Bhadas ब्लाग में पुराना कहा-सुना-लिखा कुछ खोजें.......................

8.6.11

टेढ़ी नजर -

राजकुमार साहू, जांजगीर, छत्तीसगढ़
1. समारू - उमा भारती पुराने कुनबे भाजपा में लौट आई है।
पहारू - जिस दिन मूड बिगड़ा, उस दिन पूरे कुनबे को खरी-खोटी सुनाएगी।

2. समारू - रायपुर नगर निगम में खड़ी गाड़ियां डीजल पी रही हैं।
पहारू - कौन सी नई बात है, छग में अरबों के निर्माण कार्य कागजों में हो जाते हैं।

3. समारू - बाबा रामदेव ने केन्द्र सरकार को माफ कर दिया है।
पहारू - यही तो सत्याग्रह व सच्ची गांधीवादी है, कोई एक गाल को मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो।

4. समारू - छग के गृहमंत्री ने डीजीपी पर चंदा वसूली की बात कही है।
पहारू - गृह विभाग में जारी अंतर्द्वंद्ध आज की बात थोड़ी न है।

5. समारू - छग के मंत्रीमंडल में फेरबदल की खबर है।
पहारू - तभी तो कईयों की बांछें खिल गई हैं।

No comments: