित बेअदब लखनवी के संयोजन में  आयोजित श्रद्धांजलि समारोह, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में कवियों व शायरों ने अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने अपने कलाम पेश किया ।

बंगला देश की दोस्ती ने बता दिया की पडोसी ही पडोसी के काम आता है

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में वर्चुअल बैठकें हो रही हैं| हाल ही में  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ अपनी बैठक में वर्चुअल बैठक का जिक्र किया और कहा कि दोनों नेताओं के बीच यह माध्यम नया नहीं है और दोनों नेता इस माध्यम से बातचीत करते रहे हैं| दोनों नेताओं के बीच बैठक ऐसे समय में हुई जब बांग्लादेश की आजादी को 50 साल पूरे हुए हैं और देश विजय दिवस मना रहा है |मोदी ने इस मौके पर कहा कि वैश्विक महामारी के कारण ये वर्ष चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन संतोष का विषय है कि भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छा सहयोग रहा, वैक्सीन के क्षेत्र में भी हमारे बीच अच्छा सहयोग चल रहा है | इस सिलसिले में हम आपकी आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखेंगे.| मोदी ने कहा आगे कहा कि विजय दिवस के तुरंत बाद हमारी मुलाकात और भी अधिक महत्व रखती है| एंटी लिब्रेशन फोर्सेस पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत को आपके साथ विजय दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है | दूसरी तरफ प्रधानमंत्री हसीना ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए  उन्होंने बांग्लादेश की आजादी में भारतीय फौज और भारत की अहम भूमिका को याद किया| हसीना ने भारत को "सच्चा दोस्त" बताया|  हसीना ने पिछले साल दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की मुलाकात को याद भी किया| कोरोना वायरस महामारी का जिक्र करते हुए हसीना ने कहा कि दुनियाभर में लाखों लोगों की इस वजह से मौत हुई, करोड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई और बीमारी के कारण अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है|

18.12.20

किसानों को आतंकी बताने वाले न्यूज चैनलों को कांग्रेसी सरकारें क्यों दे रही हैं विज्ञापन?


-सुरेशचंद्र रोहरा

भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बतौर छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हो गए हैं. ऐसे समय में परंपरा रही है सरकार अपनी नीतियों विकास और कामकाज के प्रदर्शन विज्ञापन जारी करे. यह परंपरा भूपेश बघेल सरकार भी निभा रही है. यह सब ठीक है.  मगर मुख्यमंत्री जी...! कुछ ऐसे राष्ट्रीय चैनलों में विज्ञापन चल रहे हैं जिन पर आरोप है कि वे किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी बता रहे हैं. ऐसा करते हुए पत्रकारिता धर्म का निर्वहन नहीं किया. किसानों की जायज मांगों के खिलाफ देशभर में माहौल बनाने का काम ये चैनल करते रहे हैं. यह देखकर बहुत कष्ट हुआ. माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, आप से मेरी करबद्ध प्रार्थना है, जनहित में मांग है कि ऐसे मीडिया संस्थान को छत्तीसगढ़ सरकार आपके मुख्यमंत्री काल में एक रुपए का भी विज्ञापन न जारी करे. 

 


16.12.20

JFA bats for supports to newspaper industry but with condition

 
JFA bats for supports to newspaper industry but with condition
Guwahati: Journalists’ Forum Assam (JFA) advocates for due supports to
the Indian newspaper industry, which is facing an exceptional crisis
because of the Covid-19 pandemic affecting both of its circulation and
advertise revenues since March 2020,  but with the condition that
every media group would pay their employees according to the concerned
wage board guidelines endorsed by the Supreme Court of India.

बदलते परिवेश में बदलती नजर आ रही है पत्रकारिता



पत्रकार सत्येन्द्र सिंह राजपुरोहित


कल देश गुलाम था पत्रकार आजाद, लेकिन आज देश आजाद है और पत्रकार गुलाम। देश में गुलामी जब कानून था तो पत्रकारिता की शुरुआत कर लोगों के अंदर क्रांति को पैदा करने का काम हुआ। आज जब हमारा देश आजाद है तो हमारे शब्द गुलाम हो गए हैं। कल जब एक पत्रकार लिखने बैठता था तो कलम रुकती ही नहीं थी, लेकिन आज पत्रकार लिखते-लिखते स्वयं रुक जाता है, क्योंकि जितना डर पत्रकारों को बीते समय में परायों से नहीं था, उससे ज्यादा भय आज अपनों से है।

मजदूरों की गुलामी के दस्तावेज हैं मोदी सरकार के लेबर कोड


काम के घंटे 12, सैकड़ों साल के संघर्ष से हासिल अधिकार का खात्मा

    जमाखोरी, न्यूनतम समर्थन मूल्य के खात्मे, ठेका खेती के जरिए जमीनों पर कब्जा करने और देश की खाद्य सुरक्षा को खतरे में डालकर खेती किसानी को देशी विदेशी कारपोरेट घरानों के हवाले करने की आरएसएस-भाजपा की मोदी सरकार की कोशिश के खिलाफ पूरे देश के किसान आंदोलनरत है। सरकार और आरएसएस के प्रचार तंत्र द्वारा आंदोलन को बदनाम करने, उस पर दमन ढाने और उसमें तोड़-फोड़ करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आंदोलन न सिर्फ मजबूती से टिका हुआ है बल्कि उसके समर्थन का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है। किसान विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करने, विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य का  कानून बनाने की मांग जोर पकड़ रही है और ‘सरकार की मजबूरी-अडानी, अम्बानी, जमाखोरी‘ का नारा जन नारा बन रहा है।

12.12.20

साहित्य के एलियन्स


सुनील जैन राही
एम-9810960285


साहित्य धरा पर छुपे हुए एलियन्स की खबर सुन साहित्य जगत थर्रा गया। साहित्य के एलियन्स कैसे होंगे? साहित्य में उन्हें किस रूप में जाना जाएगा। अगर उनकी पहचान नहीं हुई तो साहित्य का बड़ा नुकसान होगा। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा? जब साहित्य में भी एलियन्स हैं तो उन्हें सामने लाना जरूरी है। अगर सामने नहीं आते तो भितरघात की संभावना बढ़ जाएगी। भितरघात साहित्य की मूल प्रवृत्ति है। अगर इस पर उनका कब्जा हो गया तो साहित्य के भितरघातियों का क्या होगा? पहले ही भितरघात से साहित्य तार-तार हुआ जा रहा है। साहित्य भितरघात से ही तो समृद्ध होता है और अगर यह विधा ही एलियन्स के पास चली गयी तो साहित्य में बचेगा क्या?

11.12.20

डांवाडोल शहडोल की दूसरी मिसाल

 मध्यप्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी ने आरटीआई के नजरिए से अपने फेसबुक पेज पर एक तीखी पोस्ट लिखी है। बच्चों की लगातार मौत के कारण सुर्खियों में बने आदिवासी बहुल शहडोल जिले की डंवाडोल हालत पर यह पोस्ट पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि यहाँ केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी कौशल विकास योजना में भारी गोलमाल है...

9.12.20

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखक ने सुसाइड क्यों किया?

आशाओं का संचार करते धारावाहिक के लेखक की निराशा... भारतीय टेलीविजन जगत के सुप्रसिद्ध हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शको का प्रिय,मनोरंजक सीरियल बीते 12 बरसो से लगातार बना हुआ है। इसके लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना की आत्महत्या की खबर ने बहुत निराश किया है। यही नही कोरोनाकाल मे अभिनय की दुनिया के चर्चित चेहरों के द्वारा जीवन समाप्त करने की निराशावादी सोच ने भी मन को बहुत दुखी किया है। यह भी लगा कि फिल्मी दुनियाँ के लेखकों,कलाकारों का वास्तविक दुनियाँ से कोई सरोकार नही होता है।जीवन को समाप्त करने की भावना का प्रबल होना निराशावादी प्रवृत्ति का उदाहरण है।इसे सादगी पूर्ण जीवन शैली से दूर किया जा सकता है।गांधी की सादगी इस दौर में जीने का बेहतर तरीका हो सकता है।

10 दिसंबर जयंती पर विशेष : हिन्दू-मुस्लिम एकता और आज़ादी के नायक - मौलाना मोहम्मद अली जौहर

 

"दौर-ए-हयात आएगा क़ातिल क़ज़ा के बाद,
है इब्तिदा हमारी तिरी इंतिहा के बाद।"


मौलाना मोहम्मद अली जौहर को मोहम्मद अली के नाम से भी जाना जाता है जो स्वतंत्रता के भावुक सेनानियों में थे। वह एक बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे और उन्होंने  ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ प्रयासों में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। वह एक भारतीय मुस्लिम नेता, कार्यकर्ता, विद्वान, पत्रकार  कवि /शायर,एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और एक बेहतरीन वक्ता भी थे ।  रोहिलात्री के यूसुफ ज़ई कबीले से ताल्लुक रखते थे जो पठानों का एक धनी और प्रबुद्ध परिवार था। मौलाना मोहम्मद अली जौहर का जन्म 10 दिसंबर 1878 को रामपुर रियासत में शेख अब्दुल अली खान के घर हुआ। उनकी माता आबादी बानो बेगम को 'बी अम्मा' के नाम से जाना जाता है। पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे।  वह दिग्गज अली बंधुओं में से एक और मोहम्मद अली मौलाना शौकत अली के भाई थे। मोहम्मद अली और मौलाना शौकत अली भारतीय राजनीति में 'अली बन्धुओं' के नाम से मशहूर हैं।

किसान आंदोलन की गूंज अब भारत के खेतों तक पहुंची

नरेंद्र तिवारी

सेंधवा : बेशक दिल्ली में जारी किसान आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी हो गया है। केंद्र सरकार इन कानूनों को वापिस लेती है,या आंशिक संसोधन करती है,यह आगामी दिनों में साफ हो पाएगा। आंदोलन कब तक जारी रहेगा यह भी किसान संगठनों की आगामी रणनीति के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।बहरहाल किसानों के दिल्ली जाने वाले रास्तो को खोद देने वाली सरकार,किसानों पर वाटर केनन,अश्रुगैस,लाठियां चलाने वाली सरकार, बयानों ओर तर्को के माध्यम से पूरे आंदोलन पर दोषारोपण करने वाली सरकार, आंदोलन को विपक्षी राजनीति से प्रेरित बताने वाली सरकार अब किसानों की मांगों को सुनने के लिए बाध्य हुई है। बातचीत के अनेको दौर अब तक बेनतीजा रहे है। भारत बंद के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को किसान संगठनों के नेताओ को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। किसान आंदोलन को लेकर सरकार के मंत्रियों ,पक्ष-विपक्ष नेताओ, एवं सोशल मीडिया पर चल रही बहसों पर देश का किसान कान लगाए हुए है।वे किसान जो दिल्ली पहुचकर आंदोलन में तो शामिल नही हो सके वे यह सब देखकर,सुनकरअपनी धारणाए निर्मित कर रहे है।वह यह भी जान रहे है की सरकार का किसानों के प्रति क्या रवैय्या है? और विपक्षी दल क्या चाहते है?दरअसल अब यह आंदोलन भारत के खेतों में कार्यरत किसानों की चर्चा का विषय बन चुका है।

8.12.20

किसान आंदोलन पर गोदी मीडिया का दिवालियापन तो देखिए…

Himanshu Sharan

किसानों को खालिस्तानी कहने वाले मीडिया के चाटुकार सच में दिमागी तौर पर या तो पंगु हैं या फिर उनकी समझ उनका साथ नहीं दे रही...आंखों पर पट्टी बांधकर ऐसे चाटने में लगे हैं जैसे सरकार इन्हे चाशनी लगा के चटा रही है...ये दिमागी तौर पर अंधे ये भी भूल गए कि जिन किसानों पर लाठियां बरसीं वो भूखे जवानों को खाना भी खुद बना कर खिला रहे थे...

6.12.20

हर ट्रेन की यही कहानी , टूटे फ्लश – बेसिन में पानी !!

हर ट्रेन की यही कहानी , टूटे फ्लश – बेसिन में पानी !!: हम भारतीयों की किस्मत में ही शायद सही – सलामत यात्रा का योग ही नहीं लिखा है । किसी सफर में सब कुछ सामान्य नजर आए तो हैरानी होती है । कोरोना काल में उत्तर प्रदेश की मेरी वापसी यात्रा का अनुभव कुछ ऐसा ही रहा । कई मामलों में …

30.11.20

क्या ‘जंतर मंतर ‘बन पाएगा नया शाहीन बाग़?

 

श्रवण गर्ग-


कोरोना के आपातकाल में भी दिल्ली की सीमाओं पर यह जो हलचल हो रही है क्या वह कुछ अलग नहीं नज़र आ रही ? हज़ारों लोग—जिनमें बूढ़े और जवान , पुरुष और महिलाएँ सभी शामिल हैं—पुलिस की लाठियों ,अश्रु गैस के गोलों और ठंडे पानी की बौछारों को ललकारते और लांघते हुए पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से दिल्ली पहुँच रहे हैं।उस दिल्ली में जो मुल्क की राजधानी है, जहां जो हुक्मरान चले गए हैं उनकी बड़ी-बड़ी समाधियाँ हैं और जो वर्तमान में क़ायम हैं उनकी बड़ी-बड़ी कोठियाँ और बंगले हैं।


कोरोना के कारण पिछले आठ महीनों से जिस सन्नाटे के साथ करोड़ों लोगों के जिस्मों और साँसों को बांध दिया गया था उसका टूटना ज़रूरी भी हो गया था।लोग लगातार डरते हुए अपने आप में ही सिमटते जा रहे थे।चेहरों पर मास्क और दो गज की दूरी प्रतीक चिन्हों में शामिल हो रहे थे।लगने लगा था कि मार्च 2020 के पहले जो भारत था वह कहीं पीछे छूट गया है और उसकी पदचाप भी अब कभी सुनाई नहीं देगी।पर अचानक से कुछ हुआ और लगने लगा कि लोग अभी अपनी जगहों पर ही क़ायम हैं और उनकी आवाज़ें भी गुम नहीं हुईं हैं।


अभी कुछ महीनों पहले की ही तो बात है जब ऐसे ही हज़ारों-लाखों लोगों के झुंड सड़कों पर उमड़े थे।पर वे डरे हुए थे ।सब थके माँदे और किसी अज्ञात आशंका के भय से बिना रुके अपने उन घरों की ओर लौटने की जल्दी में थे जो काफ़ी पहले उनके पेट ने छुड़वा दिए थे।इन तमाम लोगों के खून सने तलवों की आहटें कब सरकारें बनाने के लिए ख़ामोश हो गईं पता ही नहीं चला।अपनी परेशानियों को लेकर किसी भी तरह की नाराज़गी का कोई स्वर न तो किसी कोने से फूटा और न ही इ वी एम के ज़रिए ही ज़ाहिर हुआ।राजनीति ,वोटों के साथ आक्रोश को भी ख़रीद लेती है।सबकुछ फिर से सामान्य भी हो गया।जो पैदल लौट कर गए थे उन्हें वातानुकूलित बसों और विमानों से वापस भी बुला लिया गया।मशीनें और कारख़ाने फिर से चलने लगे।मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर में जी डी पी में सुधार भी नज़र आने लगा।


यह जो हलचल अब पंजाब से चलकर हरियाणा के रास्ते राजधानी पहुँची है उसकी पदचाप भी अलग है और ज़ुबान में भी एक ख़ास क़िस्म की खनक है।सरकार माँगों को लेकर उतनी चिंतित नहीं है जितनी कि इस नई और अप्रत्याशित हलचल को लेकर।राजधानी दिल्ली पहले भी ऐसे कई आंदोलनों को देख चुकी है।कई बलपूर्वक दबा और कुचल दिए गए और कुछ उचित समर्थन मूल्य पर ख़रीद लिए गए।आंदोलन ,सरकारों और आंदोलनकारियों , दोनों के धैर्य की परीक्षा लेते हैं।नागरिकों की भूमिका आमतौर पर तमाशबीनों या शिकायत करने वालों की होती है।वैसे भी ज़्यादातर नागरिक इस समय वैक्सीन को लेकर ही चिंतित हैं जो कि जगह-जगह ढूँढी भी जा रही है।निश्चित ही सारी पदचापें सभी जगह सुनाई भी नहीं देतीं हैं।


सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।बातचीत होगी भी पर तय नहीं कि नतीजे किसानों की मांग के अनुसार ही निकलें।अपवादों को छोड़ दें तो सरकारें किसी ख़ास संकल्प के साथ लिए गए फ़ैसलों को वापस लेती भी नहीं।वर्तमान सरकार का रुख़ तो और भी साफ़ है।पिछली और आख़री बार अनुसूचित जाति/जनजाति क़ानून में संशोधन को लेकर व्यापक विरोध के समक्ष सरकार झुक चुकी है।ठीक वैसे ही जैसे राजीव गांधी सरकार शाहबानो मामले में झुक गई थी पर तब आरिफ़ मोहम्मद नाम के एक मंत्री इस समझौते के विरोध में मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देने के लिए उपस्थित थे।


किसान आंदोलन से निकलने वाले परिणामों को देश के चश्मे से यूँ देखे जाने की ज़रूरत है कि उनकी माँगों के साथ किसी भी तरह के समझौते का होना अथवा न होना देश में नागरिक-हितों को लेकर प्रजातांत्रिक शिकायतों के प्रति सरकार के संकल्पों की सूचना देगा।ज़ाहिर ही है कि किसान तो अपना राशन-पानी लेकर एक लम्बी लड़ाई लड़ने की तैयारी के साथ दिल्ली पहुँचे हैं पर यह स्पष्ट नहीं है कि उनके साथ निपटने की सरकारी तैयारियाँ किस तरह की हैं ! शाहीन बाग़ के सौ दिनों से ज़्यादा लम्बे चले धरने के परिणाम स्मृतियों से अभी धुंधले नहीं हुए हैं।किसानों ने दिल्ली के निकट बुराड़ी गाँव की ‘खुली जेल‘ को अपने धरने का ठिकाना बनाने के सरकारी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। तो क्या सरकार किसानों की मांग मानते हुए ‘‘जंतर मंतर’ को नया शाहीन बाग़ बनने देगी ? ऐसा लगता तो नहीं है। तो फिर क्या होगा ?


देश की एक बड़ी आबादी इस समय दिल्ली की तरफ़ इसलिए भी मुँह करके नहीं देख पा रही है कि मीडिया के पहरेदारों ने अपनी चौकसी बढ़ा रखी है। इस तरह के संकटकाल में मीडिया व्यवस्था को निःशस्त्र सेनाओं की तरह सेवाएँ देने लगता है।अतः केवल प्रतीक्षा ही की सकती है कि किसान अपने आंदोलन में सफल होते हैं या फिर उन्हें भी प्रवासी मज़दूरों की तरह ही पानी की बौछारों से गीले हुए कपड़ों और आंसुओं के साथ ख़ाली हाथ अपने खेतों की ओर लौटना पड़ेगा ! किसानों के आंदोलन के साथ देश की जनता के सिर्फ़ पेट ही नहीं उनकी बोलने की आज़ादी भी जुड़ी हुई है।

मीडिया को सजग होकर ‘विकासोन्मुख पत्रक़ारिता’ को बढ़ावा देना चाहिए


सिरोही शहर में पिछले दिनों एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. आयोजक था 'मैं भारत फ़ाउंडेशन'. ग्रामीण उद्योग एवं स्वरोज़गार मुहिम के तहत ‘वोकल फ़ोर लोकल में मीडिया, प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की भूमिका’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक़्ता थे भारतीय जन संचार संस्थान के प्रोफेसर डॉ राकेश गोस्वामी और 'मैं भारत फाउंडेशन' के संस्थापक अध्यक्ष रितेश शर्मा.