कांग्रेस स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात से देश की सबसे बडी और व्यापक रूप से सक्रिय पार्टी रही है। कांग्रेस के केन्द्रीय सत्ता के क्रियान्वयन में नेहरू परिवार का अधिपत्य रहा है। चाहे जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरागांधी गांधी हों, राजीव गाँधी हों, कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी हों या फिर वर्तमान अध्यक्ष राहुल गाँधी हों।
8.7.19
कांग्रेस का संकटकाल
कांग्रेस स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात से देश की सबसे बडी और व्यापक रूप से सक्रिय पार्टी रही है। कांग्रेस के केन्द्रीय सत्ता के क्रियान्वयन में नेहरू परिवार का अधिपत्य रहा है। चाहे जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरागांधी गांधी हों, राजीव गाँधी हों, कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी हों या फिर वर्तमान अध्यक्ष राहुल गाँधी हों।
Posted by
yashwant
0
comments
6.7.19
हरेन पांड्या हत्याकांड का सच अब कभी सामने नहीं आएगा
हरेन पांड्या हत्याकांड का सच अब कभी सामने नहीं आएगा क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने एनजीओ 'सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन' (सीपीआइएल) की जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें इस हत्या की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में फिर से जांच कराने की मांग की गई थी।उच्चतम न्यायालय ने एनजीओ पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कोर्ट की निगरानी में नए सिरे से जांच नहीं होगी, ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार रहेगा।
Posted by
yashwant
0
comments
IPS संजीव भट्ट के साथ जो हुआ, उसे लेकर पूर्व नौकरशाहों में बेचैनी है पर सब चुप हैं!
Posted by
yashwant
0
comments
कारपोरेट को रिर्टन गिफ्ट है मोदी सरकार का बजट : वर्कर्स फ्रंट
सोनभद्र : केंद्र की मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा संसद में पेश किया गया बजट देशी-विदेशी कारपोरेट घरानों द्वारा चुनाव में भाजपा को भरपूर मदद देने के एवज में दिया रिर्टन गिफ्ट है। वित्त मंत्री भले ही कहे कि यह ‘मजबूत देश- मजबूत नागरिक‘ का बजट है सच यह है कि इस बजट से भीषण मंदी के दौर से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कोई मदद नहीं मिलेगी और इससे आम नागरिक, मजदूर, किसान, महिलाओं, नौजवानों की हालत और भी बदतर होगी।
Posted by
yashwant
0
comments
वो तय करेंगे- आप संदिग्ध हैं, देशद्रोही हैं!
लोकसभा चुनावों में 23 मई 2019 को भाजपा की प्रचंड जीत का एलान हुआ। आतंक की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने भोपाल से अपना प्रत्याशी बनाया जिन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को भारी मतों से पराजित कर कानून बनाने वाली देश की सबसे बड़ी पंचायत में पदार्पण किया। मोदी के दोबारा सत्ता में आने के साथ ही सरकार आतंकवाद पर ‘सख्त’ हो गयी। पहले से ही दुरूपयोग के लिए विवादों में रहे पोटा कानून के स्थान पर कांग्रेस सरकार ने 2004 में नए रूप में गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम पेश किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इसी में दो और संशोधन लाने का फैसला किया गया।
Posted by
yashwant
0
comments
4.7.19
अमेरिका के आगे क्यों नतमस्तक है मोदी सरकार
थोड़ा पीछे चलकर याद कीजिये कि किस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव के दौर में नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन कांग्रेसनीत यूपीए सरकार तथा कांग्रेस को बुरी तरह सवालों के जाल में फँसाकर सत्ता पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल कर ली थी। उन्होंने ऐसा क्यों हुआ, ऐसा क्यों नहीं किया गया आदि विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के अलावा देशभर में घूम-घूमकर देशप्रेम के सुनहरे सपनों का मायाजाल रचा लेकिन दिल्ली की सत्ता कब्जियाने के बाद वे देशहित की बलि चढ़ाते हुए एक के बाद दूसरा फैसला अमेरिका तथा उसकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हित-लाभ में लेते रहे हैं।
Posted by
yashwant
0
comments
27.6.19
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि : हम उन्हें अलविदा नहीं कहा सकते
विश्व प्रसिद्ध भारत माता मंदिर के संस्थापक, भारतीय अध्यात्म क्षितिज के उज्ज्वल नक्षत्र, निवृत्त शंकराचार्य, पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि मंगलवार सुबह हरिद्वार में उनके निवास स्थान राघव कुटीर में ब्रह्मलीन हो गए। वे पिछले 15 दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे, उनके देवलोकगमन से भारत के आध्यात्मिक जगत में गहरी रिक्तता बनी है एवं संत-समुदाय के साथ-साथ असंख्य श्रद्धालुजन शोक मग्न हो गये हैं।
Posted by
yashwant
0
comments
नयी शिक्षा नीति 2019 की प्रतियाँ जलाई गयी
आज अहमदाबाद में RTE फोरम गुजरात, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, माइनॉरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी गुजरात के संयुक्त तत्वाधान में नयी शिक्षा नीति पर चर्चा आयोजित की गयी| नीति की मुख्य बातों को मुजाहिद नफ़ीस ने विस्तार से रखते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक कानूनी अधिकार है. इसके अलावा, प्राथमिक स्तर पर स्कूलों में छात्रों की मातृभाषा में शिक्षा पर जोर दिये जाने का मसला भी अहम है. आरटीई फोरम लंबे समय से आरटीई प्रावधानों के मुताबिक शिक्षकों के नियमितीकरण व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ स्कूलों में पूर्णकालिक शिक्षकों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति एवं आधी-अधूरी तनख़्वाह पर रखे जाने वाले गैर प्रशिक्षित अतिथि और पैरा शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल उठाता रहा है|
Posted by
yashwant
0
comments
विषय - उत्तराखंड के युवाओं को बेरोजगारी और आजीविका का संकट के संबंध में-
सेवा में
श्रीमान प्रधानमंत्री जी
भारत सरकार नई दिल्ली
विषय-उत्तराखंड के युवाओं को बेरोजगारी और आजीविका का संकट के संबंध में
महोदय
निवेदन इस प्रकार है कि देश के 27 वें राज्य के रूप में उत्तराखंड का गठन राज्य के युवाओं को रोजगार और पहाडों के विकास के लिए किया गया। राज्य बनने के 19 साल के बाद भी यहां के युवाओं और इस क्षेत्र के निवासियों की स्थिति और दयनीय होती जा रही है राज्य में अलग-अलग सरकार बनी और अलग-अलग दावे सरकार द्वारा बार-बार होते रहे । परंतु राज्य की स्थित व राज्य के युवाओं की स्थिति अभी भी दयनीय बनी हुई है।
Posted by
yashwant
0
comments
जनता के लिए तो यह आपातकाल से भी बदतर है प्रधानमंत्री जी
Posted by
yashwant
0
comments
24.6.19
आखिर क्यों खामोश है सपा और अखिलेश यादव
पार्टी के संस्थापक काशीराम के उसूलों के खिलाफ जाकर पार्टी की सर्वेसर्वा मायावती ने अपने बाद अपने भाई को पार्टी का नंबर दो बना दिया. उन्होंने अपने भाई आनंद को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है. हालांकि इससे पहले भी उन्होंने आनंद को इसी पद पर सुशोभित किया था, लेकिन बाद में हटा दिया था. पार्टी का तीसरा पद यानि नेशनल कोआर्डिनेटर उन्होंने अपने भतीजे आकाश को बनाया है. वो लोकसभा चुनावों में पानी बुआ के साथ साए की तरह नजर आए थे.
राजनीति में एक शब्द काफी प्रचलित है- भाई-भतीजावाद. लेकिन अब तक इसका कोई अच्छा उदाहरण नहीं देखने को मिलता था. लेकिन इस ताजे फैसले से अब भाटिया राजनीति को एक अच्छा उदाहरण भी मिल गया. अब राजनीति के छात्रों को एक अच्छे उदहारण के साथ भाई-भतीजावाद समझाया जा सकेगा.
दूसरा फैसला रहा समाजवादी पार्टी से गठबंधन ख़त्म करना. यह हालांकि यह फैसला 23 मई को रिजल्ट के बाद ही हो गया था. बसपा के नेताओं के बयानों से लगने लग गया था की यह बेमेल गठबंधन कभी भी टूट सकता है. और हुआ भी यही.
किसी जोड़ी वाले खेल में हार जाने के बाद कई बार दोनों साथी एक-दूसरे पर आरोप लगते हुए अलग हो जाते है. और कुछ होते हैं की चुपचाप बिना कुछ आरोप प्रत्यारोप के अलग हो जाना. मायावती ने पहला ऑप्शन चुना. उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तमाम आरोप जड़ते हुए गठबंधन से अलग हुईं. उन्होंने सीधे अखिलेश यादव और राजनैतिक सूझबूझ पर सवाल उठा दिए. उन्होंने इसे विज्ञानं का एक प्रयोग बता दिया. कहा की इससे बसपा को नुकसान ही हुआ है. हालांकि सच्चाई कुछ और ही कहती है.
लेकिन अच्मभे वाली बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई भी सफाई या बयां नहीं आया है. बात-बात पर अपनी राय जताने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनका ट्विटर अकाउंट भी खामोश पड़ा हुआ है. इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. क्या उन्हें अभी भी अपनी बुआ मायावती की तरफ से कुछ उम्मीदें हैं? क्या उन्हें आशा है की 2022 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों बसपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के मिशन में सहयोग करेगी? या इसके पीछे कुछ और ही राजनीति है?
Posted by
Sudhanshu Gaur
0
comments
20.6.19
ब्रज की डिक्शनरी से लिए गए कुछ चुनिंदा शब्द
Posted by
yashwant
0
comments
19.6.19
गए थे नवोदित खिलाड़ी से मिलने , याद आने लगे धौनी...!!
तारकेश कुमार ओझा
कहां संभावनाओं के आकाश में टिमटिमाता नन्हा तारा और कहां क्रिकेट की दुनिया का एक स्थापित नाम। निश्चित रूप से कोई तुलना नहीं। लेकिन पता नहीं क्यों मुझे उस रोज नवोदित क्रिकेट खिलाड़ी करण लाल से मिलते समय बार - बार जेहन में महेन्द्र सिंह धौनी का ख्याल आ रहा था। इसकी ठोस वजहें भी हैं। क्योंकि करीब 18 साल पहले मुझे धौनी का भी साक्षात्कार लेने का ऐसा ही मौका मिला था। जब वे मेरे शहर खड़गपुर में रहते हुए टीम इंडिया में चुने जाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यह 2001 की बात है। तब मैं जमशेदपुर से प्रकाशित दैनिक पत्र के लिए जिला संवाददाता के तौर पर कार्य कर रहा था। पत्रकारिता का जुनून सिर से उतरने लगा था। कड़वी हकीकत से हो रहा लगातार सामना मुझे विचलित करने लगा । आय के साधन अत्यंत सीमित जबकि जरूरतें लगातार बढ़ रही थी। तिस पर पत्रकारिता से जुड़े रोज के दबाव और झंझट - झमेले। विकल्प कोई था नहीं और पत्रकारिता से शांतिपूर्वक रोजी - रोटी कमा पाना मुझे तलवार की धार पर चलने जैसा प्रतीत होने लगा था। हताशा के इसी दौर में एक रोज डीआरएम आफिस के नजदीक हर शाम चाउमिन का ठेला लगाने वाले कमल बहादुर से मुलाकात हुई। कमल न सिर्फ खुद अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी है बल्कि आज भी इसी पेशे में हैं। मैं जिस अखबार का प्रतिनिधि था कमल उसका गंभीर पाठक भी है, यह जानकर मुझे अच्छा लगा जब उसने कहा .... तारकेश भैया ... आप तो अपने अखबार में इतना कुछ लिखते हैं। अपने शहर के नवोदित क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धौनी के बारे में भी कुछ लिखिए। इस शानदार खिलाड़ी का भविष्य उज्जवल है। मैने हामी भरी। बात उनके शहर लौटने पर मिलवाने की हुई। लेकिन कभी ऐसा संयोग नहीं बन पाया। 2004 तक वे शहर छोड़ कर चले भी गए, फिर क्रिकेट की दुनिया में सफलता का नया अध्याय शुरू हुआ। क्रिकेट की भाषा में कहें तो यह अच्छे से अच्छा फील्डर से कैच छूट जाने वाली बात हुई। धौनी को याद करते हुए करण लाल से मिलने का अनुभव लाजवाब रहा। टीम में चुने जाने से पहले तक धौनी की पहचान अच्छे विकेटकीपर के तौर पर थी। वे इतने विस्फोटक बल्लेबाज हैं यह उनकी सफलता का युग शुरू होने के बाद पता चला। लेकिन करण अच्छा बल्लेबाज होने के साथ बेहतरीन गेंदबाज भी है और टीम में चुने जाने के बिल्कुल मुहाने पर खड़ा है। पत्रकारिता और क्रिकेट में शायद यही अंतर है। क्रिकेट का संघर्षरत खिलाड़ी भी स्टार होता है। करियर के शुरूआती दौर में महेन्द्र सिंह धौनी जब रेलवे की नौकरी करने मेरे शहर खड़गपुर शहर आए तब भी वो एक स्टार थे। टीम में चुने जाने और अभूतपूर्व कामयाबी हासिल करने के बाद वे सेलीब्रेटी और सुपर स्टार बन गए। करण लाल भी आज एक स्टार है। उसका जगह - जगह नागरिक अभिनंदन हो रहा है। बड़े - बड़े अधिकारी और राजनेता उनसे मिल कर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
------------------------------
------------------------------------------------------------------
Posted by
TARKESH KUMAR OJHA
0
comments
18.6.19
हुक्मरानों, बच्चों की अर्थियां बहुत वजनदार होती हैं!
अभी कुछ दिनों पहले ही IIT के रिजल्ट आया. हर बार की तरह इस बार भी बिहार के छात्रों ने अपना लोहा मनवाया. लेकिन इन छात्रों के मन में एक कसक होगी कि हार बार की तरह इस बार इनके बारे में चर्चा नहीं की जा रही है. लेकिन इस बात का इन्हें कोई मलाल नहीं होगा. क्योंकि इस बार चर्चा हो रही है तो उन्हीं के राज्य में ही लगे एक अनचाहे शतक के बारे में. बिहार राज्य की एक ऐसी शतकीय पारी जो इतिहास के पन्नों पर हर वक़्त बिहार से ताल्लुक रखने वालों को ही नहीं हर देशवासी को मुंह चिढ़ाएगी.
शायद अब आपको अंदाजा हो गया होगा की मैं किस शतकीय पारी की बात कर रह हूँ. मैं बात कर रहा हूँ मुज्जफरपुर में चमकी बुखार से हुए लगभग 130 मासूम बच्चों की मौत का. उन्हीं बच्चों की बात जिनकी मौत शुरुआती मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खाली पेट लीची खाने से हुई थी. बिहार का मुज्जफरपुर जिला हालांकि राज्य की राजधानी से कुछ ज्यादा दूरी पर नहीं है. लेकिन इन मासूम बच्चों से मिलने या इनसे अपनी संवेदना जताने के लिए हुक्मरानों का पहुँचने का सिलसिला बहुत ही लाचार है. क्योंकि यहां से राजनीति या वोटों की रोटियां नहीं सेंकी जा सकती हैं.
कहने को तो बिहार में बहुत कुछ बदलाव हुआ है. लेकिन आपका सिर शर्म से और झुक जाएगा जब आपको मालूम होगा कि मुज्जफरपुर में यह बीमारी पिछले 25 सालों से घर किये हुए है. पिछले 25 सालों से यहां मौत का तांडव हो रहा था, लेकिन सरकार और हुक्मरानों के कानों पर जूं तक न रेंगी थी. स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों को देखें तो मालूम पड़ता है कि 2010 से अब तक लगभग इस 500 बच्चे अपनी जान से हाथ धो चुके हैं. पिछले 9 सालों में यह बीमारी धीमे-धीमे असर कर रही थी, लेकिन इस साल इस चमकी बुखार ने अपना तांडव शताब्दी की स्पीड में चला दिया. इस चमकी बुखार की बढ़ी स्पीड का सारा दोष दिया गया लीची को.
मीडिया को बंगाल से जब फुर्सत मिली, तो इन मासूमों का ख्याल आया. मीडिया ने हो हल्ला किया. सरकार और जिम्मेदारों पर जूं रेंगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन उनके जूनियर अश्विनी चौबे और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय अस्पताल में पहुंचे. अस्पताल का शाही दौरा किया गया. दौरे के बाद दिखावे के लिए प्रेस कांफ्रेंस का मंचन किया गया. डॉ. हर्षवर्धन को भी उम्मीद नहीं होगी की सारा खेल यहीं हो जाएगा. हालांकि उन्होंने सवालों का सामना किया और एक डॉक्टर होने के नाते जवाब भी दिए. लेकिन बगल में ही बैठे दोनों ही मंत्रियों ने सारा गुडगोबर कर दिया. उनके जूनियर अश्विनी चौबे नींद में झूम रहे थे. जिसको उन्होंने चिंतन और मनन का नाम दिया था. और वहीं बिहार के मंत्री साहब को क्रिकेट के स्कोर की ज्यादा चिंता थी.
अब जब मंत्रियों के दौरे की बात आ ही गई है, तो एक और दौरे का जिक्र करना चाहूँगा. तारीख थी 22 जूं 2014. अंतर सिर्फ इतना था की राज्य में एनडीए की सरकार नहीं थी. उस वक़्त भी स्वास्थ्य मंत्री भी यही हर्षवर्धन थे. उस वक़्त भी बच्चों की मौतें हुई थीं. अपने उस दौरे दौरान उन्होंने वादा किया था कि मुज्जफरपुर में 100 बेडों का अस्पताल बनाया जाएगा. लेकिन यह वादा भी अन्य वादों के साथ धुल गया. हाथ आया तो सिर्फ हर साल मौतों का बढ़ता हुआ हुआ आंकड़ा. और यही वादा इस बार भी किया गया है.
लेकिन फिलहाल बात करें तो हालात यह हैं कि डॉक्टरों को अभी तक यह भी नहीं मालूम है कि बीमारी क्या है? कौन सी दवाई दी जाए?किस तरह बढ़ते हुए आंकड़ो को रोका जाए? लेकिन सच्चाई यह है की सरकार और हुक्मरान इन मासूमों की मौत के जिम्मेदार हैं. अगर पहले ही कुछ कर लिया जाता तो यह आंकड़ा इतना लंबा नहीं जाता. बिहार और देश इन मौतों को कभी नहीं भुला पाएगा. क्योंकि बच्चों की आर्थियाँ बहुत वजनदार होती हैं.....
Posted by
Sudhanshu Gaur
0
comments
7.6.19
कोलकाता की वो पुरानी बस और डराने वाला टिकट!
तारकेश कुमार ओझा
कोलकाता की बसें लगभग अब भी वैसी ही हैं जैसी 90 के दशक के अंतिम दौर तक
हुआ करती थी। फर्क सिर्फ इतना आया है कि पहले जगहों के नाम ले लेकर
चिल्लाते रहने वाले कंडक्टरों के हाथों में टिकटों के जो बंडल होते थे,
वे साधारणत: 20, 40 और 60 पैसे तक के होते थे। एक रुपये का सिक्का बढ़ाते
ही कंडक्टर टिकट के साथ कुछ न कुछ खुदरा पैसे जरूर वापस लौटा देता। कभी
टिकट के एवज में कंडक्टर 80 पैसे या एक रुपये का टिकट बढ़ाता तो लगता कि
कोलकाता के भीतर ही कहीं दूर जा रहे हैं। उसी कालखंड में मुझे कोलकाता के
एक प्राचीनतम हिंदी दैनिक में उप संपादक की नौकरी मिल गई। बिल्कुल
रिफ्रेशर था, लिहाजा वेतन के नाम पर मामूली रकम ही स्टाइपेंड के तौर पर
मिलती थी और सप्ताह में महज एक दिन का अघोषित अवकाश।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
राजनाथ सिंह कभी यशवंत सिन्हा नहीं बनना चाहेंगे!
Posted by
yashwant
0
comments
आओ राजा हम ढोएंगे पालकी, जाती रहे जान हमारे जवान की
नारा लगा कि आएगा तो मोदी ही और आए भी मोदी ही। लेकिन आए क्यों ? क्योंकि रोज़ी, रोज़गार, शिक्षा, चिकित्सा के तो मुद्दे ही ग़ायब हैं। चुनाव में सेना की शहादत का मुद्दा राष्ट्रवादी चासनी में मीठा होता दिखा। 2016 में भी भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लापता हो गया था। इस विमान ने तब चेन्नई से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ते हुए ये लापता हो गया था। चीन बॉर्डर के नजदीक लापता हुए विमान को ना तो धरती ने निगला होगा और ना ही आसमान ने खा लिया होगा। चीन से पूछने की हिम्मत किसे है। रक्षा मामले में मोदी सरकार की इस बड़ी विफलता पर जवानों की शहादत पर जश्न मनाने वाले मोदी के मतदाताओं ने खामोशी की चादर तान ली। एयर फोर्स के अधिकारियों और जवानों समेत 29 लोग इसमें सवार थे। इनकी शहादत, सरकार की विफलता थी लिहाजा, 29 सैनिकों की शहादत को ग़ुमनामी के घोर अंधेरे में धकेल दिया गया।
Posted by
yashwant
0
comments
दलित राजनीति को चाहिए एक नया रेडिकल विकल्प
(राष्ट्रीय प्रवक्ता, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट)
हाल के लोक सभा चुनाव ने दर्शाया है कि दलित राजनीति एक बार फिर बुरी तरह से विफल हुयी है. इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के उद्देश्य से बना सपा- बसपा गठबंधन बुरी तरह से विफल हुआ है. इस चुनाव में यद्यपि बसपा 2014 के मुकाबले में 10 सीटें जीतने में सफल रही है परन्तु इसमें इस पार्टी का अवसान भी बराबर दिखाई दे रहा है . 2014 के लोक सभा चुनाव में इसका पूरी तरह से सफाया हो गया था और इसे एक भी सीट नहीं मिली थी. इस चुनाव में भी इसका वोट प्रतिशत 2014 के 19.60% से घट कर 19.26% रह गया है. इसी तरह 2007 के बाद बसपा के वोट प्रतिशत में लगातार गिरावट आयी है जो 2007 में 30% से गिर कर 2017 में 23% पर पहुँच गया था. यद्यपि मायावती ने बड़ी चतुराई से इस का दोष सपा के यादव वोट के ट्रांसफर न होने तथा ईवीएम मशीनों की गड़बड़ी बता कर अपनी जुम्मेदारी पर पर्दा डालने की कोशिश की है परन्तु उसकी अवसरवादिता, भ्रष्टाचार, तानाशाही, दलित हितों की अनदेखी और जोड़तोड़ की राजनीति के हथकंडे किसी से छिपे नहीं हैं. बसपा के पतन के लिए आज नहीं तो कल उसे अपने ऊपर जुम्मेदारी लेनी ही पड़ेगी.
Posted by
yashwant
0
comments
दम तोड़ती सपा, अहंकार में डूबे अखिलेश
बसपा-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन टूटने के बाद यक्ष प्रश्न यही है कि अखिलेश यादव अब कौन सा रास्ता चुनेंगे? 2017 में विधान सभा चुनाव के समय कांगे्रस से और अबकी लोकसभा चुनाव के समय बसपा से गठबंधन का अनुभव अखिलेश के लिए किसी भी तरह से सुखद नहीं रहा। फिर भी अच्छी बात यह है कि गठबंधन टूटने के बाद भी अखिलेश अपनी मंुहबोली बुआ मायावती से संबंध खराब नहीं करना चाहते हैं। अगर इसी सोच के साथ अखिलेश यादव खून के रिश्ते भी निभाते तो शायद न तो चाचा शिवपाल यादव उनसे दूर होते ? न ही उन्हें अपनी सियासत बचाने के लिए गैरों की चैखट पर सिर रगड़ना पड़ता। मगर दुख की बात यह है कि भले ही अखिलेश यादव अपने राजनीतिक जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हों ? मायावती ने उनको मझधार में छोड़ दिया हो ? लेकिन अखिलेश पारिवारिक कलह सुलझने में बिल्कुल रूचि नहीं ले रहे हैं। कम से कम पारिवारिक मामलों में तो वह (अखिलेश )कुछ ज्यादा ही अहंकारी नजर आ रहे हैं। उनके अहंकार के कारण ही समाजवादी पार्टी लगातार सियासी मैदान में दम तोड़ती जा रही है।
Posted by
yashwant
0
comments
दूसरों के बैंक एकाउंट से ठग बेहिचक उड़ा रहे रुपए, पीड़ित काट रहे पुलिस के चक्कर!
Posted by
yashwant
0
comments
5.6.19
पर्यावरण और बेपरवाह समाज : कुछेक तारीखें हमने छाती पीटने के लिए तय कर दी हैं
Posted by
yashwant
0
comments
यूपी में गठबंधन की सियासत फिर ‘चौराहे’ पर
उत्तर प्रदेश में कल तक मजबूत दिख रहे सपा-बसपा गठबंधन में बसपा सुप्रीमों मायावती के एक बयान के बाद दरार नजर आने लगी है। भले ही बसपा सुप्रीमों मायावती के मन में अखिलेश को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है,परंतु गठबंधन के बाद भी लोकसभा चुनाव में उम्मीद के अनुसार उन्हें(मायावती) सियासी फायदा नहीं मिलने से से उम्मीद के अनुसार यह कहने में भी गुरेज नहीं रहा कि सपा के यादव वोट बैंक में सेंधमारी लग चुकी है। माया का इशारा साफ है कि अगर सपा-बसपा के वोटर एक साथ आते तो गठबंधन की जीत का आंकड़ा बहुत बड़ा होता। मगर सपा से नाराज यादव वोटरों के चलते ऐसा हो नहीं पाया। माया के बयान पर अभी तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं,लेकिन मायावती के नए पैतरे से यह तो साफ हो ही गया है कि अखिलेश के लिए मायावती को समझना इतना आसान भी नहीं है। माया ने फिलहाल सपा से संबंध तोड़ने की बात तो नहीं की है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि वह अपने हिसाब से चलेंगी। इसी के तरह बसपा सुप्रीमों 2007 के हिट फार्मूले ‘सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय’ को फिर से धार देना चाहती हैं, जिसके बदौलत प्रदेश में उनकी बहुमत के साथ सरकार बनी थी।
Posted by
yashwant
0
comments
चुनाव आयोग ने प्रेक्षकों की शिकायत की सूचना देने से मना किया
Posted by
yashwant
0
comments
बालीवुड टीवी सीरियल के नजरिए से हिन्दू एक कुटिल चाल
Posted by
yashwant
0
comments
जब संदली हवाओं ने तुमको छुआ होगा...
जब संदली हवाओं ने तुमको छुआ होगा
Posted by
yashwant
0
comments
3.6.19
ब्राह्मणत्व जन्म नहीं आचरण का विषय है
"यदि शूद्र में सत्य आदि उपयुक्त लक्षण हैं और ब्राह्मण में नहीं हैं, तो वह शूद्र शूद्र नहीं है, न वह ब्राह्मण ब्राह्मण। युधिष्ठिर कहते हैं कि हे सर्प जिसमें ये सत्य आदि ये लक्षण मौजूद हों, वह ब्राह्मण माना गया है और जिसमें इन लक्षणों का अभाव हो, उसे शूद्र कहना चाहिए"....
-महाभारत,वनपर्व सर्प-युधिष्ठिर संवाद
Posted by
yashwant
0
comments
सबसे बड़ा चोर और बेईमान वही आदमी है जो रिश्वत देता है!
एक पत्रकार की भड़ास... दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है....... कुछ विचार साझा करती हूं... हम चाहते हैं कि सब कुछ अच्छा हो जाए पर हम यह नहीं चाहते कि हमारी वजह से अच्छा हो जाए....यह तो चाहते हैं कि हमारे लिए अच्छा हो जाए पर यह कभी नहीं चाहते कि सबके लिए अच्छा हो जाए....
Posted by
yashwant
0
comments
दलित राजनीति की त्रासदी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट
हाल के लोकसभा चुनाव के परिणामों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वर्तमान दलित राजनीति विफल हो गयी है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) है जिसकी मुखिया मायावती चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले तक प्रधान मंत्री बनने की इच्छा ज़ाहिर कर रही थी. परिणाम आने पर बसपा केवल दस सीटें ही जीत सकी जबकि चुनाव में महागठबंधन मोदी को हराने का दावा कर रहा था. यद्यपि बसपा की दस सीटों की जीत पिछले चुनाव की अपेक्षा एक अच्छी उपलब्धि मानी जा सकती है परन्तु महागठबंधन के चुनावी परिणामों ने इसकी विफलता भी दिखा दी है.
Posted by
yashwant
0
comments
1.6.19
अम्बेडकरनगर में ‘आधार’ बनवाने के लिए भटकते लोग
Posted by
yashwant
0
comments
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के जिले का सदर अस्पताल सड़ चुका है....
Posted by
yashwant
0
comments
जो मोदी की कसौटी पर था खरा, उसे ही मिला गाड़ी-बंगला!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के बल पर केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार ने शपथ ले ली है। 80 में से 64 सीटें बीजेपी गठबंधन को मिलना किसी करिश्में से कम नहीं था,इस लिए राजनैतिक पंडितो को लग रहा था कि इस बार मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश के मंत्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है,लेकिन मोदी और शाह क्या और किसी दिशा में सोचते हैं, कोई नहीं जानता। इसी लिए तो यूपी का प्रतिनिधित्व बढ़ना तो दूर राज्य के मंत्रियों की संख्या कम ही हो गई।
Posted by
yashwant
0
comments
संगोष्ठी का आयोजन कर गाजीपुर में भी मनाया गया पत्रकारिता दिवस
गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को पत्रकार प्रेस परिषद के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया। संगोष्ठी में जनपद के विभिन्न अंचलों से आए पत्रकारों ने 'पत्रकारिता के अतीत, वर्तमान एवं चुनौतियों' पर प्रकाश डाला। गाजीपुर के वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्र ने पत्रकारिता के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कर्तव्य एवं कठिनाइयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार को अध्ययनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ होना जरूरी है।
Posted by
yashwant
0
comments
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को पक्षकार न बनने की नसीहत
Posted by
yashwant
0
comments
हिंदी का प्रथम दैनिक समाचार पत्र 'सुधा वर्षण' भी कलकत्ता से 1854 में प्रारम्भ हुआ
आज 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस है। इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की विभिन्न राज्य इकाइयों ने आज जोर शोर से हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया। यह दिवस हमें न केवल अपने इतिहास की याद दिलाता है अपितु यह एक ऐसा अवसर है जब हम इसकी दशा और दिशा पर विचार करते हैं। हिंदी के प्रथम समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन आज ही के दिन अहिन्दी भाषी राज्य बंगाल की राजधानी कलकत्ता से 1826 में हुआ था।
Posted by
yashwant
0
comments
ब्रज प्रेस क्लब व उपजा के तत्वावधान में आयोजित हुआ पत्रकारिता दिवस समारोह
पत्रकार महेश की स्मृति में रखा जायेगा मार्ग का नाम, ब्रज प्रेस क्लब की जमीन को बोर्ड से रिन्युअल करायेंगे मेयर
पत्रकारिता दिवस आत्म चिंतन का दिवस: जिलाधिकारी
पत्रकारों के हर संघर्ष में साथ रहूंगा: हेमंत तिवारी
भाजपा विधायक पूरन प्रकाश व कारिंदा सिंह बोले- पत्रकारों के सम्मान में नहीं आने देंगे कमी
मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में होटल ब्रजवासी रॉयल में पत्रकार संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने पत्रकारिता की आगे दिशा-दशा क्या होगी तथा वर्तमान में पत्रकारिता एक चुनौती पूर्ण कार्य विषय पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ उप्र मान्यता प्राप्त संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, महापौर डा.मुकेश आर्यबंधु, वरिष्ठ पत्रकार आईएफडब्ल्यूजे के सचिव सिद्धार्थ कालहंस, उप्र वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, भास्कर दुबे, सचिव राजेश मिश्रा, महामंडलेश्वर डा.अवेशेषानंद महाराज, भाजपा विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा विधायक ठा.कारिंदा सिंह, क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सेठ जयंती प्रसाद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Posted by
yashwant
0
comments
30.5.19
राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता की अहम् भूमिका
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में गुरुवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुंदरलाल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 30 मई 1826 में उदंत मार्तंड ने हिंदी पत्रकारिता की ऐसी ज्योति जलाई जो स्वतंत्रता आंदोलन के अंतिम चरण में ज्वाला बनकर फूटी। उन्होंने कहा हमनें स्वयं अपने दौर में दिनमान, धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान जैसी पत्रिकाओं से ज्ञान अर्जित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सेवा भाव से होना चाहिए इसका दुरुपयोग घिनौना अपराध है। आज हमें इस बात पर चिन्तन करना चाहिए कि हिंदी पत्रकारिता सही दिशा में गतिमान रहे।
Posted by
yashwant
0
comments
ब्रांड मोदी ने विपक्ष को घुटने पर बिठाया
मोदी है तो मुमकिन है। आएगा तो मोदी ही। और फिर मोदी ने जनमत के हथियार से विपक्ष के वोटों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, वह भी उनके गढ़ों में घुसकर। जीत के बाद मोदी का पहला जो ट्वीट आया, उसमें उन्होंने कहा कि सबका साथ+सबका विकास+सबका विश्वास= विजयी भारत। मोदी अपनी चुनावी सभाओं और रैलियों में लगातार कहते रहे कि 2019 का आम चुनाव देश की जनता लड़ रही है। इसी बात पर उनका ट्वीट मोहर लगा रहा है। 2019 का चुनाव मोदी चुनाव रहा।
Posted by
yashwant
0
comments
कुत्ता काटे तो मनपा दे पीड़ित को मुवावजा!
Posted by
yashwant
0
comments
दलित राजनीति को डॉ. आंबेडकर से सीखना चाहिए
डॉ. आंबेडकर दलित राजनीति के जनक माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने ही सब से पहले दलितों के लिए राजनैतिक अधिकारों की लडाई लड़ी थी. उन्होंने ही भारत के भावी संविधान के निर्माण के सम्बन्ध में लन्दन में 1930-32 में हुए गोलमेज़ सम्मलेन में दलितों को एक अलग अल्पसंख्यक समूह के रूप में मान्यता दिलाई थी और अन्य अल्पसंख्यक मुस्लिम, सिख, ईसाई की तरह अलग अधिकार दिए जाने की मांग को स्वीकार करवाया था. 1932 में जब “कम्युनल अवार्ड” के अंतर्गत दलितों को भी अन्य अल्पसंख्यकों की तरह अलग मताधिकार मिला तो गाँधी जी ने उस के विरोध में यह कहते हुए कि इस से हिन्दू समाज टूट जायेगा, आमरण अनशन की धमकी दे डाली जब कि उन्हें अन्य अल्पसंख्यकों को यह अधिकार दिए जाने में कोई आपत्ति नहीं थी. अंत में अनुचित दबाव में मजबूर होकर डॉ. आंबेडकर को गांधी जी की जान बचाने के लिए “पूना पैकट” करना पड़ा और दलितों की राजनैतिक स्वतंत्रता के अधिकार की बलि देनी पड़ी तथा संयुक्त चुनाव क्षेत्र और आरक्षित सीटें स्वीकार करनी पड़ीं.
Posted by
yashwant
0
comments
29.5.19
हे बाबा राहुल, हे दीदी प्रियंका.... हम कांग्रेसियों की अरज भी सुन लो....
हे बाबा राहुल आप ऐसा कैसे कह सकते हैं। त्यागपत्र देने का विचार आपके मन में आया भी कैसे। हम सभी कांग्रेसियो का जीवन आपका चरणामृत पी-पी कर पुष्ट हुआ है। आपकी पट्टेचाटी करने मात्र से हमारे शरीर में मिनरल और विटामिन की कमी का अहसास नही होता , इससे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। हे राजमाता सोनिया जी अपने पुत्र को समझाईये। सत्ता तो आती जाती रहती है मगर इससे आपके राजपरिवार के दर्जे पर कभी असर पड़ सकता है क्या।
Posted by
yashwant
0
comments
पुण्यतिथि पर विशेष : किसानों के सबसे बड़े चौधरी थे चरण सिंह
Posted by
yashwant
1 comments
लघुकथा : डर
Posted by
yashwant
0
comments
लघुकथा : मृत्यु दंड
Posted by
yashwant
0
comments
लघुकथा : वैध बूचड़खाना
सड़क पर एक लड़के को रोटी हाथ में लेकर आते देख अलग-अलग तरफ खड़ीं वे दोनों उसकी तरफ भागीं। दोनों ही समझ रही थीं कि भोजन उनके लिए आया है। कम उम्र का वह लड़का उन्हें भागते हुए आते देख घबरा गया और रोटी उन दोनों में से गाय की तरफ फैंक कर लौट गया। दूसरी तरफ से भागती आ रही भैंस तीव्र स्वर में रंभाई, “अकेले मत खाना इसमें मेरा भी हिस्सा है।”
Posted by
yashwant
0
comments
लघुकथा : अदृश्य जीत
Posted by
yashwant
0
comments
लघुकथा : बहुरूपिया
उस नामी प्रदर्शनी के बाहर एक बड़ी चमचमाती आधुनिक कार रुकी। चालक बाहर निकला और पीछे का दरवाज़ा खोला, अंदर से एक सूटधारी आदमी उतरा। वहीँ कुछ दूर एक भिखारी बैठा हुआ था, वह आदमी उस भिखारी के पास गया और जेब से नोटों का एक पुलिंदा निकाल कर बिना गिने उसमें से कुछ नोट भिखारी की कटोरी में डाल दिए। भिखारी सहित कई व्यक्ति उसकी दरियादिली देख कर चौंक गए।
Posted by
yashwant
0
comments
लघुकथा : जानवरीयत
वृद्धाश्रम के दरवाज़े से बाहर निकलते ही उसे किसी कमी का अहसास हुआ, उसने दोनों हाथों से अपने चेहरे को टटोला और फिर पीछे पलट कर खोजी आँखों से वृद्धाश्रम के अंदर पड़ताल करने लगा। उसकी यह दशा देख उसकी पत्नी ने माथे पर लकीरें डालते हुए पूछा, "क्या हुआ?"
Posted by
yashwant
0
comments
28.5.19
विपक्ष क्यों हारा? मोदी क्यों जीते?
विपक्ष के किसी नेता को इतनी बुरी हार का अंदाजा नहीं था। सभी को लगता था कि मोदी आर्थिक मोर्चे पर और रोजगार के मामले में जिस तरह जन आंकाक्षाओं पर खरे नहीं उतरे, तो आम जनता में अंदर ही अंदर एक आक्रोश पनप रहा है, जो विपक्ष के फायदे में जाऐगा। मोदी के आलोचक राजनैतिक विश्लेषक मानते थे कि मोदी की 170 से ज्यादा सीटें नहीं आऐंगी। हालांकि वे ये भी कहते थे कि मोदी लहर, जो ऊपर से दिखाई दे रही है, अगर वह वास्तविक है, तो मोदी 300 से ज्यादा सीटें ले जाऐंगे।
Posted by
yashwant
0
comments
अमर उजाला के जिला प्रभारी ने दलित पत्रकारों की यूनियन बनाने की शुरुआत की
यूपी के एक जिले में अमर उजाला के जिला प्रभारी दलित समुदाय के हैं. जिले में अपने पैर जमाने के बाद इन महोदय ने पिछले दिनों विभिन्न संस्थानों के दलित पत्रकारों के साथ गोपनीय मीटिंग की. सभी को अहसास कराया कि हम सब एक हैं और सवर्ण पत्रकारों से डरने की जरूरत नहीं है.
Posted by
yashwant
0
comments
22.5.19
दिल के बड़े गरीब हैं न्यूज़ चैनल के मालिकान, खा जाते हैं स्ट्रिंगर के हक का पैसा
Posted by
yashwant
0
comments
चिरकुट मैनेजमेंट खा जाता है पत्रकारों के खून-पसीने का वेतन!
Posted by
yashwant
0
comments
मामूली सिरदर्द को न करें नजरअंदाज
Posted by
yashwant
0
comments
वरिष्ठ पत्रकार रतन अग्रवाल की पुत्री ने जिले में लाया 7वाँ स्थान
Yudhishthir Mahato
सिन्दरी । मैट्रिक परीक्षा 2019 में एक के बाद जिले के छात्राओं की मेहनत सामने आ रही है। समाज में बेटियां साबित कर रही हैं कि वे भी बेटों से कम नहीं हैं। जो बेटियों को पढ़ाना नहीं चाहते हैं, उनके लिए ऐसी खबरें प्रेरणादायक हैं। आपको बता दें कि सिन्दरी के वरिष्ठ पत्रकार रतन कुमार अग्रवाल की द्वितीय सुपुत्री श्रेया अग्रवाल ने सिन्दरी में प्रथम स्थान व जिला में 9वाँ स्थान प्राप्त कर सिन्दरी का नाम रोशन किया है।
Posted by
yashwant
0
comments
चुनाव आयोग की नीयत में खोट!
Posted by
yashwant
0
comments
सावधान! छतीसगढ़ और उत्तराखंड में ब्लैकमेलर गैंग ‘तहलका इंडिया न्यूज़’ सक्रिय है!
चोर चोर ही रहता है चाहे कोई भी लबादा पहन ले। कुछ ऐसा ही हाल अनुज अग्रवाल नाम के इस ब्लैक मेलर से जर्नलिस्ट बने और ‘तहलका इंडिया न्यूज़’ नाम का फ़र्ज़ी चैनल चलाने वाले इस शातिर क़िस्म के आदतन अपराधी का। नाम तहलका तो हैरान मत हॉ ये तेजपाल वाला नहीं है बल्कि फ़र्ज़ी और नक़ली है। जिसका लोगों भी इसने चुरा लिया और साथ ही टाइम्ज़ के ’T’ का पेटरन भी पर इस बेशर्म को अभी तक किसी ने नोटिस नहीं दिया। ये आजकल दोनो स्टेट के चक्कर लगा रहा है ताकि अपने वसूली के धंधे को आगे बड़ा सके।
Posted by
yashwant
0
comments
दैनिक जनवाणी: गजब का प्रसार, मेरठ के रोहटा इलाके में सिर्फ तीन प्रतियां बिकती हैं
Posted by
yashwant
0
comments
Was Keeping Space Blank by The Telegraph Justified?
We are inviting the opinion/ suggestion of all journalists on an issue related to the profession of journalism so that the matter can be sent for the consideration of the Press Council of India to decide the limit of the freedom of speech and expression as enshrined in the Constitution of India although the Council should have taken up this issue suo muto. The background of this letter is that on 18th May, the Telegraph, an important newspaper from Calcutta, kept a few columns space blank on the top of the first page saying that it will be filled up when the Prime Minister speaks anything in the Press Conference.
Posted by
yashwant
0
comments
ऐसे विपक्ष से सत्ता परिवर्तन की बात सोचना बेमानी
जो एग्जिट पोल के झूठे होने की उम्मीद लगाए बैठेे हैं। वे जमीनी हकीकत को समझें। विपक्ष के कई नेता भी मोदी और अमित शाह के डर से एक तरह से भाजपा का ही साथ दे रहे थे। मुलायम सिंह यादव का संसद में विपक्ष के हारने की बात कहते हुए मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करने को क्या कहा जाएगा। 2013 में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले का चुनाव में गर्माना और एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में आते ही उन्हें क्लीन चिट मिल जाने को क्या कहोगे।
Posted by
yashwant
0
comments
21.5.19
सैकड़ों करोड़ की संपत्ति जुटाने के आरोप से मुलायम और अखिलेश को सीबीआई ने 12 साल बाद दी क्लीनचिट
आय से अधिक संपत्ति मामले में सपा संस्थापक और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव को राहत मिली है। सीबीआई ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को क्लीनचिट दे दी है। जांच एजेंसी ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने 7 अगस्त 2013 को मामले की जांच बंद कर दी थी। उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा सके।
Posted by
yashwant
0
comments
व्यंग्य : पत्रकारिता करते-करते हम इतने कमजोर हो जाएंगे, यह पहली बार एहसास हुआ...
हाँ! तो मैं सोच रहा था कि कोई "स्टार्टअप इंडिया " के अंतर्गत नया करोबार कर लिया जाए। पत्रकारिता करते-करते हम इतने कमजोर हो जाएंगे यह पहली बार एहसास हुआ। दिमाग जिस तेजी से सड़को पर समाचार चुनने में, लिखने में काम कर रहा था वह रोजगार खोलने के नाम पर पूरा रूह ही कांपा दिया। दिमाग के परचे-परचे उखड़-उखड़ कर हाथ में आने लगे।
Posted by
yashwant
0
comments
14.5.19
माया को पीएम बनाने वाले मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी के कारण लिया यूटर्न!
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जबर्दस्त यूटर्न लेकर अब यूपी से ही नया पीएम आयेगा की जगह कहने लगे हैं कि बसपा सुप्रीमों मायावती को प्रधानमंत्री बनता देख मुझे खुशी होगी। पांच चरणों के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की पंसद के लिए अखिलेश की जुबान पर अगर खुलकर बसपा सुप्रीमों मायावती का नाम आता है तो यह अप्रत्याशित नहीं, उनकी सियासी मजबूरी है। इसी तरह की मजबूरी अखिलेश 2017 के विधान सभा चुनाव में भी (जब कांगे्रस के साथ उनका गठबंधन हुआ था) दिखा चुके थे, तब उन्होंने कहा था कि वह तो सीएम के लिए हैं जब पीएम का चुनाव होगा तो राहुल गांधी ही इसके हकदार होंगे,लेकिन दो बरस के भीतर ही अखिलेश की पीएम की पसंद मायावती बन गई हैं।
Posted by
yashwant
0
comments
महल सी चमचमाती मस्जिदें और उजड़ी क़बरों से घरों में क़ैद करवटें बदलता मुस्लमान
Posted by
yashwant
0
comments
13.5.19
न्यू मीडिया भारत में लोकतंत्र की नई किरण
Posted by
yashwant
0
comments
11.5.19
चुनाव आयोग को इस चुनाव में अफसरों की शिकायत / ट्रान्सफर की जानकारी नहीं
Posted by
yashwant
0
comments
संकट में है गौरैया
बचपन से देखता आ रहा हूं मेरी मां गौरेया को आटे की नन्हीं नन्हीं गोलियां बनाकर देती है और एक एक कर गौरैया का झुंड मेरे घर की दालान में इकट्ठा हो जाता था और इन आटे को अपना भोजन बनाता था। मेरी भुआ ने हम भाई बहनों को गौरैया का झूठा पानी ये सोच कर कईं बार पिलाया है कि हम भी इनकी भांति चहचहाते रहे और आबाद रहें। बरसों हम भाई बहनों ने इनके लिए घौंसले बनाए हैं और इनके जमीन पर गिरे अंडों को बिना हाथ लगाए वापस घौसलों में रखा है। घर के आंगन में लगे कांच पर जब ये गौरैया अपनी चोंच मारती तो ऐसा लगता जैसे दो पक्षी आपस में लड रहे हो और मां आकर उस कांच पर कोई पर्दा डाल देती ताकि इसकी चोंच को नुकसान न हो।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के लिए चार पत्रकारों का चयन
भोपाल। विकास और जनसरोकारों के मुद्दे पर रिपोर्टिंग और शोध के लिए दी जाने वाली विकास संवाद मीडिया फैलोशिप के तहत चार पत्रकारों का चयन किया गया है। वर्ष 2019 के लिए दैनिक भास्कर भोपाल के हरेकृष्ण दुबोलिया, द वायर ग्वालियर से जुड़े दीपक गोस्वामी, धार की स्वतंत्र पत्रकार एकता शर्मा और भोपाल के स्वतंत्र पत्रकार मनीष चंद्र मिश्र शामिल हैं। फैलो का चयन वरिष्ठ संपादकों की एक चयन समिति ने किया। फैलोशिप के तहत सभी फैलो को 84 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
10.5.19
मांछे तेल तिके मांछ भाजा होबे!
Posted by
yashwant
0
comments
पूर्वांचल : सियासी बयार अंतिम पड़ाव पर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आखिरी दो चरणों में 12 और 19 मई को पूर्चांचल की 27 सीटों (छठे में 14 और सातवें चरण 13) पर मतदान होना हैं। पूर्वांचल में इन दिनों पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड व अवध के नेताओं की बाढ़ सी आ गई है। किसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी संसदीय सीट पर भेजा गया है तो कोई अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र आजमगढ़ के ग्रामीण इलाकों की खाक छान रहा है। यूपी ही नहीं, दूसरे प्रदेशों के नेताओं ने भी पूर्वांचल में डेरा डाल दिया है। योगी के प्रभाव वाली गोरखपुर संसदीय सीट पर भी लोगों की नजर लगी है। कांगे्रस ने प्रियंका वाड्रा को पूर्वांचल की जिम्मेदारी सौंपी थी,इस चरण में उनकी सियासी ताकत का अंदाजा भी हो जाएगा। आखिरी दो चरण के चुनावों की 27 सीटों में से 24 सीटों पर भाजपा गठबंधन और तीन सीटों पर सपा काबिज है। सपा ने उप-चुनाव में फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट बीजेपी से हथिया ली थी,जबकि आजमगढ़ से 2014 में मुलायम जीते थे।
Posted by
yashwant
0
comments
इलैक्ट्रोमैग्रेटिक तरंगों से कैंसर का इलाज
उमेश कुमार सिंह
कई बार अथक प्रयास करने के बाद भी ट्यूमर जैसे रोगों का निवारण नामुमकिन हो जाता है. आज इक्कीसवीं सदी में भी हम ऐसे रोगों का उपचार नहीं खोज पाए हैं. ऐसे रोगों से ग्रस्त मरीज सभी प्राकर के कैंसरों को असाध्य मानकर तब तक डाक्टर के पास नहीं जाते जब तक रोग बहुत बढ़ न जाए. कहीं न कहीं उनके मन में कैंसर के प्रति डर तो होता है लेकिन साथ ही वे अभी तक उपलब्ध कैंसर से लडने वाली सभी उपचारों के दुष्प्रभावों को लेकर भी चिंतित रहते हैं. अब कई अध्ययनों और ट्रायलों से यह साफ हो चुका है कि साइटोट्रोन चिकित्सा की मदद से किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता और बेहद कम समय मेें कैंसर से छुटकारा पाया जा सकता है. इससे मरीज का डर कम हो जाता है. लुधियाना स्थित सिबिया मेडिकल सेंटर के निदेशक डा. एस.एस. सिबिया का कहना है कि जितनी जल्दी कैंसर का निदान किया जाए और उसका उपचार शुरु कराया जाए, उतनी ही जल्दी कैंसर से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने के लिए इस रोग का निदान होते ही नियमित उपचार आवश्यक है. साइटोट्रोन थैरेपी क्लीनिकली प्रमाणित की हुई एक ऐसी शल्य रहित प्रक्रिया है जिससे कैंसर की बढ़त को रोका जा सकता है और कैंसर के मरीजों की जिंदगी को सुधारा जा सकता है.
Posted by
yashwant
0
comments
9.5.19
DECENTRALISE CENTRAL GOVT. TO REDUCE DELHI’S AIR POLLUTION & CONGESTION
Posted by
yashwant
0
comments
1.5.19
मुख्य न्यायाधीश यौन उत्पीडन मामले में पीड़िता बोली- जिस तरह से हो रही सुनवाई, उससे नहीं लगता कि मुझे न्याय मिल पाएगा
जे.पी.सिंह
जिस तरह से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के मामले की जिस तरह से सुनवाई की जा रही है, उससे नहीं लगता कि मुझे न्याय मिल पाएगा।साथ ही मुझे ‘डर’ भी लगता है।मुझे मौखिक तौर पर ये निर्देश दिए गए कि मैं मीडिया के सामने समिति की सुनवाई से संबंधित कोई बात ना रखूं और ना ही इसके बारे में मेरे वकील वृंदा ग्रोवर को कुछ बताऊं।यह संगीन आरोप लगाते हुये यौन उत्पीड़न पीड़ित महिला ने कहा है कि अब वह इस मामले में सुनवाई के लिए आतंरिक समिति के सामने पेश नहीं हो पाएगी, क्योंकि उसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।इसके साथ ही इस मामले मेंनात्कीय मोड़ आ गया है।महिला ने मामले की सुनवाई कर रही जजों की समिति पर सवाल खड़े किए हैं। महिला ने समिति पर यौन उत्पीड़न अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने अब समिति के सामने पेश नहीं होने का फैसला किया है।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
राफेल पर सुनवाई टालने की मांग खारिज, मोदी और शाह के खिलाफ याचिका पर मांगा जवाब, चुनाव आयोग ने पीएम को दी क्लीन चिट
जे.पी.सिंह
उच्चतम न्यायालय में मंगलवार को तीन हाईप्रोफाइल मामलों की सुनवाई हुई जिसमें राहुल ने उच्चतम न्यायालय के हवाले 'चौकीदार चोर है' कहने के लिए उच्चतम न्यायालय से माफ़ी मांग ली है । केंद्र सरकार द्वारा राफेल पर सुनवाई को करीब 4 हफ्ते के लिए टालने के अनुरोध को अस्वीकृत करते हुये उच्चतम न्यायालय ने कहा कि केंद्र को अपना जवाब शनिवार तक देना होगा। इसके साथ ही न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर उच्चतम न्यायालय ने चुनाव आयोग से जवाब तलब किया है।इस बीच चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी को सेना के नाम पर वोट मांगने के आरोपों पर क्लीन चिट दे दिया है। आयोग ने कहा है कि पीएम मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
30.4.19
एक मई मजदूर दिवस यानि मजदूरों के सम्मान की सवा सौ साल पुरानी परम्परा
एक मई-मजदूर दिवस पर विशेष... किसी भी देश की तरक्की उस देश के किसानों तथा कामगारों (मजदूर/कारीगर) पर निर्भर होती है। एक मकान को खड़ा करने और सहारा देने के लिये जिस तरह मजबूत “नीव” की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ठीक वैसे ही किसी समाज,देश,उद्योग,संस्था,व्यवसाय को खड़ा करने के लिये कामगारों (कर्मचारियों) की विशेष भूमिका होती है। मजदूरों की विशेष भूमिका को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष एक मई को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के बारे में चार लाईनों में समझना हो तो हम कह सकते हैं-
मेहनत उसकी लाठी है,मजबूत उसकी काठी है,
हर बाधा वो कर देता है दूर, दुनिया उसे कहती है मजदूर।
Posted by
yashwant
0
comments
बर्खास्त सैनिक तेज बहादुर यादव के बहाने मोदी के राष्ट्रवाद के नारे को भोथरा करेगी सपा
वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब सपा पूर्व में घोषित अपनी प्रत्याशी शालनी यादव की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में उतार रही है। बीएसएफ कांस्टेबल रहे तेजबहादुर को साल 2017 में सैनिकों को परोसे जाने वाले भोजन के बारे में शिकायत करते हुए एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था, उन्होंने पहले ही कहा था कि वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।
Posted by
yashwant
0
comments
उप्र लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कब कंप्लीट होगी
भारतीय जनता पार्टी ने उ0प्र0 विधान सभा चुनाव, 2012 के दौरान उ0प्र0 लोक सेवा आयोग की भर्तियों की जांच कराकर प्रतियोगियों को न्याय दिलाने के मुद््दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी चुनावी सभाओं में इस मुद््दे को उठाया था। श्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल की आयोग की भर्तियों की सी0बी0आई0 जांच के आदेश दिये जिसके बाद सी0बी0आई0 ने आयोग की अपर निजी सचिव (उ0प्र0 सचिवालय) परीक्षा-2010 में भ्रष्टाचार/अनियमिततायें बरतने की दिसम्बर, 2017 में लिखित पुष्टि की और काफी विलम्ब से जारी जांच के नोटीफिकेशन के उपरान्त सी0बी0आई0 मुख्यालय, नई दिल्ली में पी0ई0 दर्ज की है, लेकिन अभी तक अंतिम कार्यवाही नहीं हुई है।
Posted by
yashwant
0
comments
मजदूरों का शोषण मानवता का उपहास
Posted by
yashwant
0
comments
लोकतंत्र में चुनाव उत्सव है जंग नहीं
Posted by
yashwant
0
comments
मज़दूर दिवस पर विशेष : न घर है न ठिकाना, बस चलते जाना है....
Posted by
yashwant
0
comments
28.4.19
शार्प रिपोर्टर ने शुरू किया अपना आनलाईन वर्जन
Posted by
yashwant
0
comments
पांचवे चरण की 14 सीटों का पोस्टमार्टम : अवध की जमीं से बुंदेलों की धरती तक संघर्ष गाथा
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण राज्य की राजनीति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। इस चरण में सियासत का रंग लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में सुर्ख होते दिखेगा। पाचवां चरण आते-आते राज्य को लू के थपेड़ों ने अपने आगोश में समेट लिया है। दिन में सड़के विरान होने लगी हैं। सूरज के ढलने के बाद यह विरानगी टूटती है। 06 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है और इसी दिन से पवित्र रमजान के महीने की भी शुरूआत हो जाएगी। हो सकता है गरमी और रमजान के चलते मतदान का प्रतिशत थोड़ा कम रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए मतदान कार्य से जुड़े और मतदान को बढ़ावा देने वाली संस्थाएं और जागरूक नागरिकों ने भी अपनी मुहिम तेज कर दी है ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
Posted by
yashwant
0
comments
अब संभव है हृदय रोगों का बिना सर्जरी इलाज
Posted by
yashwant
0
comments
27.4.19
प्रियंका के वाराणसी से न लड़ने से बुआ-बबुआ को सबसे ज्यादा खुशी
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जोश हाई है। वाराणसी में जिस तरह से विपक्ष और खासकर अपने आप को राष्ट्रीय पार्टी कहने वाली कांगे्रस ने हथियार डाले उससे बीजेपी को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिली है। कांगे्रस को इसका बढ़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है तो उधर, प्रियंका का वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ना मायावती और अखिलेश गठबंधन के लिए राहत भरी खबर रही। प्रियंका अगर मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती तो भले वह वाराणसी से चुनाव हार जाती, लेकिन पूर्वांचल की अन्य कई लोकसभा सीटों के कांगे्रस प्रत्याशियों को इसका जबर्दस्त फायदा मिलता,जिससे पूर्वांचल लोकसभा चुनाव प्रभारी होने के नाते प्रियंका का कद काफी बढ़ जाता। पूर्वांचल में प्रियंका के प्रभार वाली करीब चार दर्जन लोकसभा सीटें हैं, जिसमें एक आजमगढ़ की लोकसभा सीट को छोड़कर 2014 में भाजपा का सभी सीटों पर कब्जा रहा था। आजमगढ़ से सपा नेता मुलायम सिंह यादव चुनाव जीते थे। इस बार आजमगढ़ से अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे है।
Posted by
yashwant
0
comments
बहनजी को सीबीआई के जरिए फिर घेरने की तैयारी
सात सरकारी चीनी मिलों के बिक्री घोटाले में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर, मायावती सरकार को दौरान बेचीं गयी 21 चीनी मिलों का मामला, सरकारी खजाने को 1179 करोड़ रुपए का नुकसान
Posted by
yashwant
0
comments
25.4.19
यूपी चौथा चरण : भाजपा के सामने साख की चुनौती, देखें किस सीट पर किस जाति के कितने वोटर
यूपी में चौथे चरण में 29 अपै्रल को 13 सीटों पर चुनावी जंग होनी है। 2014 में भाजपा को 13 में से 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। यहां से डिम्पल यादव चुनाव जीती थीं। भाजपा के सामने अपनी 12 सीटें बरकरार रखने की चुनौती है तो सपा-बसपा गठबंधन के सामने जातीय समीकरणों के बूते पुरानी जमीन भाजपा से छीनने का लक्ष्य है। कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाकर उन सीटों पर खास निगाह लगाए है जो उसने 2009 में जीती थीं। चौथे चरण में जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उसमें बीजेपी सभी 13 सीटो पर तो सपा-बसपा क्रमशः 07 और 06 सीटों पर तथा कांगे्रस 13 सीटों पर मैदान में है। कांगे्रस ने डिम्पल के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा है। इस चरण में डिम्पल यादव,राम शंकर कठेरिया,सत्यदेव पचैरी,श्री प्रकाश जायसवाल,देवेन्द्र सिंह भोले,आदि दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
Posted by
yashwant
0
comments
बाबा भोलेनाथ की नगरी दो दिनों तक रहेगी मोदीमय
देश की सबसे अधिक चर्चित लोकसभा सीटों में से एक वाराणासी संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यहां सांतवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। यहां से 26 अ्रपै्रल को नामांकन के लिए भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिन पूर्व 25 अ्रपै्रल को वाराणसी पधार रहे हैं। पीएम मोदी 25 अप्रैल को रोड शो और 26 अप्रैल को नामांकन करेंगे। दो दिनों तक यहां सियासत उफान पर होगी। यह कहना गलत नहीं होगा की बाबा भोलेनाथ की नगरी वाराणसी इन दो दिनों में मोदीमय नजर आएगी।
Posted by
yashwant
0
comments
पत्रकारों की किल्लत हो गई है क्या जो 'चौकीदार' का इंटरव्यू 'खिलाड़ी' ले रहा!
Posted by
yashwant
0
comments
हेमंत करकरे उत्पीड़न और प्रताड़ना का अपराधी था!
हेमंत करकरे को लेकर कोई एक नहीं बल्कि अनेकानेक प्रश्न खडे थे, पर अधिकतर लोग इस प्रश्न पर बात ही नहीं करना चाहते थे? हेमंत करकरे को लेकर उठे प्रश्नों पर आखिर लोग बात क्यों नहीं करना चाहते थे? पहला कारण यह था कि कांग्रेस हर हाल में हिन्दू -भगवा आतंकवाद को प्रत्यारोपित करना चाहती थी, इसके लिए कांग्रेस हर वह हथकंडा अपनाने के लिए तैयार बैठी थी जो हथकंडा अपना सकती थी, हथकंडे के तौर पर कांग्रेस के पास तीस्ता सीतलवाड, हर्ष मंदर, जान दयाल और शबनम हाशमी जैसे तमाम चेहरे थे जो भारत को एक खलनायक के तौर पर प्रस्तुत करते थे और हिन्दुओं को आतंकवादी, खतरनाक तथा अमानवीय मानुष साबित करने के लिए तुले रहते थे, इसी सोच से प्रस्तावित दंगा रोधी विधेयक सामने आया था, जिसमें प्रावधान यह था कि कहीं भी दंगा होगा तो बेगुनाह साबित करने की जिम्मेदारी हिन्दुओं को ही होगी, मुस्लिम पर आरोप होने पर भी उसे बेगुनाही के सबूत नहीं जुटाने होंगे, वह प्रस्तावित विधेयक सोनिया गांधाी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने लायी थी जिसके सदस्य तीस्ता सीतलवाल सहित अन्य तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोग शामिल थे।
Posted by
yashwant
0
comments
किसी ईसाई ने नमाज़ पढ़ रहे लोगों को मारा तो ये दुनिया में कहीं भी क्रिश्चियन मार के बदला लेंगे!
Tabish Siddiqui : ISIS ने कहा है कि न्यूज़ीलैंड में मारे गए लोगों का बदला उन्होंने श्रीलंका में लिया है.. मतलब न्यूज़ीलैण्ड में किसी ईसाई ने मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे लोगों को मारा था तो ये दुनिया मे कहीं भी क्रिस्चियन मार के वो उसका बदला ले लेंगे. अब सवाल ये नहीं है कि ये सही है या ग़लत.. सवाल ये है कि आपको ये पसंद आया कि नहीँ?
Posted by
yashwant
0
comments
24.4.19
राज ठाकरे ने तो बीजेपी आईटी सेल की बैंड बजा दी!
मोदी-शाह की नाक में दम कर दिया है राज ठाकरे ने। इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू हैं राज ठाकरे. उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है लेकिन राज ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में ताबड़ तोड़ रैलियां कर रहे हैं. अपने हर भाषण में वो सिर्फ मोदी और अमित शाह पर तीखे हमले करते हैं.
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
दैनिक भास्कर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जमकर खबरें छाप रहा है
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
क्या वाकई फंस गए हैं देश के मुख्य न्यायाधीश?
जस्टिस रंजन गोगोई पर गम्भीर आरोप, यौन उत्पीड़न मामले में जस्टिस बोबडे और दो अन्य जज करेंगे जाँच
जे.पी.सिंह
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीडन के आरोपों को जिस तरह शनिवार को एक विशेष पीठ बनाकर स्वयं को क्लीन चिट देने का प्रयास किया उसकी विधिक और न्यायिक क्षेत्रों में कड़ी प्रतिक्रिया हुई और उच्चतम न्यायालय द्वारा स्वयं बनाई गयी प्रक्रिया के तहत जाँच की मांग बहुत बड़े पैमाने पर उठी।अंततः मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की आंतरिक जांच के लिए मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसए बोबडे को नियुक्त किया गया । न्यायमूर्ति बोबडे ने वह मुख्य न्यायाधीश के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं।न्यायमूर्ति बोबडे ने उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों न्यायमूर्ति एनवी रमन और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी को शामिल कर एक समिति गठित की है। न्यायमूर्ति रमन वरिष्ठता में न्यायमूर्ति बोबडे के बाद हैं और न्यायमूर्ति बनर्जी को इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वह महिला न्यायाधीश हैं।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
गुजरात दंगों की गैंगरेप पीड़िता बिलकिस बानो की कहानी इस लोकतंत्र का सिर शर्म से झुकाती रहेगी!
गुजरात दंगों में गैंगरेप पीड़िता को 50 लाख का मुआवजा और आवास देने के सुप्रीम निर्देश
जे.पी.सिंह
"आप खुद को भाग्यशाली समझिए कि हम अपने आदेश में सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कह रहे हैं।" यह कहते हुये उच्चतम न्यायालय ने 2002 गुजरात दंगा मामले में गैंगरेप सर्वाइवल बिलकिस बानो को 50 लाख रुपए का हर्जाना देने का निर्देश गुजरात सरकार को दिया है। उच्चतम न्यायालय ने गुजरात सरकार को ये भी निर्देश दिया है कि उन्हें नियमों के मुताबिक नौकरी और रहने की सुविधा दी जाए। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने 29 मार्च को बिलकिस बानो मामले में गलत जांच करने वाले 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा था। अपने फैसले में कोर्ट ने ये कहा था कि उन्हें सेवा में नहीं रखा जा सकता।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
जयपुर की सेंट्रल जेल में ये क्या चल रहा है!
जयपुर केंद्रीय कारागारः कैद तनहाई और बर्बर पिटाई की दास्तान, रिहाई मंच व अवमेला के संयुक्त प्रनिधिमंडल की दौरा रिपोर्ट.... रिहाई मंच और अवमेला के तीन सदस्यीय संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर केंद्रीय कारागार, जयपुर में जयपुर ब्लास्ट समेत आतंकवाद के नाम पर कैद विचाराधीन कैदियों की 30 अप्रैल 2019 को जेल के अंदर बर्बर पिटाई की घटना के तथ्यों को जानने लिए तीन दिवसीय (6, 7, 8 अप्रैल) दौरा किया। प्रतिधिमंडल जयपुर स्थित मानवाधिकार/सामाजिक संगठनों, जेल अधीक्षक सेंट्रल कारागार जयपुर और पीड़ित विचाराधीन कैदियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मसीहुद्दीन संजरी, मो0 आसिम और शादाब अहमद शामिल थे।
Posted by
यशवंत सिंह yashwant singh
0
comments
22.4.19
संचार में धैर्य और समन्वय से कार्य करना जरूरी: नरेश कुमार
भोपाल : क्राइसिस मैनेजमेंट के समय प्रबंधन, प्लानिंग, रिसर्च ,कारपोरेट संचार, प्रबंधन टीम पर भरोसा और समन्वय के साथ कार्य करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। किसी भी संस्थान की संचार प्रबंधन की टीम की योग्यता और क्षमता, संस्थान को संकट से उबार लेती है। जनसंपर्क विभाग की काबलियत उस समय बहुत मदद करती है, जबकि संकट से निपटने के लिए समय बहुत ही कम होता है। जनसंपर्क अधिकारी को सदैव सतर्क रहना चाहिए।
Posted by
yashwant
0
comments
सहारा का संकट : जब कार्यकर्ता और जमाकर्ता ही नहीं बचेगा तो क्या कर लोगे
Posted by
yashwant
0
comments
गायब कर दिया 'धूलकोट चौराहा' नाम
इतिहास के पन्नों में दर्ज 'आहड़ सभ्यता' के अवशेष उदयपुर के आयड़ क्षेत्र में महासतियां के पास है, जो 'मिट्टी' में दबे होकर संरक्षित है। इन मिट्टी के टीलों को 'धूलकोट' के नाम से जाना जाता है। 80 के दशक में जब धूलकोट के पीछे आबादी बसी और आवासीय कॉलोनियां बनी तो यहां चार रास्ते निकले, जिनमें से एक ठोकर, दूसरा आयड़, तीसरा पहाड़ा और चौथा बोहरा गणेश मंदिर। इससे इस चौराहा का नाम 'धूलकोट चौराहा' रखा गया और तभी से यह 'धूलकोट चौराहा' के रूप में ही जाना जाता रहा है।
Posted by
yashwant
0
comments
कई संघियों की सेलेक्टिव शर्म जागी है!
कई संघियों की सेलेक्टिव शर्म जागी है, उन्हें संविधानवाद याद आया है और वे आईपीएस करकरे पर प्रज्ञा की बकवास को इस मायने में जस्टिफाई करना चाहते हैं कि उसके साथ हिरासत में अच्छा व्यवहार नहीं हुआ। वे आतंकी प्रज्ञा सिंह की पुलिस हिरासत में हुई यातना का विरोध करना चाहते हैं। हम इस वाली बात का स्वागत करते हैं।
Posted by
yashwant
0
comments
हेमंत करकरे पर प्रज्ञा का बयान और प्रधानमंत्री द्वारा किया गया उनका बचाव
Posted by
yashwant
0
comments
श्रीलंका के आतंकी विस्फोटों से जुड़े सवाल
श्रीलंका अपनी शांति और मनोरतमा के लिये नई इबारत लिख ही रहा था कि वहां हुए सिलसिलेवार शक्तिशाली बम विस्फोटों एवं धमाकों केे खौफनाक एवं त्रासद दृश्यों नेे सम्पूर्ण मानवता को लहुलूहान कर दिया, आहत कर दिया और दहला दिया। कैसी उन्मादी आंधी पसरी कि 200 से अधिक लोगों का जीवन ही समाप्त कर दिया। हजारों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा करोड़ों रुपये की सम्पत्ति नष्ट हो गई। इस प्रकार यह विस्फोटों की शृंखला, अमानवीय कृत्य अनेक सवाल पैदा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कुछ उन्मादी लोगों के उन्माद में न जिन्दगी सुरक्षित है और न ही जीवन-मूल्यों की विरासत। आखिर कब रूकेगा हिंसा, आतंक एवं त्रासदी का यह खूनी खेल। इस तरह के हिंसा, भय, आतंक, अन्याय एवं अमानवीयता के घृणित कर्मों ने यह भी साबित कर दिया कि आदमी के मन में पाप का भय रहा ही नहीं।
Posted by
yashwant
0
comments






















