Ramkishore Dayaram Pawar
अमानत के बतौर रखी 55 क्विंटल सोयाबीन बेचने के बाद कर्ज के ब्याज न देने पर दी किसान को धमकी
बैतूल : वर्ष 2016 में 45 क्विंटल सोयाबीन को गिरवी (अमानत) रख कर एक लाख 20 हजार का 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याजदर से कर्जा लेने वाले किसान ओमकार चोपडे को साहुकार एवं भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी ने जान से मारने की धमकी दी है। मां - बहन की गंदी - गंदी गालिया देने वाले भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी ने उस किसान की उसके वेयर हाऊस में रखी 45 क्विंटल सोयाबीन को भी बिना उसकी मर्जी के बेच दिया। अपनी कराते की खिलाडी बेटी को आगरा में हुई अंतराष्ट्रीय चैम्पीयनशीफ में भाग लेने के लिए साहुकार से कर्जा लिया। बेटी ने ब्राजील और चीन को हरा कर देश के लिए गोल्ड मैडल तक जीत लिया। गोल्डन गर्ल का किसान पिता आज तक साहुकार के दंश से ऊबर नहीं पाया और उसे जब साहुकार जरूरत से ज्यादा परेशाान करने लगा तो उसने इस माह 20 अगस्त 2022 को प्रवीण गुगनानी पिता दातारात गुगनानी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को जान माल की सुरक्षा के लिए एक आवेदन पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।











