Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

6.7.20

आजमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह पर एफआईआर दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा

नई दिल्ली (6 जुलाई) : भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय इकाई ने आजमगढ़ में जनहित के मुद्दे को उठाने और निजी अस्पतालों के मनमानी तथा मानकों की जांच की मांग करने पर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों पर एफआईआर दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विपक्षी दलों ने कहा- योगी करें राजधर्म का पालन

लखनऊ : लखनऊ हिंसा मामले में लोगों के उत्पीड़न के लिए दी गई वसूली नोटिस अवैधानिक है और यह राजस्व संहिता व उसकी नियमावली का खुला उल्लंघन है. इसके तहत जितनी भी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की गई है वह सभी विधि विरुद्ध है. इसलिए तत्काल प्रभाव से वसूली नोटिस को रद्द कर वसूली कार्यवाही को समाप्त करना चाहिए. यह मांग आज प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दलों व संगठनों डिजिटल मीटिंग में लिए प्रस्ताव में कहीं.

कविता में इशारे से बातें कहीं जाती है : कृष्ण कल्पित


अलवर (राजस्थान) : आज नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामगढ़, अलवर (राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर से सम्बद्ध) एवं भर्तृहरि टाइम्स, पाक्षिक समाचार पत्र, अलवर के संयुक्त तत्त्वाधान में स्वरचित काव्यपाठ/मूल्यांकन ई-संगोष्ठी श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसका ‘विषय : समसामयिक मुद्दे’ था।

4.7.20

दुख की दीक्षा


                                ●  पी. के. खुराना
फादर वालेस का एक उपदेश मेरे जीवन का प्रेरणा-स्रोत रहा है। उनके उस उपदेश को मैं उनके ही शब्दों में उद्धृत कर रहा हूं।
छोटे बालक की भावनाएं कोमल होती हैं। दुनिया की दूषित बुराइयों तक उसकी नजर नहीं पहुंचती और इसलिए अपने निर्दोष एवं निश्छल अज्ञान में वह सुरक्षित रहता है। प्रौढ़ आदमी संसार की उन बुराइयों को देखता है, उनका अहसास करता है लेकिन उसका जीवन कठोर बन चुका है इसलिए वह उस दुख को सहज भाव से पचा सकता है। असली मुसीबत और करुणाजनक हालत तो उस नौजवान की है जिसकी निगाह अभी-अभी लंबी हुई है, तीक्ष्ण बनी है, संसार के भेदभाव और दुनिया के दुखों तक पहुंचने लगी है लेकिन उसकी भावनाएं पहले जैसी कोमल ही हैं। कच्ची भावनाओं से भरा जीवन एकाएक दुखों से लद जाए तो उस भार को सहन करने में वह कैसे समर्थ होगा?

जीवन की सार्थकता


                                ●  पी. के. खुराना
भारतवर्ष आध्यात्मिक लोगों का देश है। यहां संतों-मुनियों की लंबी परंपरा रही है। आज भी संतों, महंतों, डेरों, गुरुओं और अन्य आध्यात्मिक लोगों की महत्ता बदस्तूर बनी हुई है और देश के मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों और चर्चों में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या इस बात का प्रमाण है कि आध्यात्मिकता में हमारा विश्वास लगातार कायम है। इस के बावजूद आम आदमी जीवन के संघर्ष से जूझता प्रतीत होता है। गरीब और अमीर समान रूप से दुखी हैं। जो व्यक्ति हमें बहुत सुखी नज़र आता है, उसके दुखों का पिटारा तब खुल जाता है जब हम उसके नज़दीक जाते हैं। यह कहावत सच ही है कि यदि सारी दुनिया के लोग किसी एक जगह पर इकट्ठे हो जाएं और अपने-अपने दुख और तकलीफें सबके सामने रखें और सबको यह सुविधा हो कि वह अपने दुखों का पिटारा किसी और के दुखों के पिटारे से बदल ले तो हर व्यक्ति अंतत: अपने दुखों और तकलीफों का पिटारा ही वापिस लेना पसंद करेगा। इसका क्या मतलब है? मतलब यह है कि दुनिया में आज भी बहुत से दुख और बहुत सी तकलीफें हैं और सारी आध्यात्मिकता और इतने सारे धर्मों के बावजूद हम सुखी नहीं है।

1.7.20

गरीबों का लक अनलॉक कैसे होता है साहब …!!

गरीबों का लक अनलॉक कैसे होता है साहब …!!: कोरोना काल में दुनिया वाकई काफी बदल गई . लॉक डाउन अब अन लॉक की ओर अग्रसर है , लेकिन इस दुनिया में एक दुनिया ऐसी भी है , जो लॉक डाउन और अनलॉक का कायदे से मतलब नहीं जानती . उसे बस इतना पता है कि लगातार बंदी से …

27.6.20

शराबी कौन, जनता या सत्ता?



शुक्र है भारत के नागरिकों को दूसरी बार लाइन में लगने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पहला सौभाग्य नोटबंदी के समय प्राप्त हुआ था, और दूसरा अब कोरोना काल में शराब की चाहत में प्राप्त हुआ है। भारत के मदिरा प्रेमियों को सरकारों का शुक्रगुजार होना चाहिए। कि, सरकार उनका कितना ख्याल रख रही है। 45 दिन से शराब की जुदाई में तड़प रहे मदिराप्रेमियों की ख्वाहिश जो पूरी हो गई। भले ही कोरोना वायरस के विरुद्ध हमारी लड़ाई कमजोर क्यों न हो जाए। भले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो,या न हो। भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाए, पर सरकार को क्या लेना देना। जब शराब पिएंगे गरीब, तो मरेंगे भी गरीब।

..और दुर्भाग्‍य देखिये कि ना तो पूरा सूखा पड़ा और ना ही बाढ़ आई!

बीते साल सूखा नहीं पड़ा था, और दुर्भाग्‍य से बाढ़ भी नहीं आई थी. यह बहुत ही विषम परिस्थिति थी. बड़े हाकिम लोग, जिन्‍हें आजादी के बाद आईएएस कहा जाने लगा था, तकलीफ में थे. इस साल उन्‍हें जनता की सेवा करने का मौका नहीं मिल पाया था, और जनता की सेवा किये बगैर कोई आईएएस रह जाये, यह वैसा ही पाप था जैसा सतयुग में रावण ने लघुशंका के चक्‍कर में शिवलिंग को चरवाहे को थमा देने का किया था. एक हाकिम ने अपने बच्‍चे को वादा किया था कि इस बरसात तुम्‍हें स्‍पोर्टस कार दिलायेंगे, और दुर्भाग्‍य देखिये कि ना तो पूरा सूखा पड़ा और ना ही बाढ़ आई. उनका पूरा ऑफिस अचानक आई इस आपदा से दुखी था. कई सपने गर्भ में ही कालकवलित हो गये थे. ये महाविनाशकारी साल था.

लड़कियों सावधान! जाब के चक्कर में कहीं प्रॉस्टीट्यूट न बन जाएं...




लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन जिस्मफ़रोशी के धंधे ने ज़बरदस्त तेज़ी पकड़ी है। नई-नई ID's के ज़रिए यह काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसी ही एक ID हमको मिली है। जिसमें जिस्मफ़रोशी को "नौकरी" बताया गया है। ID में अन्य कोई जानकारी नहीं डाली गई है। लेकिन पोस्ट में दो फ़ोन नंबर दिए गये हैं। जिसकी ट्रू कॉलर में जानकारी "बॉय जॉब और इंडियन जॉब" शो कर रहा है। ज़ाहिर है यह नंबर भी फ़ेक ID के ज़रिए निकलवाए गए होंगे। यानी इनको ट्रैस करना मुश्किल होगा। ख़ैर इन नंबर पर बक़ायदा whatsapp एकाउंट भी मैनेज हो रहा है। ताकि डील की जा सके।

कुपोषण व भूख से जंग लड़ेगा सुपर हीरो - कैप्टन डोराडो !!

अलीगढ़। हैरी एस्टॉनोमिकल एंड रिसर्च सोसायटी (हार्स) गत 12 वर्षों से निरंतर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े कार्यों को जनसामान्य के प्रति सरलतम एवं रुचि पूर्ण माध्यमों की सहायता से प्रचारित व प्रसारित कर रही है जिसमें क्रिकेट के खेल "हैरी प्रीमियर लीग" तथा स्टार पार्टी, विभिन्न प्रतियोगिताएं आदि महत्वपूर्ण क्रियाकलाप शामिल हैं।

प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं चिन्तक कामरेड चितरंजन सिंह को दी गयी भाव भीनी श्रद्धांजलि


वाराणसी | 27 जून 2020, प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं चिन्तक कामरेड चितरंजन सिंह की कल शाम को देहावसान हो गया जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे | उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मानवाधिकार जननिगरानी समिति ने एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दिया व 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया | आगे डा0 लेनिन रघुवंशी ने बताया कि कामरेड चितरंजन सिंह शुरू से ही मानवधिकारो के संरक्षण के लिए संघर्षरत रहे है और छात्र जीवन की राजनीति में भी नैतिकता व मूल्यों की परवाह रखते हुए छात्र राजनीती में एक अलग ही स्तम्भ के रूप में खड़े रहे|

25.6.20

नए धारावाहिकों की शूटिंग का रास्ता हुआ साफ


एफडब्ल्यूआईसीई आईएफटीपीसी और सिंटा और  की  बैठक में फिल्म और टीवी शूटिंग जल्द शुरू करने पर सहमति बनी

कर्मचारियों के लिए बीमा ,भुगतान अवधि में कटौती और कोविड 19 को लेकर दिशा निर्देश पालन करने पर आईएफटीपीसी सहमत


मुंबई ,एफडब्ल्यूआईसीई,आईएफटीपीसी और सिंटा  की एक बैठक आयोजित कर फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग से संबंधित समस्याओं पर विचार किया गया और जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करने पर सहमति हुई। इन तीनों संस्थाओं की बुधवार को वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई थी। इस बैठक में आईएफटीपीसी ने फिल्म और टीवी निर्माण से जुड़े कर्मचारियों के लिए दो तरह की बीमा मुहैया करवाने पर सहमति व्यक्त की।

22.6.20

जेल में ऐसे बीता मेरा योग दिवस



रूपेश कुमार सिंह
स्वतंत्र पत्रकार


आज योग दिवस के मौके पर सोशल साइट्स पर योग क्रियाओं में लिप्त तस्वीरों को देखकर व जेल में योग दिवस मनाए जानेवाली खबरें अखबारों में पढ़कर मुझे बरबस जेल का योग दिवस याद आ गया।

पिछले साल 2019 में आज के दिन मैं बिहार के शेरघाटी उपकारा में बतौर विचाराधीन कैदी बंद था। एक दिन पहले ही जेल में साफ-सफाई अभियान शुरु हो चुका था, जिसे देखकर मुझे अंदाजा हो गया था कि यह सब योग दिवस की ही तैयारी है। साथी बंदियों से इस साफ-सफाई के बारे में पूछने पर बोला कि हो सकता है कल कोई बड़ा जेल अधिकारी आये, क्योंकि वहाँ बंदी जानते थे कि किसी बड़े जेल अधिकारी के आने के कारण ही जेल में साफ-सफाई होती है। खैर, मुझे जेल गये अभी 13 दिन ही हुए थे, इसलिए मैं चुप ही रहा। वैसे मुझे पक्का विश्वास हो गया था कि कल योग दिवस पर कोई कार्यक्रम होगा और हो सकता है उसमें जेल का कोई बड़ा अधिकारी भी शिरकत करे।

जन्मदिवस (21 जून) विशेष : विष्णु प्रभाकर - कालजयी 'आवारा मसीहा' के मसीहा लेखक

अमरीक

भारतीय और हिंदी साहित्य में 'आवारा मसीहा' को विलक्षण एवं ऐतिहासिक मुकाम हासिल है। यह सर्वप्रिय महान उपन्यासकार शरतचन्द्र चटर्जी की संपूर्ण प्रामाणिक जीवनी है और इसे महान हिंदी लेखक विष्णु प्रभाकर ने गहन जमीनी शोध के बाद लिखा था। विष्णु जी का 1931 से सन 2009 तक फैला साहित्य संसार बेहद विपुल है। इस सशक्त कलम ने कहानी, उपन्यास, नाटक, जीवनी, निबंध, एकांकी, यात्रा-वृतांत की 100 से ज्यादा पुस्तकें दी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने की सीबीआई जांच की मांग


कहा  - हम महाराष्‍ट्र सरकार से करेंगे सीबीआई की अनुशंसा
पटना, 22 जून 2020 : भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने आज पटना में बिहारी बॉय सुशांत सिंह राजपूत के आवास पर गए और उनकी तस्‍वीर पर पुष्‍पांजलि दी। इस दौरान उन्‍होंने सुशांत के पिता जी को सांत्‍वना भी और उनसे सुशांत के बारे में लंबी बातचीत की। इसके बाद उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत में सुशांत के मामले में उच्‍च स्‍तरीय जांच की मांग कर दी। उन्‍होंने कहा कि सुशांत के इस तरह जाने से वर्ल्‍ड सिनेमा स्‍तब्‍ध है। कई सवाल उठ रहे हैं। हम भी इन सवालों में सत्‍यता पा रहे हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई से हो और हम इसके लिए महाराष्‍ट्र सरकार से अनुशंसा करेंगे।  

लखनऊ पीजीआई ‘लोकल के लिए वोकल’

 
अजय कुमार, लखनऊ
 
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान(एसजीपीजीआई),लखनऊ ने चीन से तानातनी के बीच चिकित्सीय उपकरणों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल के लिए वोकल’ के आहवान को आगे बढ़ाते हुए एसजीपीजीआई अब चीन पर अपनी निर्भरता को कम करेगा और स्वयं ही स्टार्टअप के जरिए मेडिकल इक्यूपमेंट को तैयार करके अपनी जरूरतों को पूरा करेगा। 
 
इसी क्रम में संस्थान ने वेंटिलेटर और मॉनिटर चीन की जगह अपने यहां तैयार कराने के लिए  मेडी-इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड हेल्थ अप इंफर्मेटिक्स सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना है। इसके तहत यहां ऐसे स्टार्टअप शुरू किए जाएंगे, जिससे चीन या दूसरे देशों से मंगवाए जाने वाले उपकरण यहां ही तैयार किए जा सकें। इससे एक तरफ चीन को सबक मिलेगा तो दूसरी तरफ उपकरणों की लागत भी कम आएगी। इससे भी खास बात यह होगी कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 
 
इस सेंटर के लिए भारत सरकार के सॉफ्टवेयर टेक्नॉलजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई)और यूपी के डिपार्टमेंट ऑफ आईटी ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच लिखित एग्रीमेंट किया गया है। इसके तहत कमिटी का गठन कर पीजीआई सेंटर के लिए एसटीपीआई को जगह भी उपलब्ध कराएगा। वर्तमान में मॉनिटर, ऑक्सिमीटर, वेंटिलेटर समेत कई उपकरण चीन समेत दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं,जो अक्सर तय मानकों से काफी भी पाए जाते हैं। एसजीपीजीआई का यह बिल्कुल नया प्रयोग होगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य पीजीआई और मेडिकल कालेज भी इसी राह पर चल सकते हैं। 
 
   गौरतलब हो अभी तक एसजीपीजीआई को विदेश से  इस लिए उपकरण खरीदने पड़ते हैं क्योंकि  इनमें से कई उपकरणों का भारत में निर्माण ही नहीं होता है। कुछ बनते भी हैं तो कंपनियां सीमित संसाधनों  के कारण अस्पतालों की मांग  पूरी नहीं कर पातीं हैं। हाल में भारत सरकार ने चीन से पीपीई किट और एंटीबॉडी किट मंगवाई थी, जो जांच में फेल हो गई,जिसको बाद में चीन वापस कर दिए गए थे। ऐसे में एसजीपीजीआई का अपने यहां सेंटर बनाने का प्रयोग पूरे देश की उम्मीद बढ़ा सकता है। बतातें चलें एसजीपीजीआई की उक्त कोशिशों को लॉकडाउन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। एसजीपीजीआई के निदेशक  आर के धीमन कहते हैं हमारा उद्देश्य है कि हम दूसरे देश पर किसी भी चीज के लिए निर्भर न रहे और देश में ही हर उपकरण तैयार हो। 

     खैर, एसजीपीजीआई, लखनऊ लोकल के लिए वोकल हो रहा है तो इसमें लाॅकडाउन के दौरान कुछ उद्यमियों द्वारा किए गए नये-नये प्रयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे ही एक उद्यमी चंदौली के ओमप्रकाश जायसवाल नजीर बन गए हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पाइल स्लॉटर मशीन के निर्माण किया। लॉकडाउन के दौरान ओमप्रकाश ने अपनी फैक्ट्री के कर्मचारियों की ना तो छटनी की और ना ही किसी को घर भेजा। खाने-पीने के साथ कोरोना से बचने के सरकार के बताए उपाय का पालन करते हुए काम जारी रखा। मजदूरों को सुरक्षा के उपायों के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाया गया।

  ओम प्रकाश जायसवाल की काबलियत का विदेश तक में डंका बज रहा है। ओम प्रकाश द्वारा तैयार कि गई पाइल स्लॉटर मशीन साउथ अफ्रीका के लिए निर्यात हो रही है। सबसे बड़ी बात है जिस मशीन को निर्यात के लिए रवाना किया गया, उसका निर्माण लॉकडाउन पीरियड में ही हुआ है। उन्हाअभी तक इस फैक्ट्री में बनी 18 मशीनें यूरोपीय देशों के साथ यूएसए भेजी जा चुकी हैं। 
 
भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ओमप्रकाश का प्रयास पिछले कुछ दिनों से नहीं बल्कि दो दशक से चल रहा है। दरअसल, मेडिकल उपकरण प्रयोग तो डॉक्टर करते हैं, लेकिन उन्हें बनाते हैं इंजिनियर है। ऐसे में कई बार डॉक्टर की जरूरत उपकरण पूरा नहीं कर पाते। इस समस्या को दूर करने के लिए यह सेंटर इस क्षेत्र में शोध भी करेगा और चिकित्सा और प्रौद्योगिकी को एक प्लैटफॉर्म देगा, ताकि चिकित्सा क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक उपकरण तैयार किए जा सकें। स्टार्टअप को बढ़ावा देने से लेकर उनकी फंडिंग और मार्केटिंग तक का काम यह सेंटर करेगा। इसमें कोई भी आकर अपने आइडिया का प्रोटोटाइप मॉडल जमा कर सकेगा। योजना के तहत निर्माण में उसकी सहायता की जाएगी।

21.6.20

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस...


"योगः कर्मसु कौशलम"

योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने एवं उनमें बेहतर तालमेल बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

आइए हम सब मिलकर योग से होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करें ।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं..

#योग_दिवस 











19.6.20

भाग्य, अवसर और सफलता

पी. के. खुराना

''सफलता तो किस्मत की बात है’‘, ''हमारी किस्मत साथ देती तो आज हम भी सफल होते’‘ जैसी सब बातें पूर्णत: सच हैं, विश्वास न हो तो किसी भी असफल व्यक्ति से पूछ कर देख लीजिए।

18.6.20

प्रायोजित राष्ट्रवाद का अनर्थ



विश्व बाजार की निगाह में दुनियां का सबसे बड़ा चारागाह बने भारत में राष्ट्रवाद के चरम पर दिख रहे उन्माद की तासीर को समझने की जरूरत है। प्रायोजित राष्ट्रवाद अर्थ का अनर्थ करने वाला है। यह अपनी प्रकृति और परिणाम में राष्ट्रवाद की मूल परिभाषा से अलग है।

17.6.20

लोकतंत्र के प्रहरी हैं पत्रकार, निर्भीक होकर करें पत्रकारिता: डीजीपी


17 जून 2020: बुधवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, प्रदेश महिला कमिटी महासचिव स्मिता चौधरी एवं ललन पांडे ने झारखंड डीजीपी एम वी राव से मुलाकात कर पत्रकारों के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और एक मांगपत्र भी उन्हें सौंपा। मांगपत्र पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखण्ड के पीड़ित पत्रकार संजय कुमार भगत को लेकर था। जिसमें जिक्र किया गया है कि किस तरह पत्रकार संजय भगत के विरुद्ध एक झूठा मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। इस मामले में संजय कुमार भगत न्यायालय से ज़मानत पर रिहा हो चुके हैं।

Fake news दैनिक जागरण






दैनिक जागरण अपने उन्नाव संस्करण में गोरखपुर से कम नही निकला उसने भी जिले के आलाधिकारियों डीएम व एसपी की एक ही फोटो दो दिन क्राप करके दिनांक 21 व 22 अप्रैल 2020 को प्रकाशित किया।

उल्लू बनाती पत्रकारिता!


कोरोना काल में लॉकडाउन में दैनिक भास्कर इंदौर ने पेज एक पर जो तस्वीर प्रकाशित की, वो ये साबित करती है कि नया करने के चक्कर में पत्रकारिता ने दिमाग घर रखकर उल्लू प्रवेश कर लिया

15.6.20

ऐसे भी कोई जाता है भला …!!

ऐसे भी कोई जाता है भला …!!: उस रात शहर में अच्छी बारिश हुई थी . इसलिए सुबह हर तरफ इसका असर नजर आ रहा था . गोलबाजार ओवर ब्रिज से बंगला साइड की तरफ बढ़ते ही डी आर एम आफिस के बगल वाले मैदान में भारी भीड़ जमा थी . बारिश के पानी से मैदान का …

फोरम4 के संपादक प्रभात से आरएमएल हॉस्पिटल के अंदर मारपीट

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में 7 जून को बेड संबंधी पूछताछ के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर फोरम4 के संपादक प्रभात से आरएमएल हॉस्पिटल के अंदर मारपीट की गई है। घटना रात करीब 1.45 की है। इस संबंध में नॉर्थ एवन्यू थाने में प्रभात ने शिकायत कर दी है। पत्रकार से इस तरह मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी निंदा हो रही है।

अर्थ और अनर्थ

पी. के. खुराना

आज हमारा समाज तीन प्रमुख वर्गों में बंट गया है। पहला वर्ग उन अमीरों का है जिनके पास बेतहाशा पैसा है और जो बेतहाशा खर्च कर सकते हैं, दूसरा वर्ग गरीबों और मध्य वर्ग के उन लोगों का है, जो अमीर नहीं हैं, पर अमीर “दिखना” चाहते हैं, और तीसरा वर्ग गरीबों और मध्य वर्ग के उन लोगों का है, जो यह जानते हैं कि वे अमीर नहीं हैं और वे उस स्थिति को स्वीकार कर चुके हैं।

स्त्री मुद्दों को जनांदोलन बनाये मीडिया

भोपाल । माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘कुलपति संवाद’ ऑनलाइन व्याख्यानमाला में प्रो. आशा शुक्ला ने कहा कि निर्भया प्रकरण में मीडिया ने आंदोलनकर्ता की भूमिका निभाई, जिसके कारण उस मुद्दे पर सबका ध्यान गया। निर्भया को न्याय मिला या नहीं, यह बहस का विषय हो सकता है लेकिन मीडिया के कारण उसके अपराधियों को सजा अवश्य मिली है। यदि आज स्त्री मुद्दों के साथ मीडिया के संपादकीय और उनके स्लोगन जन आंदोलन बनकर प्रस्तुत होंगे, तो समाज में बहुत परिवर्तन आ सकता है। मीडिया की यह शक्ति है कि वह स्त्री मुद्दों पर देश-समाज में जनांदोलन खड़ा कर सकती है।

प्राकृतिक सम्पदा की लूट और आदिवासियों बना सोनभद्रकी कत्लगाह


सोनभद्र : आरएसएस-भाजपा राज में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुए आदिवासियों के उभ्भा
नरसंहार के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के संरक्षण में अवैध बालू
खननकर्ताओं द्वारा आदिवासियों की एक के बाद एक हो रही हत्याएं यह दिखाती
हैं कि सोनभद्र प्राकृतिक सम्पदा की लूट का चारागाह और आदिवासियों की
कत्लगाह में तब्दील हो गया है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने,
हत्यारों की गिरफ्तारी करने, एफआईआर तक दर्ज न करने वाले पुलिस
अधिकारियों को दण्ड़ित करने, हर स्तर पर संदिग्ध भूमिका निभाने वाले सीओ
दुद्धी को हटाने, एसओ विढ़मगंज को निलम्बित करने, एफआईआरों में एससी-एसटी
एक्ट की धाराएं जोड़ने और पूरी घटना में खननकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन
गठजोड़ की भूमिका की जांच कराने की न्यूनतम मांग भी यदि सरकार व जिला
प्रशासन ने नहीं मानी तो जनपद के विपक्षी दल लोकतंत्र की रक्षा व
आदिवासियों की सुरक्षा के लिए अभियान चलायेंगे।

कोरोना के बाद बदला जा सकता है भारत के ‘ब्रेन ड्रेन’ को ‘ब्रेन रेन’ में

भोपाल । कोरोना महामारी के चलते भारत में कई अवसर पैदा हुए हैं। इस देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाया जा सकता है। इसे हम सिलिकॉन वैली बना सकते हैं। भारत की जो प्रतिभाएं बाहर चली गयीं, उन्हें हम वापस यहां अवसर प्रदान कर ‘ब्रेन ड्रेन’ को ‘ब्रेन रेन’ के रूप में बदल सकते हैं। यह बात विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल के कुलपति प्रो. राज नेहरू ने ‘सूचना प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘कुलपति संवाद’ व्याख्यानमाला में कही।

‘मेड इन इंडिया’ के भ्रम में न पड़ें, ‘मेड बाइ भारत’ उत्पाद खरीदें


भोपाल । माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘कुलपति संवाद’ ऑनलाइन व्याख्यानमाला में आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर होना आज के समय की आवश्यकता है। भारत को आत्मनिर्भर होने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ानी होगी और आयात की तुलना में निर्यात बढ़ाना होगा। इसके लिए देश के नागरिकों को आर्थिक राष्ट्रभक्त होना होगा। हमारी खरीदारी में स्वदेशी उत्पाद प्राथमिक होने चाहिए। हमें ‘मेड इन इंडिया’ के भ्रम में पडऩे से बचना होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मेड बाइ भारत’ प्रोडक्ट ही खरीदने चाहिए।

14.6.20

शादी के रंग में भंग डाल दिया इस कोरोना ने!



अगर ज़िंदगी है तो ख्वाब हर कोई देखता है, हर धड़कते जवां दिलों का भी एक ख्वाब होता है कि उसकी शादी बड़े ही धूमधाम से हो।  वैदिक संस्कृति में सोलह संस्कारों का बहुत महत्व होता है और उन्हीं संस्कारों में से एक संस्कार विवाह का है।  यह बहुत ही अनमोल मौका होता है, जिसका इंतजार लड़का एवं लड़की पक्ष दोनों को होता है।  इस दिन दोनों ही पक्षों में खुशियां ही खुशियां होती हैं। दुल्हा-दुल्हन के साथ ही घरों की साज-सज्जा हो या फिर मंडप में हो रहा फेरा हो, बारात के आगमन से लेकर जयमाल और फिर विदाई तक की हर रस्म खासमखास होती हैं। शादी में बने हुए पकवानों का भी अलग ही महत्व होता है।  हमारे भारत में शादी एक बहुत ही बड़े आयोजनों में से एक है। जिसकी तैयारी महीनों पहले ही शुरू हो जाती है और हफ्ते भर पहले से ही रस्मों का सिलसिला भी शुरु हो जाता है।

मुनाफाखोरी के बाजार में घटिया मास्क-सैनिटाइजर, पीपीई किट सब मौजूद,सरकारी तंत्र की आंखें बंद


अजय कुमार, लखनऊ
लखनऊ। देशवासियों को  कोरोना संक्रमण से कम से कम नुकसान हो, लोगों की सेहत और जान कैसे बचाई जाए, इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार सक्रिय हैं,तो राज्य सरकारें भी अपने-अपने हिसाब से कोरोना महामारी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कोरोना के कारण देश के आर्थिक हालात काफी खराब हो गए हैं,लेकिन केन्द्र और तमाम राज्यों की सरकारें इसी कोशिश में लगी हैं कि कैसे कोरोना की जंग जीती जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो दो टूक कह भी दिया था, ‘जान है तो जहान है।’ कुछ मौकापरस्त और अवसरवादी नेताओं की बात छोड़ दी जाए तो कोरोना काल में पहली बार ऐसा देश देखने को मिल रहा है कि पूरा देश एक साथ खड़ा है, लेकिन कोरोना के खिलाफ देशवासियों की जारी जंग में चंद नेताओं के साथ-साथ कुछ  व्यक्ति और संस्थाएं बड़ी बाधा बनती नजर आ रही है। जिसके चलते कोरोना से जिंदगी बचाने की जंग कमजोर पड़ सकती है। एक तरफ कुछ व्यापारी कोरोना काल में मोटी कमाई करने के चक्कर में खाद्य पदार्थो-दवाओं और अन्य जरूरी सामानों की  कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर उतर आए हैं तो दूसरी तरफ कोरोना से बचाव के लिए अचूक हथियार माने जाने वाले मास्क और सैनिटाइजर के नाम पर कुछ लोगों ने बाजार को घटिया मास्क और सैनिटाइजर से पाट दिया है। मुनाफाखोरी के चक्कर में इन लोगों और संस्थाओं ने बाजार में बड़ी तादात में ऐसे मास्क और सैनिटाइजर पहुंचा दिए जिसके प्रयोग से सुरक्षा तो दूर कोरोना की जद में आ जाने की संभवनाएं अधिक बढ़़ जाती है। क्योंकि ऐसे मास्क पहनकर और सैनिटाइजर का प्रयोग करके आदमी अपने आप को सुरक्षित समझने की भूल कर बैठता है जो उसके लिए घातक साबित होता है। घटिया मास्क बनाने वालों ने उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपना जाल फैला लिया है।  

सच के शीर्षासन पर झूँठ का झंडा


-जयराम शुक्ल

हमारे शहर में पुराने जमाने के खाँटी समाजवादी नेता हैं- दादा कौशल सिंह। खरी-खरी कहने में उनका कोई शानी नहीं। बात-बात में वे एक डायलॉग अक्सर दोहराते हैं - बड़ी अमसा-खमसी मची है, पतै नहीं चलि पावै कि का झूँठि आय, का फुरि। यानी कि सच और झूठ में ऐसा मिश्रण हो गया है कि समझना मुश्किल।

केवल बांधे रखने के लिए ही बच्चों को होमवर्क दे रहे हैं क्या?


राजकुमार सिंह, बागेश्वर


बच्चों के बालमन को, परम्परागत लोक ज्ञान-विज्ञान की अथाह थाती को समझने-बूझने का अवसर आखिर कौन देगा ? होमवर्क के बोझ तले गुम होती बच्चों की रचनात्मकता की जिम्मेदारी आख़िर किसकी?

दोस्तों बहुत दिनों से एक बात कहने का मन है, लेकिन छोटा मुंह बड़ी बात जैसा अहसास होता है तो मैं ठिठक जाता हूँ। पर इस दुष्कर कोरोना काल में किसी हिचक का कोई मतलब नहीं है। रोज़ नये-नये अनुभव हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि हज़ार किताबों से जो न सीखा, वह इन कुछ महीनों ने सिखा दिया। एक वायरस ने जैसे सरे बाज़ार नंगा कर दिया है। नहीं, शरम-वरम की बात नहीं है, बात एक हक़ीक़त को पहचानने की है।

अलीगढ में सपा नेताओं की शर्मनाक करतूत, AMU के मेडिकल में 100 PPE किट दानकर बताईं 500, हो रही थू-थू




अलीगढ | कोरोना लॉकडाउन में एक और जहाँ पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीँ कुछ सपाई अखबारबाजी के लिए झूठ बोल रहे हैं और दान देने में भी घपलेबाजी कर रहे हैं | ऐसा ही एक मामला अलीगढ से प्रकाश में आया है | सपा के नेताओं ने मेडिकल को पीपीई किट दान तो दिए लेकिन इस दान में भी खेल कर दिया | सपा के नेताओं ने अमुवि के जेएन मेडिकल कालेज को 100 पीपीई किट दान देकर सोशल मीडिया और अखबारों में 500 किट का दान बता दिया | मेडिकल कालेज के जिम्मेदार सपाइयों के इस झूठ से हैरान हैं |

12.6.20

Exploitation of Employees in News1India Sec 63 Noida


माननीय प्रधानमंत्री जी

आपके मार्गदर्शन में समस्त भारतवासी कर्मठता से नियमों का पालन कर रहे हैं, और अपना काम भी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। मीडिया चैनल लोगों को घर पर रहने के लिए बोल रहे हैं और सभी कंपनी से बोल रहे हैं कि किसी कर्मचारी की सैलरी नहीं कटो, और ना ही नौकरी से निकाले। वही मीडिया चैनल अपने ऑफिस में कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं दे रहे हैं.

मुझे वर्क फ्राम होम का कानसेप्ट ब्रजेश मिश्रा सर ने अनजाने में ही सिखा दिया था!

Husain Akhtar Naqvi : क्या कुछ बदल जायेगा इस लाकडाउन के बाद.... बात तब की है जब मैं ईटीवी में प्रयागराज (तब इलाहाबाद) ब्यूरो का इंचार्ज था।उस वक़्त हम लोगों के स्टेट हेड श्री ब्रजेश मिश्रा हुआ करते थे।ब्यूरो में मेरे साथी रिपोर्टेर ने अपना नंबर बढ़ाने के लिए मेरी शिकायत कर दी थी।उसने कहा था कि यह तो हफ्ते में दो दिन अपने गृह जनपद में रहते हैं।मुझे अपनी शिकायत किये जाने की भनक लगी तो मैं सफाई देने लखनऊ पहुंच गया।

बड़े स्कूलों में यदि 25 प्रतिशत स्थान गरीब बच्चों के लिए है तो ये वास्तविकता में नज़र क्यों नहीं आता?


दाखिले से बेदखल :  अभी कुछ ही दिनों पहले की बात है | एक महिला रोते हुए हमारे कार्यालय पर आई | वो लगातार रोए जा रही थी | हमने समझा-बुझाकर उसे शांत कराया | तब जाकर महिला ने अपना दुखड़ा हमें सुनाया | महिला बताए जा रही थी और रोए जा रही थी |

11.6.20

पत्रकारिता और साहित्य में आवश्यक है लोकमंगल

‘कुलपति संवाद’ व्याख्यानमाला में ‘साहित्य और पत्रकारिता’ विषय पर प्रो. सुरेन्द्र दुबे ने रखे विचार

भोपाल, 11 जून 2020। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘कुलपति संवाद’ ऑनलाइन व्याख्यानमाला में प्रो. सुरेन्द्र दुबे ने कहा कि साहित्य के बिना पत्रकारिता की बात और पत्रकारिता के बिना साहित्य का जिक्र करना बेमानी सा लगता है। पत्रकारिता अपने उद्भव से ही लोकमंगल का भाव लेकर चली है। साहित्य का भी यही भाव हमेशा रहा है। इसीलिए यह दोनों हमेशा साथ-साथ चले हैं।

9.6.20

पत्रकारिता की आत्मा है मूल्यबोध



कुलपति संवाद व्याख्यानमाला में ‘मीडिया और मूल्यबोध’ विषय पर प्रो. बल्देवभाई शर्मा ने रखे विचार

भोपाल, 9 जून, 2020। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘कुलपति संवाद’ ऑनलाइन व्याख्यानमाला में प्रो. बल्देवभाई शर्मा ने कहा कि मूल्यबोध तो भारत की पत्रकारिता की आत्मा है। इसके बिना तो भारत की पत्रकारिता का विचार ही नहीं किया जा सकता। मूल्यबोध भारतीय पत्रकारिता का अंतनिर्हित तत्व है। हालाँकि, व्यावसायिक हितों की होड़ ने मीडिया के मूल्यबोध को क्षति पहुँचाई है। पत्रकारिता भारतीय जन के विश्वास का बड़ा आधार है। भारत की पत्रकारिता पर जन का विश्वास है। इस विश्वास को बचाकर रखना है तो हमें मूल्यबोध को जीना होगा।           

ट्रंप की कोशिश है रंगभेद मुद्दे पर बहुसंख्यक गोरों के वोट वे अपने पक्ष में पटा लें!

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

अश्वेत की हत्या पर भारत की चुप्पी : अमेरिका के एक अश्वेत नागरिक जार्ज फ्लाएड की हत्या के विरोध में कितने जबर्दस्त प्रदर्शन हो रहे हैं। अमेरिका में ऐसी उथल-पुथल तो उसके गृह-युद्ध के समय ही मची थी लेकिन इस बार तो कनाडा से लेकर जापान के दर्जनों देशों में रंगभेद के खिलाफ आवाज़ें गूंज रही हैं।

10 जून पुण्यतिथि पर विशेष : कुछ पल गिरीश कर्नाड के साथ

बात 1990 के दशक की है जब मैं प्रो.इरफान हबीब के एक आमंत्रण पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास,उच्च अध्धयन केंद्र में एक माह की विज़िटर्शिप के लिए गया हुआ था.इत्तफाक से उन्ही दिनों गिरीश जी भी अपने एक नाटक को जीवंत और तथ्यपरक बनाने के लिए प्रो हबीब के पास आये हुए थे. इरफान साहब ने  मेरा परिचय बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के नौजवान इतिहासविद और कम्युनिज्म तथा कांग्रेसियत के अद्भुत समावेशी व्यक्तित्व के रूप में कराया तो कारनाड ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये diversity /विविधता पर तो कब की जंग लगनी शुरू हो चुकी है तुम किस दुनिया से आये हो भाई।और फिर एक लंबी सांस खींचते हुए कहा कि हां समझ में आ गया ग़ालिब भी तो आपके शहर में जाकर गंगा स्नान करके इसी समावेशी तहजीब/ diversity का शिकार हो चला था और दारा शिकोह वली अहद से इंसान बन बैठा था.

कहीं बेबस मजदूर न बन जाएं दलीय राजनीति के शिकार

कृष्णमोहन झा

देश में लगभग सवा दो माह के लाक डाउन के बाद अब 30 दिवसीय अन लाक -1 की शुरुआत हो चुकी है और बहुत सी बंदिशों के साथ धर्म स्थल, माल और रेस्ट्रांरेन्ट भी खोलने की अनुमति दे दी गई है | उद्योग धंधे भी प्रारंभ हो चुके हैं यह बात अलग है कि इन उद्योग धंधों में काम करने वाले जो प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्यों को वापस लौट चुके हैं उनकी अनुपस्थिति उद्योग मालिकों की चिंता का विषय बनी हुई है और वे अपने कुशल मजदूरों को वापस लौट आने के लिए कई तरह के प्रलोभन दे रहे हैं |

ऑनलाइन शिक्षा कहीं किसी के पढ़ने के सपने को तो नहीं तोड़ रही!


राजू परिहार, बागेश्वर

सही है कि आनलाइन शिक्षा पद्धति को एक विकल्प के रूप में आजमाया जा सकता है। लेकिन क्या इसके पहले यह सुनिश्चित कर लिए जाने की जरूरत नहीं है कि नियमित स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की पहुंच तकनीकी आधुनिक संसाधनों तक है या नहीं? इंटरनेट की उपलब्धता और गति, घर का माहौल और बहुत सारे बच्चों और उनके परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति आज भी ऐसी है कि इसे एकमात्र विकल्प बनाया जाना बड़ी तादाद में गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों, खासतौर पर लड़कियों को समूची शिक्षा व्यवस्था से बाहर कर देगा।

7.6.20

सही पत्रकारों की संख्या अंगुली पर गिनने लायक ही रह गई है


पत्रकारिता दिवस हाल में ही बीता है। ये दिवस दरअसल पत्रकारों के आत्ममंथन का भी दिन होता है। हमें यह  समझना होगा कि जिस तरह से अंग्रेजी शासनकाल में हमें आजादी को अविसंभावी बनाने के लिए कलम को तलवार की मानिन्द धार देनी पड़ी थी आज उससे भी दो कदम आगे बढकर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। रिस्क भी तब के सापेक्ष अब चार गुणा ज्यादा है।

korona mahamari me sahara samay ki berahmi

कोरोना महामारी के इस दौर में सभी पत्रकार बंधु विषम परिस्थितियों में भी काम कर रहे हैं। इस बीच सहारा समय में पात्रकारों को अप्रैल महीने की सैलरी भी अभी तक नही दी गयी है।

दूसरों का दर्द दिखाने वाले मीडिया मालिक अपने मीडियाकर्मियों की सुध क्यों नहीं लेते?

Save journalism...save journalists..आज सभी मीडिया संस्थानों पर आर्थिक संकट छाया हुआ है। कई मीडिया संस्थान इस कोरोना काल में न जाने कहां कहाँ से स्टोरी और दूसरों का दर्द कैमरे में कैद कर के ला रहे हैं। लेकिन ये सभी मीडिया संस्थान अपने इन्ही कैमरा मैन और अपने कर्मचारियों की सुध क्यों नहीं ले रहे हैं। स्टूडियो में बैठ कर नेताओं और मंत्रियों से सवाल किए जा रहे हैं कि सरकार की तरफ से आया पैसा कहां कहाँ खर्च हुआ..! कितना बचा है..! कितना लगा है.?

लाख करो पूजा चाहे तीर्थ करो हजार, जीवों पर दया नहीं तो सब कुछ है बेकार



संजय सक्सेना, लखनऊ

केरल में अनानास (फल) के भीतर विस्फोट रखकर एक गर्भवती हथिनी को मौत के घाट उतार दिए जाने की खबर से पूरा देश सन्न है। इस घटना से पशु प्रेमी ही नहीं आम आदमी भी हतप्रभ है। वैसे तो केरल में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार का कृत्य इस लिए चर्चा ज्यादा बटोर रहा है क्योंकि मीडिया ने इसे पूरी तवज्जों दी। वर्ना तो केरल में प्रत्येक वर्ष 70-80 हाथी तस्करों आदि के चलते अपनी जान गंवा देते हैं और इसकी कहीं चर्चा भी नहीं होती है। केरल में सुअरों को भी इसी तरह से मौत के घाट उतार दिया जाना आम बात है। हाथी ही क्या, यहां तो गौ माता को भी नहीं छोड़ा जाता है। कभी शोध के नाम पर तो कभी जानवरों से खेत बचाने के लिए तो अक्सर जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करके मोटी कमाई करने वालों के चक्कर में बेजुबान जानवार अपनी जान गंवा देते हैं।

अधिमान्यता प्राप्त करने के पत्रकार के आवेदन पर छः माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं


बेतिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पटना (बिहार सरकार ) से अधिमान्यता प्राप्त करने के लिए हिंदी त्रैमासिक समाचार पत्र "चम्पारण नीति " के संपादक - आदित्य कुमार दुबे ने जिला सूचना एवं  जनसंपर्क कार्यालय, बेतिया को प्रक्रिया के अनुसार आवेदन दिए थे । लेकिन आवेदन पर  आगे की कार्यवाही का आलम यह है कि  छः माह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी कार्यवाही जस की तस बनी हुई है । तो सवाल उठना लाज़मी है

7 जून संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस : क्या करें ताकि फिर से कोरोना जैसी महामारी पैदा ना हो


● खाद्य सुरक्षा को कभी गम्भीरता से नही लिया गया है।

● दूषित खाने से प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जान जाती है।

● खाने की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

● उपभोक्ताओं का अधिकार है कि उन्हें सुरक्षित खाना प्राप्त हो ।

आज दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है जिसका विषय है 'खाद्य सुरक्षा हम सभी का कार्य है'।

प्रकृति के साथ खिलवाड़ बंद हो


 सोनम लववंशी
आज की परिस्थितियों को देख कर लग रहा है , मानो दुनिया में संकटों का दौर चल रहा है। कोरोना का कहर अभी थमा भी नही था कि भारत के पूर्वी तट पर अम्फान ने तो पश्चिमी तट पर निसर्ग तूफान ने अपना कहर बरपा दिया। कोविड-19 की लड़ाई के बीच अम्फान औऱ अब निसर्ग तूफान पर्यावरण के मायने में तो चिंताजनक है। साथ ही अब एक साथ कई मोर्चो पर जूझना आज के समय की वास्तविकता बन गयी है । यह भले ही विज्ञान की उपलब्धि का ही परिणाम है कि तूफान आने के पूर्व ही सूचना प्राप्त हो जाती है, जिससे संकट को कम करने में मदद मिल जाती है। लेकिन आज भी है, प्राकृतिक आपदाओं को रोकने की कोई तकनीक मानव के पास नही है। यह कठिन समय है जिसमें मानव के संयम औऱ ज्ञान की परीक्षा होती है। देखा जाए तो मानव ने अपनी भोग-विलासता के लिए प्रकृति के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है आज उसी का परिणाम है कि संकटों का दौर थमने का नाम नही ले रहा है । पहले बाढ़ और तूफान जैसी घटनाएं दशकों में देखने सुनने को मिलती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तो ऐसा लगता है मानो ये घटनाएं रोजाना की हो गई हो। ये सब प्रकृति के साथ किए गए दुर्व्यवहार का ही परिणाम है।

वर्ण व्यवस्था का पिरामिड उल्टा करने के बाद और कमजोर हो गया लोकतंत्र

वर्ण व्यवस्था के लिए लोकतंत्र स्वीकार्य नहीं है क्योंकि व्यवस्था में सभी को भागीदारी और हरेक के प्राकृतिक अधिकारों की गारंटी यह अवधारणाऐं औपनिवेशिक सिद्धांत पर आधारित इस व्यवस्था को सुहाती नहीें है। गरज यह है कि वर्ण व्यवस्था संपत्ति, शिक्षा और पदो ंके मामले में जन्म आधारित ईश्वरीय विधान पर विश्वास करती है जिसे इस नश्वर भूलोक के किसी शास्त्र द्वारा चुनौती दिया जाना उसे सहन नहीं है।

5.6.20

भारतीय कूटनीति और सैन्य रणनीति चीन पर भारी पड़ी

अजय कुमार, लखनऊ

जिस देश का नेतृत्व मजबूत होता है, उसको आंख दिखाने की हिम्मत बाहरी ताकतें नहीं जुटा पाती हैं। इस बात का अहसास उस चीन से बेहतर किसको हो सकता है, जिसके सैनिक बार-बार सीमा पार करके भारत में घुस आया करते थे। उसकी सारी हेकड़ी मोदी सरकार ने अपने सख्त रवैये से एक ही झटके में निकाल दी। चीन को मोदी सरकार के सख्त रवैये के चलते अपने सैनिकों को दो किलोमीटर पीछे ले जाने को मजबूर होना पड़ गया। हालांकि एक किलोमीटर भरतीय सेना भी पीछे आई,लेकिन यह महत्वपूर्ण नहीं था। उधर, सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के जमावड़े पर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन किस तरह इस क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में फौजियों को ले आया। इस विस्तृत रिपोर्ट में दौलत बेग ओल्डी और पैंगांग त्सो समेत पूर्वी लद्दाख के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर चीनी सेना के जमावड़े का विवरण दिया गया है।

ठेका खेती के खिलाफ किसान सभा करेगी 10 जून को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन



छत्तीसगढ़ किसान सभा (सीजीकेएस) ने कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के नाम पर कृषि क्षेत्र में मंडी कानून को खत्म करने, ठेका खेती को कानूनी दर्जा देने और खाद्यान्न को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे से बाहर करने के मोदी सरकार के फैसले को इस देश की खेती-किसानी और खाद्यान्न सुरक्षा और आत्म निर्भरता के खिलाफ बताया है और इसके खिलाफ 10 जून को राज्यव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Online Portal Launch for Bihari Migrate People.


Dear
Sir / Madam

Remain Asiazi Private Limited trademark name Asiazi has launched an online portal called Remain Trusts to assist bihari migrate People to get work in bihar.

कबिरा संगत साधु की....



डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय



संत कबीर दास जी एक ऐसे महान संत हुए हैं जिन्होंने साखी, सबद  और  रमैनी के माध्यम से सामाजिक चेतना का वास्तविक निरूपण किया है और उन्होंने बेलाग तथा बेखौफ होकर अपनी बात कही है वह किसी धर्म विशेष के पक्षपाती नहीं थे इसी ऐसे महापुरुष के नाम पर कबीर पंथ का निर्माण हुआ

सत्संगति कथय किं न करोति पुंसाम


सत्संगति क्या नहीं कर सकती यदि आपकी संगति अच्छे लोगों से है सद्विचार वालों से है तो आप नेक रास्ते पर चलेंगे यदि आप कुसंगत में पड़ गये और अधर्मी तथा कुविचारी लोगों के साथ हो गए तो आपका संस्कार विचार आहार सब कुछ सामाजिक मर्यादा के विपरीत ही होगा कबीरदास जी कहते हैं कि साधुओं अर्थात सज्जन पुरुषों की संगति ठीक उसी प्रकार होती है जैसे इत्र बेचने वाले व्यक्ति की संगत में इत्र अपनी सुगंध सदैव  बिखेरता रहता है यद्यपि वह भले किसी को निशुल्क ना प्रदान करें किंतु उसके संपर्क में आने पर उसकी सुगंध आपको मिलेगी ही.

लॉकडाउन ने पर्यावरण को नया जीवन दिया

अगर आप आँख के एक साइड से देखे तो आज एक तरफ  दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस बना रही है तो वही दूसरी आँख से देखिये तो कोरोना वायरस से कराह रही है प्रकति हमारे साथ ऐसा कैसा खेल खेल रही है  जिसका हमे तनिक भी इल्म नही था हमारे जीवन में कोई भी घटना होती है तो उसके फायदे और नुकसान दोनों होते है ।

अंधेरी खंदकों में सत्ताओं के खुले आकाश की तलाश !

-श्रवण गर्ग

अमेरिका में इस वक्त ख़ंदकों की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जा रही है।दुनिया भर की नज़रें भी अमेरिका पर ही टिकी हुईं हैं।कोरोना के कारण सबसे ज़्यादा मौतें अमेरिकी अस्पतालों में हुईं हैं पर देश के एक शहर में पुलिस के हाथों हुई एक अश्वेत नागरिक की मौत ने सभी पश्चिमी राष्ट्रों की सत्ताओं के होंश उड़ा रखे हैं।जिस गोरे पुलिस अफ़सर ने अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ़्लॉयड की गर्दन को उसका दम घुटने तक अपने घुटने के नीचे आठ मिनट से ज़्यादा समय तक दबाकर रखा होगा उसे तब अन्दाज़ नहीं रहा होगा कि वह पाँच दशकों के बाद अपने देश में किस नए इतिहास की नींव डाल रहा है।दुनिया की जो सर्वोच्च ताक़त मुँह पर मास्क पहनने को कमजोरी का प्रतीक मानती हो उसे अपना मुँह छुपाने के लिए घर के बंकर में कोई एक घंटे से ज़्यादा का समय बिताना पड़ा।

क्वारंटाइन सेंटर्स नहीं, यातना गृह




मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे क्वारंटाइन सेंटर्स को 'यातना गृह' करार देते हुए आरोप लगाया है कि बुनियादी मानवीय सुविधाओं से रहित इन केंद्रों में प्रवासी मजदूरों को कैदियों की तरह रखा जा रहा है, जहां उन्हें पोषक आहार तो दूर, भरपेट भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। नतीजन, क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के बाद फिर से उनके संक्रमित होने के प्रकरण सामने आ रहे हैं।

पर्यावरण दिवस पर : सभी तालाब पोखर 1951 की स्थिति में लाये जाने चाहिए

वर्षा जल के शत प्रतिशत संग्रह हेतु तालाबो का पुनर्जीवन आवश्यक है

व्यापक अर्थ में जब पर्यावरण पर बात हो तो भूगर्भ जल के गिरते स्तर की चिंता स्वाभाविक है. अनियमित जलवायु और जल के अंधाधुंध दोहन के चलते भूगर्भजल जल स्तर में वर्ष दर वर्ष कमी होती जा रही है. इसका एक बड़ा कारण तालाबो, पोखर और अन्य जलस्रोतो का धीरे धीरे समाप्त होना भी है. इन जल स्रोतों के मृतप्राय होने के कारण वर्षाजल का अवशोषण कम हो गया. प्रायः तालाबो और उसके आसपास की भूमि पर अवैध अतिक्रमण और निर्माण के चलते मानसून काल में भी अधिकाँश तालाब पूरा भर नही पाते.

प्रवासी मज़दूरों पर उद्योग जगत और सरकारें हुई बेनकाब



सौरभ सिंह सोमवंशी
somvansisaurabh@gmail.com


सरकारें भले ही हजार दावे करें परंतु चाहे वह केंद्र की हो अथवा राज्य सरकारें हों उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया था और बाद में काफी समय बीत जाने के बाद उनकी सुध ली गई प्रवासी मजदूर जहां पर रहते हैं वहां के मतदाता वह होते नहीं और जहां के होते हैं वहां पर वह मतदान के दौरान नहीं होते शायद यह एक बड़ा कारण था अन्यथा  लाक डाउन के तत्काल बाद विदेशियों को लाने के लिए मिशन वंदेभारत जैसा कदम उठाया गया और उनको विदेश से लाया गया परंतु जो मजदूर भारत की जीडीपी में 10% का योगदान देते हैं और भारत के कुल श्रम में उनका 28% का योगदान होता है उनकी कोई सुध एक महीने तक नहीं ली गई और जब ली गई तब सरकारों के बीच किराये  को लेकर  ऐसी नौटंकी देखी गई जो शर्मनाक थी इस बीच मजदूर पैदल ही चल चुके थे  भारत की संसद में भारत सरकार ने ही लाकडाउन के कुछ दिनों पहले मार्च  में ही सत्र के दौरान  बयान दिया था कि भारत में लगभग 10 करोड़ से अधिक प्रवासी मजदूर विभिन्न प्रदेशों में रहते हैं हमें यह सोचना होगा कि सरकारें लाकडाउन के बाद 3 महीने तक मुफ्त भोजन देने की घोषणाओं के बावजूद सरकारी प्रवासी मजदूरों को रोकने में क्यों नाकाम साबित हुई?

गर्भवती हथिनी को तो बस इंसान ही मार सकता है!


केरल में हथिनी की हत्या ने सोशल मीडिया और मीडिया पर पशु प्रेम का भूचाल ला दिया है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है वक्त सबकुछ भुला देता है यह भी भुला देगा लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इंसान ऐसा कैसे कर सकता है तो उसका मुकम्मल जवाब भी यही है कि यह सिर्फ इंसान ही कर सकता है.

कोरोनाकालीन संकट के बीच ग्रोथ मोनिटरिंग के अभाव में बच्चों की हालत चिंताजनक


राइट टू एजुकेशन (आरटीई) फोरम द्वारा 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अधिकारों की अनदेखी एवं मौजूदा दौर की चुनौतियों पर आयोजित वेबिनार में वक्ताओं की राय


नई दिल्ली । मार्च में लॉकडाउन की घोषणा से लेकर अब तक सरकार की ओर से ढेर सारी घोषणाएँ तो की गई, लेकिन इन घोषणाओं के केंद्र में 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कभी नहीं रखा गया। अभी आँगनवाड़ी सेवाएँ लगभग पूरी तरह बन्द है। नतीजतन ग्रोथ मोनिटरिंग के अभाव में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चे प्रभावित हो रहे हैं और प्रत्येक दिन 1000-1500 बच्चों की मृत्यु हो रही हैं, जो बेहद ही चिंताजनक है। यही नहीं, ऑनलाइन शिक्षा के इस दौर में नेटवर्क, मोबाइल चार्ज, डाटा पैक से लेकर मोबाइल सेट की अनुपलब्धता जैसी बुनियादी समस्याओं ने व्यापक आबादी को शिक्षा के दायरे से बाहर कर दिया है। ऑनलाइन प्लेट्फॉर्म्स तकनीकी तौर पर चाहे जितने भी उन्नत हों, वे नियमित स्कूली शिक्षा के विकल्प कतई नहीं हो सकते। बच्चों को अनदेखी करके हम और हमारा समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। ये बातें राइट टू एजुकेशन फोरम द्वारा जारी शिक्षा-विमर्श के तहत वेब-संवाद की पांचवी कड़ी में “कोविड-19 संकट: 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अधिकार व चुनौतियाँ” विषय पर वक्ताओं ने कहीं।

क्या भारत में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है?


 डॉ. वेदप्रताप वैदिक

कल रात लंदन के एक वेबिनार में मैंने भाग लिया। उसमें चर्चा का विषय कश्मीर था और भाग लेनेवालों में दोनों तरफ के कश्मीरी और पाकिस्तानी सज्जन भी थे। सभी का एक राग था कि भारत में हिंदू और मुसलमानों के रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं और मुसलमानों पर बहुत जुल्म हो रहा है। मैंने नम्रतापूर्वक उन बंधुओं से पूछा कि भारत में मुसलमानों की दशा क्या चीन के उइगर मुसलमानों से भी बुरी है ? मैंने कभी किसी पाकिस्तानी नेता- इमरान खान, मियां नवाज़ शरीफ या आसिफ जरदारी-- को उइगरों के बारे में एक शब्द भी बोलते हुए नहीं सुना।

कबीर पर विशेष : साँच कहै ता मारन धावै झूठे जग पतियाना..

जयराम शुक्ल

कबीर जयंती : कबीर कब पैदा हुए कब मरे, हिंदू की कोख से कि मुसलमान की, उन्हें दफनाया गया कि मुखाग्नि दी गई, इसका सही-सही लेखा जोखा किसी के पास नहीं। फिर भी उनकी जयंती ढलते जेठ की उमस भरी तपन के बीच पड़ती है। जबकि कबीर वैशाख की दोपहर के सूरज की तरह तीक्ष्ण और ज्वलनशील थे जिसके ताप को आज भी महसूस कर सकते हैं।

4.6.20

योगी मॉडल में स्वास्थ्य सुविधाएँ बदतर



राजेश सचान
युवा मंच


उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के एक लाख बेड तैयार कर लेने को महामारी के खिलाफ बड़ी तैयारी के बतौर प्रचारित किया जा रहा है। कोविड महामारी से निपटने के लिए तैयारियों का आकलन समग्र हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर ही किया जा सकता है न कि जैसे तैसे बेड तैयार कर देने से। इसलिए इन तैयारियों का विश्लेषण करते हुए समग्रता में यह देखना चाहिए कि प्रदेश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर कोविड-19 और सभी प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए कितना सक्षम है। हालांकि कोविड-19 महामारी है और अन्य बीमारियों से इसकी तुलना नहीं की जानी चाहिए, लेकिन गंभीर बीमारियों और अन्य संक्रामक रोगों के ईलाज में लापरवाही के गंभीर नतीजे हो सकते हैं जिसका विपरीत असर कोविड से जंग पर भी हो सकता है। हमारे पास हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर इस प्रकार है: प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 4442 अस्पताल और 39104 बेड, शहरी क्षेत्र में 193 अस्पताल व 37156 बेड उपलब्ध हैं।(मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एण्ड फैमिली वेलफेयर के 31 मार्च 2017 का डेटा के अनुसार)।  इस तरह  प्रदेश में 2904 की आबादी पर एक बेड (पब्लिक हेल्थ) उपलब्ध है। अगर निजी अस्पतालों व चिकित्सकों को भी जोड़ दिया जाये तो भी प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर सामान्य परिस्थितियों में भी ईलाज के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा अभी भी गंभीर बीमारियों के लिए मेडिकल कॉलेज प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र हैं और सरकारी ओपीडी में आम दिनों में लाखों मरीज प्रतिदिन ईलाज के लिए आते हैं।

1.6.20

माँ सो गई! (लघुकथा)


पेट की भूख ने मां को अपने दो बच्चों के साथ शहर की चकाचौंध से भरी दुनिया में प्रवेश करवाया। 

मल्टीनेशनल कंपनियों के चलते कैसे आत्मनिर्भर होगा भारत?


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित देश के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करते हुए उसे आत्मनिर्भर भारत अभियान का नाम दिया उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत का तात्पर्य है कि देश अपने श्रम और अपने उत्पादों पर निर्भर हो उन्होंने कहा की ये  भयंकर महामारी आपदा के तौर पर नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में देखी जानी चाहिए, उन्होंने 20 लाख करोड़ के पैकेज को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए रिवाइटल करार दिया आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को घोषणा करते हुए उन्होंने बार-बार लोकल फार वोकल शब्द का प्रयोग किया परंतु इन शब्दों और वाक्यों की सार्थकता क्या तब तक बरकरार रह सकती है जब तक की भारत के छोटे-छोटे उद्योग धंधों के द्वारा किए जा सकने वाले कार्यों को लाखों-करोड़ों रुपए की कंपनियां करें।

शादी में सीमित बाराती, हम भी खुश आप भी.....

अजय कुमार, लखनऊ
अन्य देशों के नागरिकों के मुकाबले एक आम हिन्दुस्तानी अधिक सामाजिक और मिलनसार होता है। हमारी संस्कृति में रिश्तों का विशेष महत्व होता है। हम सुख-दुख या अन्य कोई शुभ काम करने चलते हैं तो सबसे पहले अपने रिश्तेदारों, मित्रों की लिस्ट तैयार करने बैठ जाते हैं किस-किस को आमंत्रण भेजना है। यह बहुत मुश्किल और संवदेनशील मसला होता है। किसी एक दोस्त या मित्र को अगर भूलवश निमंत्रण नहीं पहुंचता है तो रिश्तों में उम्र भर के लिए तनाव पैदा हो जाता है। भले आपकी हैसियत हो या नहीं,लेकिन शादी-ब्याह या अन्य मौकों पर सब नाते-रिश्तेदारों को बुलाना, उनके लिए अच्छे से अच्छे व्यंजन परोसना,मेहमानों की विदाई के लिए भी समाज ने कुछ मापदंड तय कर रखे हैं। किसी को कपड़े से तो किसी को नगद टीका करके विदा किए जाने की औपचारिकता निभानी पड़ती है। उक्त औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कभी-कभी बाप की जीवन की पूरी पंूजी ही ‘लुट’ जाती है। शादी-ब्याह अन्य मुल्कों में भी होते है,लेकिन ऐसा माहौल कहीं नहीं दिखाई देता है,जहां लड़की के परिवार की ‘बोली’ लगती हो।

हम कब बनेंगे कोरोना वारियर्स, अरे कोई तो योद्धा बनवाओ रे भाई!


सम्‍मान वापसी के दौर में असम्‍मानित रह जाने का दर्द अभी भूला भी नहीं था, कि कोराना काल में योद्धा बनने का दर्द दिल से होते हुए गुर्दे तक पहुंच गया है। आज हिन्‍दी पत्रकारिता दिवस पर यह तड़प ऐसे बढ़ गई है, जैसे लॉकडाउन में कपार का बाल। हम भी अपने बहुतेरे साथियों की तरह कोरोना वारियर्स बनना चाहते थे, कोरोना को हथौड़ी से कूंचना चाहते थे, हम भी वारियर्स-योद्धा के सर्टिफिकेट को फेसबुक और ट्विटर पर पोस्‍ट करना चाहते थे, लेकिन एक भी व्‍यक्ति, संस्‍था, दल, दलदल, निर्दल, कमल, विमल, राजू, सैयद, अब्‍बास, चार्ल्‍स, जार्ज, बुश, बेयरिंग, पंखा, कूलर, फ्रिज आदि इत्‍यादि ने मुझे वारियर्स लायक समझा ही नहीं। सर्टिफिकेट देने लायक माना ही नहीं। हे भगवान!

मजदूरों, श्रमिको और रोज कमाने वालों के हित में सरकार को कुछ सुझाव


1- केंद्र सरकार सभी मजदूरों  और कामगारों,फेरीवालों तथा रिक्शा ठेला चलाने वालों का चाहे वह किसी भी फील्ड में हो कैम्प लगाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करके उनका पूरा डेटा और बैंक डिटेल अपने पास रखे तथा जिनका बैंक खाता नहीं है उनका खाता अनिवार्य खुलवाए।

आखिर आपकी किसी से बनती क्यों नहीं?


पी. के. खुराना

एक विशाल काँच के महल में न जाने कहाँ से एक भटका हुआ कुत्ता घुस गया। हजारों काँच के टुकड़ों में अपनी  शक्ल देखकर वह चौंका। उसने जिधर नज़र डाली, उधर ही हज़ारों कुत्ते दिखाई दिये। वह समझा कि ये सब कुत्ते  उस पर टूट पड़ेंगे और उसे  मार डालेंगे। अपनी भी शान दिखाने के लिए वह भौंकने लगा। उसे सभी कुत्ते भौंकते दिखाई पड़े। उसकी ही आवाज  की प्रतिध्वनि उसके कानों में जोर-जोर से आई। उसका दिल धड़कने लगा। वह और जोर से भौंका। सब कुत्ते भी अधिक जोर से भौंकते दिखाई दिये। आखिर  वह उन कुत्तों पर झपटा। वे भी उस पर झपटे। बेचारा जोर-जोर से उछला-कूदा, भौंका और चिल्लाया और अंत में गश खाकर गिर पड़ा।

पत्रकारिता की रीढ़ की हड्डी है आंचलिक पत्रकारिता


मनोज कुमार


कल्पना कीजिए कि आपके शरीर में रीढ़ की हड्डी ना हो तो आपका जीवन कैसा होगा? क्या आप सहज जी पाएंगे? शायद जवाब ना में होगा। वैसे ही पत्रकारिता की रीढ़ की हड्डी आंचलिक पत्रकारिता है। आप चार पेज का अखबार प्रकाशित करें या 24 घंटे का न्यूज चैनल चलाएं, बिना आंचलिक पत्रकारिता, आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। समाचार संकलन से लेकर प्रसार तक में आंचलिक पत्रकारिता की भूमिका अहम होती है। दिल्ली की पत्रकारिता देहात से होकर ही जाती है। दिल्ली से आशय यहां पर महानगरों की पत्रकारिता से है। महानगरों की पत्रकारिता का जो ओज और तेज आपको दिखता है, वह आंचलिक पत्रकारिता की वजह से है।

25.5.20

मनरेगा में फैला भ्रष्टाचार तो कैसे मिलेगा प्रवासियों को रोजगार

सौरभ सिंह सोमवंशी
saurabh96961100@gmail.com


सरकारों के द्वारा लागू की  गई किसी भी योजना  की सफलता और असफलता इस बात से पता चलती है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति को उसका कितना लाभ मिल रहा है 2005 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के द्वारा लोगों को रोजगार दिलाने वाली योजना नरेगा लागू की गई 2009 में इसका नाम बदलकर के महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा)कर दिया गया। गांधी जी कहां करते थे कि भारत गावों में बसता है।

23.5.20

लॉकडाउन खुलते ही बढ़ने लगा प्रदूषण, साफ हवा के लिए ऑनलाइन आंदोलन



स्वच्छ हवा के लिए देशव्यापी आंदोलन, 12 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ने सालभर साफ हवा के लिए उठाई आवाज़


लखनऊ, 23 मई : लॉकडाउन खुलते ही देशभर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. कुछ दिन राहत की सांस लेनेवाले भारतीय एक बार फिर घुटन वाले माहौल में जीने के लिए विवश हो रहे हैं. हाल ही में आईआईटी दिल्ली के एक अध्ययन में कहा गया है कि अगर लॉकडाउन के दौरान भारत के कम प्रदूषण के स्तर को बनाए रखा जाता है, तो यह देश की मृत्यु दर में 6.5 लाख की कमी ला सकता है. यही वजह है कि पर्यावरण को लेकर चिंतित आम आदमी और संस्थाएं आगे आ रही हैं. साफ हवा को बनाए रखने के लिए वह भारत सरकार से वह स्पष्ट और लागू होने वाले कार्यक्रम की मांग कर रहे हैं. इसके लिए ऑनलाइन आंदोलन की मुहिम शुरू करने जा रहे हैं.

बनारस की ईद


हिंदुस्तान में मुसलमानों के आने के साथ ही ईद मनाने के द्रष्टान्त मिलने लगते हैं। बनारस में मुस्लिम सत्ता की स्थापना से पूर्व ही मुस्लिम बस्तियां बस गयी थीं और गोविंदपूरा एवं हुसैनपुरा में ईद की नमाज़ पढ़ने की जानकारी मिलती है। जयचन्द की पराजय के बाद बनारस के मुसलमानों की ईद को देखकर कुतुबुद्दीन को आश्चर्य हुआ कि ईद की नमाज़ के बाद जो सौहार्दपूर्ण वातावरण यहाँ पर बना हुआ है उसमें हिन्दू-मुसलमान की अलग-अलग पहचान करना मुश्किल है। ये बनारसी तहज़ीब थी जो मुस्लिम सत्ता की स्थापना से पूर्व बनारस में मौजूद थी। जिसने एक नई संस्कृति हिंदुस्तानी तहज़ीब को जन्म दिया। तब से लेकर आज तक ईद का त्योहार पारम्परिक ढंग से मनाया जाता है।

मोदी सरकार देश में शासन चलाने का नैतिक अधिकार खो चुकी है


मजदूर वर्ग जिसने आधुनिक युग में कई देशों में क्रांतियों को संपन्न किया, उसने भारत में भी आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक उत्पादन विकास में अपनी अमूल्य भूमिका दर्ज कराई है। वही मजदूर यहां कोरोना महामारी के इस दौर में जिस त्रासद और अमानवीय दौर से गुजर रहा है वह आजाद भारत को शर्मशार करता है। फिर भी मजदूर वर्ग की इतिहास में बनी भूमिका खारिज नहीं होती। घर वापसी के क्रम में भी मजदूर वर्ग ने मोदी सरकार की वर्ग क्रूरता को बेनकाब कर दिया है। फासीवादी राजनीति के विरूद्ध मजदूरों की यह स्थिति नए राजनीतिक समीकरण को जन्म देगी। यह मजदूर बाहर केवल अपने लिए दो जून की रोटी कमाने ही नहीं गया था, उसके भी उन्नत जीवन और आधुनिक मूल्य के सपने थे। वह बेचारा नहीं है. जिन लोगों ने उन्हें न घर भेजने की व्यवस्था की और न ही रहने के लिए आर्थिक मदद दी, मजदूर उनसे वाकिफ है और समय आने पर उन्हें राजनीतिक सजा जरूर देना चाहेगा। क्योंकि बुरी परिस्थितियों में भी वह किसी की दया का मोहताज नहीं है, आज भी वह अदम्य साहस और सामर्थ्य का परिचय दे रहा है। मजदूरों के अंदर आज भी राजनीतिक प्रतिवाद दर्ज करने की असीम योग्यता है और पूरे देश को नई राजनीतिक लोकतांत्रिक व्यवस्था देने में वह सक्षम है। जरूरत है उसे शिक्षित और संगठित करने की। 

इनकी भड़ास सुनें : गाय के गोबर से परेशान है ये शहरी बाबू!

Gobar safayi k sambandh me

Dear sir ,

Actually I m living in vrandavan enclave ,adipur amhera gram, rakshapuram meerut 250001 since last 6 months.

प्रभाष जोशी से कभी कोई अखबार नहीं संभला था, इसलिए जनसत्ता भी नहीं चल सका!

 satish pednekar 

 Prabhash joshi and Jansatta : कभी मैंने एक मित्र से कहा था कि मुझे जनसत्ता का भविष्य अंधकारमय लगता है क्योंकि उसके संपादक प्रभाष जोशी गांधी और विनोबा दोनों के कट्टर शिष्य थे। करेला और नीम चढा वाला मामला था। उनसे आजतक कोई अखबार (मध्यदेश, प्रजानीति, आसपास) नहीं संभला।

भूलने की बीमारी के इलाज के लिए ब्रह्मी बूटी सचमुच लाभदायक है!


पी. के. खुराना
जनसामान्य में पीजीआई के नाम से प्रसिद्ध चंडीगढ़ स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के स्नातकोत्तर संस्थान “पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑव मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च” से जुड़े तीन अलग-अलग अध्ययनों ने मेरे दिमाग की बत्ती जलाई है और मुझे उम्मीद है कि ये अध्ययन कुछ और लोगों के दिमाग की बत्ती भी जला सकते हैं।

संकट में हनुमान चालीसा पढ़ता है ये अंग्रेज पत्रकार! सुनें बातचीत

देश में फेक न्यूज जिस तेजी से चल रही और उस पर कोई रोक नहीं लग रही है वह बहुत ही चिंताजनक है। पिछले दिनों तब्लीगी मरकज को लेकर जिस तरह नकारात्मक खबरें चलाई गई और इसके जरिए उत्तर प्रदेश के एक विधायक ने हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की वह बहुत ही गलत है।  ये कहना है दक्षिण एशिया में लंबे समय तक बीबीसी की पहचान रहे वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मार्क टली का।

अयोध्या में हिन्दू मंदिर का दावा मुख्य मुद्दों से ध्यान बटाने का हथकंडा




लखनऊ : “अयोध्या में हिन्दू मंदिर का दावा मुख्य मुद्दों से ध्यान बटाने का हथकंडा” यह बात एस आर दारापुरी आईपीएस (से.नि.) राष्ट्रीय प्रवक्ता, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आज प्रेस को जारी बयान में कही है.

गे व्यक्ति जो है पुलिस का मुखबिर, उसे बना दिया गया पत्रकार!

यूपी के एक जिले से खबर है कि यहां पुलिस के एक मुखबिर को जो गे है, उसे पत्रकार बना दिया गया है.  नोएडा से हिंदी में चलने वाले एक घटिया चैनल ने इस मुखबिर को पत्रकार बना दिया है. शारीरिक संबंध बनवाने वाला गे बना हिंदी में खबर देने वाले चैनल का पत्रकार.

ज़ी न्यूज़ के लिए अलविदा की नमाज में हुईं दुआएं

नोएडा स्थित जी न्यूज कार्यालय/स्टूडियो के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के सेहतयाब होने की दुआएं अलविदा की नमाज़ के बाद की गईं। अपने-आपने घरों में पढ़ी गई नमाजों से पहले कुछ पेशे इमामों ने ऑनलाइन खुतबा भी दिया। घरों में रहने की ताकीद की गई। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गयीं। उलमा ने अपने खुतबे रूपी ऑनलाइन संदेशों में कोरोना वबा से बचाव के लिए हुकुमत की गाइड लाइन पर चलने की ग़ुज़ारिश भी की।

आरएसएस-भाजपा की डरी सरकार बढ़ी आपातकाल की ओर


वर्कर्स फ्रंट ने एस्मा लगाने की कड़ी निंदा की
संविधान विरूद्ध सांकेतिक प्रदर्शन से रोकने का आदेश विधि विरुद्ध


23 मई 2020

कोरोना महामारी से निपटने में पूरे तौर पर विफल रही और कारपोरेट की सेवा में लगी आरएसएस-भाजपा की सरकार अंदर से बेहद डरी हुई और यही वजह है कि वह आपातकाल की ओर बढ़ रही है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश में एस्मा लगाकर उसने कर्मचारियों से सांकेतिक प्रदर्शन तक का अधिकार छीन लिया है। यह प्रतिक्रिया वर्कर्स फ्रंट के अध्यक्ष दिनकर कपूर ने उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश में एस्मा लगाने पर व्यक्त की।

22.5.20

क्या बहरा हुआ खुदाय



प्रियंका सौरभ  

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लाउडस्पीकर से अजान देने को लेकर बड़ा फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि अजान इस्लाम का अहम हिस्सा है, लेकिन लाउडस्पीकर से अजान इस्लाम का हिस्सा नहीं है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना कि लाउडस्पीकर से अजान पर प्रतिबंध वैध है. किसी भी मस्जिद से लाउडस्पीकर से अजान दूसरे लोगों के अधिकारों में हस्तक्षेप है. अजान के समय लाउडस्पीकर के प्रयोग से इलाहाबाद हाईकोर्ट सहमत नहीं है.

continue ban on sale and use of tobacco products

Bhopal, 22 May: A clutch of consumer organisations and public health experts today made a strong plea to the Madhya Pradesh government to continue its ban on sale and use of tobacco products and spitting in public places, saying such a step is imperative to prevent the spread of coronavirus pandemic in the state.

कांग्रेस यूपी में कदम बढ़ाए,यह सपा-बसपा को नामंजूर

अजय कुमार, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय क्षत्रप मायावती और अखिलेश यादव नहीं चाहते हैं कि उनके सहारे कांग्रेस यहां अपनी ‘सियासी पिच’ मजबूत कर सके। इसीलिए सपा-बसपा नेता कांग्रेस को पटकनी देने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं हैं। कौन नहीं जानता है कि 2019 के लोकसभा सभा चुनाव के समय किस तरह से अखिलेश-मायावती ने उत्तर प्रदेश की राजनीति से कांग्रेस को ‘दूध की मक्खी’ की तरह निकाल कर फेंक दिया था। इस पर कांग्रेस के ‘अहम’ को चोट भी लगी थी, लेकिन वह कर कुछ नहीं पाई। सपा-बसपा से ठुकराई कांग्रेस के रणनीतिकारों ने तब यूपी फतह के लिए अपना ‘ट्रम्प कार्ड’ समझी जाने वाली प्रियंका वाड्रा को आगे करके चुनावी बाजी जीतने की जो रणनीति बनाई थी, वह औंधे मुंह गिर पड़ी थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाता यदि सोनिया गांधी राबयरेली से चुनाव जीत नहीं जातीं। उस समय कांग्रेस, बीजेपी को यूपी में पटकनी देकर मोदी को दिल्ली से दूर करने का सपना पाले हुए थीं, जो आज भी वह पूरा करने की कोशिश में लगी हैं,लेकिन इसके लिए आज तक उसे न तो सपा-बसपा का ‘सहारा’ मिला है न राहुल-प्रियंका का जादू काम आया। यूपी में प्रियंका का ‘प्रयोग’ ठीक वैसे ही ‘फ्लाप शो’ रहा जैसा इससे पहले राहुल गांधी का रहा था।

21.5.20

बेरोजगारी और भुखमरी बरपाने वाली है कोरोना से भी बड़ा कहर

CHARAN SINGH RAJPUT
कोरोना की लड़ाई में कितनी जन और धन की हानी होगी यह तो लड़ाई के बाद जब आंकलन होगा तब पता चलेगा। हां अब तक लड़ी गई लड़ाई में जिस तरह से प्रवासी मजदूरों ने विभिन्न हादसों के साथ ही परेशानियों से जूझते हुए दम तोड़ा है। लोगों ने तंगहाली में आत्महत्याएं की हैं। कोरोना कहर में जो परिस्थितियां देश के सामने खड़ी हुई हैं। उन सबके आधार पर कहा जा सकता है कि देश में भुखमरी और बेरोजगारी का जो तांडव होने वाला है वह कोरोना से भी ज्यादा भयावह होगा।  मेरा आंकलन यह है देश कोरोना कहर तो झेल लेगा पर भुखमरी, बेरोजगारी की जो मार पडऩे वाली है वह झेलना मुश्किल लग रहा है।

देश भर में मजदूरों की हड़ताल 22 मई को

Socialist Party (India) Supports the All-India Labour Strike on May 22 and Demands that the Government Immediately Recall all Changes to Labour Laws

कोरोना ने विज्ञान को समाज से जोड़ने के लिए गंभीर चेतावनी दे दी है


दुनिया भर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता कोरोना महामारी द्वारा पैदा की गई विभिन्न चुनौतियों के समाधान  के खिलाफ लड़ाई में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उनका जज्बा और कर्मठता शीश काबिलेतारीफ रही है, हमने साक्षात उनके रूप में धरती पर भगवान् को देखा है। जब लाइलाज कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा है तो एक बार फिर दुनिया की नजरें इस जानलेवा बीमारी की दवा खोजने के लिए वैज्ञानिकों पर टिकी हैं। स्वास्थ्य शोध के क्षेत्र में कार्य करने वाले वैज्ञानिकों की सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा यह एक उदाहरण है जिसमें वैज्ञानिक समुदाय से त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति पर काम कर रहा है जिसमें वैज्ञानिकों की सामाजिक जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ देश में शोध एवं विकास का वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद और प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के विजयराघवन से इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि सरकार वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने लिए प्रतिबद्ध है। भारत सरकार सही समय पर विज्ञान और समाज के बीच की खाई को पाटने के लिए वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व पर एक नई नीति बनाने  की योजना बना रही है।

लोक सेवा केन्द्र में हुए टेंडर घोटाला व यहां के कर्मचारियों के शोषण के संबंध में कुछ बातें


मध्य प्रदेश में  लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान करना 2012-13 से शुरू हुआ। तत्समय बहुत ही जल्दबाजी में शासन द्वारा निर्णय लिया गया आनन फानन में लोकसेवा केंद्रों को ठेकेदारों के माध्यम से संचालित करवाया गया जो कि आज भी बदस्तूर जारी है। लोकसेवा अधिनियम बनाया गया लेकिन कर्मचारियों का कोई अधिनियम नही बनाया गया। जिसके कारण लोकसेवा केंद्रों के ठेकेदार खुल्ले सांड की तरह केंद्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों का शोषण लंबे समय से करते आ रहे है। ये बात अलग है कि बीच मे ठेकेदार बदल गए लेकिन शोषण तो जस के तस है।

कोरोनाकालीन संकट के दौर में शिक्षा के यूनिवर्सलाइजेशन के समक्ष उभरती चुनौतियां


“कोविड महामारी ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत किए बगैर शिक्षा का लोकव्यापीकरण (यूनिवर्सलाइजेशन) असंभव है”

आरटीई फोरम, नई दिल्ली, 21 मई, 2020। कोविड -19 की वैश्विक महामारी ने भारत के एक बड़े हिस्से को बुरी तरह प्रभावित किया है और पहले से चली आ रही भूख, अशिक्षा,  बेरोजगारी एवं असमानता की समस्याओं को और गहरा किया है। खासकर, भारत में पहले से ही बिखरी हुई शिक्षा व्यवस्था को इसने और भी उलझा दिया है। शिक्षा अधिकार कानून, 2009 आने के बाद भी विद्यालयों में न तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बहाली के पर्याप्त प्रयास किए गए और न ही विद्यालयों का लोकतांत्रीकरण किया गया था। वंचित समाज के बच्चों को पहले भी सम्मानपूर्वक पढ़ने का अवसर नही दिया गया था और अब ऑनलाइन शिक्षा के जमाने में तो वे और भी पिछड़ जायेंगे क्योंकि इसे व्यापार का जरिया बनाया जा रहा है। विभिन्न कम्पनियों की नजरें इस ओर है। ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षा की  मूल भावना को प्रभावित कर रहा है। शिक्षा का काम व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करना होता है। लेकिन “डिजिटल शिक्षा” यह काम करने में असफल है। जब तक हाशिये पर जिंदगी जीने वालों को समान शिक्षा नहीं दी जायेगी तब तक समाज में आर्थिक औऱ सामाजिक समानता नहीं आ सकती है। ये बातें वक्ताओं ने राइट टू एजुकेशन फोरम द्वारा आयोजित शिक्षा – विमर्श शृंखला की चौथी कड़ी में “कोरोनाकालीन संकट के दौर में शिक्षा का लोकव्यापीकरण” विषय पर एक वेबिनार में कहीं।

इंकलाब करने से ही मिलेगा जनता को उसका हक

चरण सिंह राजपूत

शोषकों से राहत की उम्मीद न करें किसान-मजदूर... जब आचार्य चाणक्य के अथक प्रयास से उनका शिष्य चंद्रगुप्त मगध की गद्दी पर बैठ गया तब

भी चाणक्य अपनी झोपड़ी में ही रहे। किसी ने उनसे पूछा कि आचार्य अब आपका शिष्य यहां का राजा है तो फिर अब ये कष्ट क्यों ? आप राजमहल में क्यों नहीं रहते ? पता है कि चाणक्य ने क्या जवाब दिया था ? उन्होंने कहा कि यदि मैं राजमहल में रहने लगा तो एशोआराम की जिदंगी बिताने का आदी हो जाऊंगा। संसाधनों और सुविधाओं में खोकर लोगों का दुख दर्द भूल जाऊंगा। उनका कहना था कि जनता का दुख-दर्द समझने के लिए खुद को दुखऔर दर्द का एहसास होना जरूरी है। यही कारण था कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी ने जनता का दुख दर्द जानने के लिए अपने को कष्ट दिये।

20.5.20

अचानक किए गए 'लॉकडाउन' की वजह से आत्महत्या करने को मजब़ूर गरीब मजदूर लोग!

विभिन्न समाचार माध्यमों से हम देश के लगभग हर हिस्से से प्रतिदिन अचानक किए गए 'लॉकडाउन 'से फैक्ट्रियों के बंद होने,यातायात के बड़े साधनों यथा रेलवे और बस आधारित ट्रासपोर्ट व्यवस्था को भी एक साथ जाम कर देने से भूख से पीड़ित मजदूर परिवारों के किसी भी हालात में अपने हजारों किलोमीटर दूर अवस्थित अपने गाँव जाने के लिए पैदल,सायिकिल, मोटरसाइकिल,जुगाड़,ऑटो,ट्रैक्टर,डंफर,ट्रक आदि किसी भी साधन से जाने,पुलिस द्वारा भयानक रूप से पीटे जाने,40डिग्री सेंटीग्रेड की भीषण गर्मी में जाने से लगभग हर रोज रोड एक्सीडेंट,बिमारी,लू लगने,अत्यधिक थकावट, भूख और प्यास से सैकड़ों मजदूर लोगों की मरने की दुःखद खबरे आ ही रहीं थीं,आज कुछ समाचार पत्रों की खबरों के अनुसार उससे भी ज्यादे दुःखदायी खबर यह आई है कि गुजरात जैसे विकसित कहे जाने वाले राज्य के सूरत शहर में कल तीन लोगों ने नौकरी छूटने,घर न जाने और भूख की हताशा से तंग क्रमशः 28 वर्षीय बाँदा निवासी,55 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी व एक 60 वर्षीय, तीन मजदूर लोगों ने आत्महत्या कर लिए!

कुंठाओं से भरा भारत कैसे हो आत्म निर्भर

kp singh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो नये स्लोगन देश के नाम हालिया संबोधन के दौरान सामने आये हैं- आत्म निर्भर भारत और लोकल-वोकल। उनमें भीड़ को तरंगित कर देने का कौशल है। इसलिए यह स्लोगन भी उनके पिछले नारों की तरह लोगों के दिल-दिमाग और जुबान पर चढ़ रहे हैं लेकिन जब नारे किसी गहरे चितंन की उपज हों तो वे कालातीत सूक्त वाक्य बन जाते हैं जैसे लोहिया जी का नारा जिंदा कौमें पांच साल का इतंजार नही करतीं अन्यथा नारा मनोरंजन करके लोगों की स्मृति से विदा हो जाते हैं। जैसे चुनाव के वक्त नशे की तरह लोगों पर सवार किया गया मैं चौकीदार का नारा। ऐसे खोखले नारों के लिए जुमलेबाजी का टर्म बनाया गया है।

कायदा कानून के ऊपर भाजपा

Akhilesh Dubey 


कायदा कानून के ऊपर भाजपा सिवनी । पूरे देश मे कोविड-19 के प्रकोप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जा रहे है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राजनैतिक दलों को और देश की जनता को सोशल डिस्टेंडिंग का पालन करने मास्क का उपयोग करने का आग्रह कर रहे है लॉक डाउन का पालन करने की बात कर रहे है। लेकिन इसके विपरीत सिवनी जिला भाजपा इन सभी बातों को नजर अंदाज करते हुए प्रधानमंत्री की अपीलों की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे है।

जीव वैज्ञानिकों के लिए चुनौती और अवसर है कोविड 19

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में कोरोना महामारी के समय माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी के योगदान पर चल रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आज (19 मई 2019) अंतिम दिन था।

एमसीयू में जारी हैं ऑनलाइन कक्षाएं

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में संचालित हो रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं, सैद्धांतिक के साथ दिया जा रहा है व्यावहारिक प्रशिक्षण

भोपाल। लॉकडाउन के बीच माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के भोपाल सहित सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी है। लॉकडाउन के कारण जब प्रत्यक्ष कक्षाओं का संचालन बंद हो गया तब विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तकनीक का उपयोग कर अपना अध्ययन-अध्यापन जारी रखा है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में शिक्षकों ने पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में व्यस्त रखने की चुनौती को स्वीकार किया। इस नवाचार में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक और केंद्र सरकार के डिजिटल इन्शिएटिव का बखूबी उपयोग किया गया है।

कोरोना पर मीडिया को लेकर दोहरे मापदंड से कठघरे में योगी सरकार


- जागरण और जी न्यूज प्रबंधन पर आपदा अधिनियम लागू नहीं होता?
- द वायर के सिद्धार्थ वरदराजन और द हिन्दू के पीरजादा ही हैं गुनाहगार?


मीडिया जगत से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर देश में एक नई बहस को जन्म दिया है। यह बहस राष्ट्रीय आपदा अधिनियम 2005 के तहत निहित शक्तियों की है। पहली घटना द वायर के वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन से जुड़ी है। यूपी के फैजाबाद की पुलिस ने एक अप्रैल 2020 को उनके खिलाफ योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। सिद्धार्थ ने योगी पर आपदा के बावजूद अयोध्या में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने पर ट्वीट किया था। इसी तरह से जम्मू-कश्मीर में द हिन्दू के पत्रकार पीरजादा आशिक द्वारा सोशल मीडिया पर भी आपदा अधिनियम के तहत पोस्ट लिखने पर केस दर्ज किया गया है।

18.5.20

पत्रकार रामजी जायसवाल की बहन का निधन


अपने जन्मदिन पर ही परिवार सहित पूरी दुनिया को छोड़ गयीं किरन

जौनपुर। जनपद के मान्यताप्राप्त पत्रकार शुभांशू जायसवाल ‘राज’ की माता एवं समूह सम्पादक रामजी जायसवाल की दीदी श्रीमती किरन जायसवाल का शनिवार को निधन हो गया। 47 वर्षीया श्रीमती जायसवाल पिछले कुछ महीनों से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित थीं जो संघर्ष करते हुये जीवन से हार गयीं।